Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त को लगने वाला चंद्र ग्रहण मायने में खास रहने वाला है, क्योंकि यह सावन पूर्णिमा का दिन भी है। खगोलीय वैज्ञानिकों के अनुसार इसे आंशिक चंद्र ग्रहण ((Partial Lunar Eclipse) माना जा रहा है। भारत में इसके न दिखने के कारण रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा सकता है। चलिए साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के बारे में विस्तार से पढ़ें।
क्या भारत में दिखेगा यह चंद्र ग्रहण
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण सावन माह की पूर्णिमा को लगने जा रहा है, जो कि आंशिक होने वाला है। खगोलीय वैज्ञानिकों के अनुसार यह ग्रहण भारत मे दिखाई नहीं देने वाला है ऐसे मे भारत मे इसे दिखने की बात को लेकर चर्चा काफी हद तक कम है। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण की शुरुआत 28 अगस्त को सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर होगी, जो दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर समाप्त होगा।
Related Stories
भारत नहीं तो कहां दिखेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?
यह चंद्र ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, दक्षिणी और उत्तरी अमेरिका के अतिरिक्त प्रशांत और अटलांटिक महासागर के क्षेत्रों मे नजर आने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बात दें कि जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तब तब उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, इस घटना को चंद्र ग्रहण की स्थिति माना जाता है।
किन जगहों पर होगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल
आपकी जानकारी के लिए बात दें कि देश में मान्यता यह है कि जब देश में कोई ग्रहण दिखता है तभी सूतक काल माना जाता है, ऐसे में जब यह चंद्र ग्रहण देश में दिखाई नहीं देगा तब सूतक काल नहीं माना जाएगा। ऐसे मे किसी भी शुभ कार्य में कोई रुकावट दिखती नजर नहीं आ रही है, जिससे परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
चंद्र ग्रहण की समयावधि (भारतीय समय के अनुसार)
ग्रहण की शुरुआत: सुबह लगभग 6:53 बजे (28 अगस्त)
आंशिक चरण: सुबह 8:04 बजे से शुरू
परम (चरम)अवस्था सुबह 9:43 बजे
समाप्ति: दोपहर 12:32 बजे
इससे पहले साल 2026 में कब लगा था चंद्र ग्रहण
साल 2026 की बात करें तो मार्च मे साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था, एसके बाद यानी कल 28 अगस्त को लगने जा रहा है।
कब लगेगा अगला चंद्र ग्रहण?
2027 Ka Pahala Chandr Grahan: यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि अब अगला चंद्र ग्रहण अगले साल यानी 2027 में देखने को मिलेगा, जो 20 फरवरी 2027 को लगने वाला है। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) होगा।
