रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला ! अब इन 2 शहरों के बीच स्टॉपेज की बढ़ गई संख्या, यात्रियों को होगा फायदा

भारतीय रेलवे बोर्ड ने हाल ही में भारत के दो राज्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नए ठहराव को मंजूरी दे दी है। इसमें राजस्थान के कुछ प्रमुख स्टेशनों को शामिल किया गया है। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे। 

Oct 24, 2026, 11:29 IST
भारतीय रेलवे
भारतीय रेलवे

भारतीय रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की मांग को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। इस कड़ी में अब वाराणसी-साबरमती सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के लिए कई नए ठहराव देने की घोषणा की गई है। ऐसे में अब दो बड़े पर्यटन क्षेत्रों की बीच की दूरी कम होगी और शहरों को आर्थिक रूप से भी फायदा मिलेगा। इसे लेकर लंबे समय से यात्रियों द्वारा मांग की जा रही थी। अब यात्री अपनी अपनी सुविधा के अनुसार स्टेशनों पर उतर सकेंगे।  

पहले ही लग गई थी मुहर

रेलवे बोर्ड द्वारा वाराणसी-साबरमती के बीच नई ट्रेन को लेकर पहले ही मुहर लग गई थी। इस कड़ी में 22 कोच का रैक भी उत्तर रेलवे बोर्ड को आवंटित कर दिया गया था। ताजा अपडेट में रेलवे बोर्ड द्वारा ट्रेन के ठहराव और ट्रेन नंबर के बारे में जानकारी मिलने पर इस ट्रेन के शुरू होने का इंतजार है। इस ट्रेन के चलने से पर्यटकों को बहुत फायदा मिलेगा और यह दोनों राज्यों के लिए महत्त्वपूर्ण ट्रेन साबित होगी।

Related Stories

किन नए ठहराव को मिली है मंजूरी

भारतीय रेलवे बोर्ड के मुताबिक, साबरमती सुपर फास्ट एक्सप्रेस(12205/06) को गोविंदपुरी, टूंडला, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और आबू रोड स्टेशन से होकर चलने की मंजूरी मिली है। इस संबंध में रेलवे की ओर से पहले ही पत्र जारी कर दिया गया था। 

अभी आधिकारिक टाइम टेबल जारी होना है बाकी

रेलवे की ओर से नई साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इसकी प्रारंभिक समय-सारिणी भी जारी हो गई है। हालांकि, इसकी उद्घाटन तिथि और आधिकारिक टाइम टेबल जारी होना बाकी है। इस ट्रेन के शुरू होने से गुजरात और राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

क्या है ट्रेन की समय सारिणी

रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 12206 वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस शाम 5 बजकर 30 मिनट पर वाराणसी जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन रात 8 बजकर 15 मिनट पर साबरमती स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 12205 साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर साबरमती स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी।

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates