RBSE 5th, 8th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 5वीं - 8वीं की रिजल्ट डेट जारी, जानें कैसे देखें रिजल्ट

Last Updated: Mar 17, 2026, 12:22 IST

राजस्थान बोर्ड की 5वीं और 8वीं का रिजल्ट बोर्ड द्वारा 24 मार्च, 2026 को निर्धारित किया गया है। छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करके रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE 5th, 8th Result 2026 Date Announced
RBSE 5th, 8th Result 2026 Date Announced

RBSE 5th- 8th Result 2026 Released: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने लाखों छात्रों का इंतेजार खत्म कर दिया है। बोर्ड ने ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से दोनों कक्षा यानी 5वीं और 8वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। RBSE ने रिजल्ट के लिए 24 मार्च 2026 की डेट को चुना है। सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार, छात्रों को रिजल्ट की डेट की जानकारी मिली। साथ ही, एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर विजिट करके अपने-अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। 

छात्र रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने जिले और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करके लॉगिन करें। साथ ही, RBSE की 5वीं और 8वीं के रिजल्ट 2026 की मार्कशीट में छात्रों की डिटेल्स, प्राप्त मार्क्स और पास होने की स्थिति दी गई होगी। छात्र अपनी मूल मार्कशीट और प्रमाण पत्र स्कूलों से प्राप्त कर लें। 

शिक्षा विभाग ने रिजल्ट से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस साल कॉपियों का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय में किया गया है ताकि नया शैक्षणिक सेशन समय पर शुरू हो सके। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र स्कोरकार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ी डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट  डिटेल्स 
बोर्ड का नाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE)
कक्षा 5वीं और 8वीं
रिजल्ट की डेट 24 मार्च 2026
रिजल्ट का टाइम दोपहर 1:00 बजे (संभावित)
ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in
अन्य वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE 5वीं, 8वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5 और 8 के एग्जाम 2026 के रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। 5वीं और 8वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र नीचे दी गई ऑफिशियल वेबसाइट से अपने रिजल्ट को देख सकते हैं।

RBSE 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें

चरण 1: राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

चरण 2: RBSE 2026 परिणाम लिंक पर क्लिक करें

चरण 3: RBSE 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम 2026 के लिंक पर क्लिक करें

चरण 4: जिले और कैप्चा का उपयोग करके लॉग इन करें

चरण 5: कक्षा 5/कक्षा 8 की मार्कशीट प्रदर्शित की जाएगी

चरण 6: आगे के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें

अपना रिजल्ट कैसे चेक करें? 

राजस्थान बोर्ड के 5वीं और 8वीं के एग्जाम का रिजल्ट जल्द ही घोषित होने वाला है। रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते ही छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर '5th & 8th Exam' के सेक्शन में जाएँ और 'Result' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी कक्षा चुनें और अपना रोल नंबर तथा जिले का नाम दर्ज करें।
  4. फिर, कैप्चा कोड डालकर 'Search' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 17, 2026, 12:07 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News