जिला एवं सत्र न्यायाधीश, धारवाड़ में स्टेनोग्राफर के 17 पदों के लिए निकली है वेकेंसी
जिला एवं सत्र न्यायाधीश, धारवाड ने स्टेनोग्राफर के 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है.
जिला एवं सत्र न्यायाधीश, धारवाड ने स्टेनोग्राफर के 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्म के माध्यम से 07 सितंबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
• आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 08 अगस्त 2017
• आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 07 सितंबर 2017
• ऑनलाइन / SBI के चालान के माध्यम से शुल्क का भुगतान करने की तिथि: 08 सितंबर 2017
जिला एवं सत्र न्यायाधीश, धारवाड़ में पदों का विवरण:
• स्टेनोग्राफर - 17 पद
स्टेनोग्राफर के पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता - उम्मीदवार ने SSLC परीक्षा या समकक्ष परीक्षा पास की हो. उम्मीदवार ने कर्नाटक माध्यमिक परीक्षा बोर्ड के सार्वजनिक निर्देश विभाग द्वारा आयोजित कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में सीनियर टाइपराइटिंग और सीनियर शॉर्टहैंड, दोनों परीक्षायें पास की हों या उसके समकक्ष अर्हता प्राप्त की हो.
आयु सीमा - 18 से 30 साल.
स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन शुल्क:
• सामान्य – रु. 200 / -
• एससी / एसटी / पीएच- रु. 100 / -
जिला एवं सत्र न्यायाधीश, धारवाड़ में स्टेनोग्राफर के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड से 07 सितंबर 2017 तक आवेदन करते हैं. उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म और चालान रसीद का प्रिंट या फोटोकॉपी लेने की सलाह दी जाती है.
स्टेनोग्राफर के पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा.
अब देखें सरकारी नौकरी हमारे रोजगार बुलेटिन से...
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा 15000 + टीजीटी, पीजीटी और नॉन टीचिंग पदों हेतु अधिसूचना जारी
UPSC ने जारी किया CDS परीक्षा का नोटिफिकेशन; आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में ऑफिसर बनने का मौका
