हम सब जानते हैं कि यदि दिन की शुरुआत अच्छी हो तो आपका पूरा दिन ऊर्जावान और अच्छा होता है। हमेशा अपने दिन की सही शुरुआत के लिए एक नियम का होना ज़रूरी है और सही तरीके से उसका पालन करना भी। जैसे, समय पर जल्दी उठना, टहलना और व्यायाम आदि तथा अपना पूरा दिनचर्या बनाना और अपने लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ने के लिए खुद को रोज़ सकारात्मक रखना। जिसके द्वारा आपको शक्ति और ऊर्जा प्राप्त होगी और आप पूरा दिन अच्छी तरह से काम करने में सफल होंगे। आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसी खास टिप्स बताने जा रहे है जिसके द्वारा आपको अपने दिन की सही शुरुआत करने में काफी सहायता मिलेगी और आप प्रतिदिन अपने दिन की अच्छी शुरआत करने में सफल होंगे| दिन की सही शुरुआत करने के कुछ तरीके इस प्रकार हैं :
सुबह उठ कर सबसे पहले क्या करें ?
पर्याप्त नींद हमारे लिए बहुत आवश्यक है परन्तु आलस्य की वजह से हम में से कुछ लोग ज्यादा सोते हैं। सुबह जल्दी और समय पर उठने से आपके पास कई महत्वपूर्ण काम निपटाने के लिए पर्याप्त समय होता है| हालाकि सुबह का समय ही एक ऐसा समय है जब हमारे दिमाग की उर्जा सबसे अधिक होती है|
हम पुरे दिन अपने काम में व्यस्त रहते हैं और हमारे दिमाग कि उर्जा उन काम को करने में लगती है लेकिन सुबह का समय एक ऐसा समय है जब हमारा दिमाग पुरे पोटेंशियल के साथ होता है| तो इस समय हमे सबसे पहले उठ कर यह सोचना चाहिए की हम अपने लक्ष्य के प्राप्ति के लिए आज क्या कर सकते हैं?.... हम अपने लक्ष्य के कितने करीब हैं, उस लक्ष्य के प्राप्ति के बाद हमारी ज़िन्दगी और कितनी बेहतर हो सकती है?......रोज़ अपने दिन कि शुरुवात कुछ ऐसे करें कि पूरा दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है तथा आपको इसके एक एक समय का सही तरीके से इस्तेमाल करना है|
कक्षा 10वी के बाद स्ट्रीम चयन करने के कुछ आसान टिप्स
व्यायाम है जरूरी :
दिन की सही शुरआत करके आप किसी भी कार्य को एक नयी उमंग से करने में समक्ष रहेंगे और सफलता की ओर आसानी से अग्रसर होने में कामयाब होंगे| यदि आप सुबह जल्दी उठकर व्यायाम, प्राणायाम और योग आदि करते है तो इससे आपके अंदर किसी भी प्रकार का तनाव नहीं रहेगा। इसके साथ ही आप अपने आपको तरो-ताजा महसूस करेंगे और आपके विचार भी स्पष्ट रहेंगे। नियमित व्यायाम से आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा | इसलिए दिन की सही शुरुआत के लिए व्यायाम भी महत्वपूर्ण तथ्य है|
आत्मविश्वास को बनाएं और मजबूत:
ज्यादातर मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि जो लोग सुबह की शुरुआत नियमों के अनुसार चलकर करते है, उनके अंदर आत्मविश्वास की भावना अधिक मानी जाती है। इसके अलावा वे मानसिक रूप से अधिक मजबूत माने जाते हैं| तो हमेशा सुबह उठते ही खुद का मनोबल बढ़ाएं अपनी उपलब्धियों के बारे में सोच कर अपने आप को परोत्साहित करें| किसी भी नाकामयाबी के बारे में सोच कर अपने आने वाले दिन को ख़राब न करें | हमेशा आत्मविश्वास मजबूत रखें और अपने सफलता के लिए बनाए मार्ग पर आगे बढ़ें|
धैर्यवान और संयमित बने :
यदि हम किसी कार्य को करने में असफता पाते है, तो उसके लिए कल उससे अच्छा करने का प्रयास करना चाहिए। यदि हमसे गलतियां होती हैं, तो उनसे परेशान होने के बजाय उनमें सुधार करने का प्रयास होना चाहिए। इससे हम धैर्यवान और संयमित होते हैं। हमें हमेशा परिणाम के लिए इंतजार करना सीखना चाहिए जो हमारे भविष्य में सहायता प्रदान करता है तथा दिन की सही शुरुआत करने के लिए संयमित होना भी बहुत ज़रूरी है|
निष्कर्ष: इस आर्टिकल में बताये आसान टिप्स आपके सुबह की अच्छी शुरुवात में काफी मददगार साबित होंगे बस ज़रूरत है तो बताई गई सलाह हो नियमित रूप से अपने दिनचर्या में फॉलो करने की और आपको खुद कुछ समय में यह प्रतीत होगा की आप अपने लक्ष्य के प्रति काफी एकाग्रित हो गये हैं|
शुभकामनायें !!
Comments
All Comments (0)
Join the conversation