केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने नई दिल्ली में नोबेल पुरस्कार प्राप्त कृषि वैज्ञानिक नोर्मन बोरलॉग की प्रतिमा का अनावरण 19 अगस्त 2013 को किया. इस अवसर पर शरद पवार ने बताया कि कृषि क्षेत्र के विकास हेतु अपना जीवन समर्पित करने वाले नोर्मन बोरलॉग ने भारत में गेहूं का उत्पादन बढ़ाने में अविस्मरणीय योगदान किया था.
डॉ नोर्मन बोरलॉग द्वारा भारत में गेहूं की उच्च उत्पादकता वाली किस्में लाये जाने की 50वीं वर्षगांठ के अवसर इस समारोह का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और बोरलॉग-ग्लोबल रस्ट इनीसिएटिव ने किया.
नोर्मन बोरलॉग
• अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक को वर्ष 1970 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
• उनको हरित क्रांति जनक माना जाता है.
• उनका जन्म 25 मार्च 1914 को हुआ था.
नोबेल पुरस्कार
नोबेल पुरस्कार की शुरुआत स्वीडन के वैज्ञानिक और डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल के द्वारा वर्ष 1895 में की गई थी. वर्ष 1901 में पहली बार भौतिकी, रसायन शास्त्र, चिकित्सा या कार्यिकी, साहित्य और शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था. द स्वेरिजेज रिक्सबैंक प्राईज इन इकोनोमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल की शुरुआत स्वेरिजेज रिक्सबैंक (स्वीडन का सेन्ट्रल बैंक) के द्वारा वर्ष 1968 में किया गया, जबकि प्रथम पुरस्कार वर्ष 1969 में दिया गया. ज्ञातव्य हो कि मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाता है. वर्ष 1901-2010 तक सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 41 महिलाऐं और 776 पुरुषों को नोबेल पुरस्कार मिल चुका है.
लिओनिड हर्विक्ज़ सबसे वृद्ध (वर्ष 2007 में अर्थशास्त्र के लिए 90 वर्ष की उम्र में) नोबेल पुरस्कार विजेता हैं. दो व्यक्तियों ने नोबेल पुरस्कार लेने से इंकार कर दिया था – जीन पॉल सार्तरे (फ्रांस, वर्ष 1964, साहित्य) और ले डूक थो (वियतनाम, वर्ष 1973, शांति)
नोबेल पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्थाएं
• द रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ साइंसेज: भौतिकी और रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार तथा द स्वेरिजेज रिक्सबैंक प्राईज इन इकोनोमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल प्रदान करने वाली संस्था हैं.
• कैरोलिंस्का नोबेल असेम्बली: चिकित्सा या कार्यिकी का नोबेल पुरस्कार
• स्वीडिश एकेडमी: साहित्य का नोबेल पुरस्कार
• नॉर्वे की नोबेल एकेडमी: शांति का नोबेल पुरस्कार, एकमात्र नोबेल पुरस्कार जो स्वीडन की किसी भी संस्था द्वारा नहीं दिया जाता है. यह पुरस्कार नार्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है. अन्य पुरस्कार स्वीडन के स्टॉकहोम कॉन्सर्ट हॉल में प्रदान किया जाता है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation