ICAI CA Inter Result 2026 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर सेशन के सीए इंटरमीडिएट एग्जाम (CA Intermediate September 2026 Examination) का रिजल्ट ऑफिशियल रूप से जारी कर दिया गया है। इस एग्जाम में भाग लेने वाले देश भर के हजारों छात्र अब अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आईसीएआई के ऑफिशियल पोर्टल पर देख सकते हैं।
आईसीएआई द्वारा जारी नंबरों के अनुसार, सितंबर एग्जाम सेशन के लिए डायरेक्ट लिंक caresults.icai.org पर एक्टिव कर दिया गया है। छात्र रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और रोल नंबर फिल करके आसानी से स्कोरकार्ड और पासिंग स्टेटस को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
CA Intermediate September 2026 Overview
मुख्य डिटेल्स व पासिंग प्रतिशत आईसीएआई द्वारा सीए इंटरमीडिएट सितंबर सेशन के लिए जारी पास प्रतिशत (Pass Percentage) तथा एग्जाम की डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
Related Stories
|
इवेंट
|
ऑफिशियल डिटेल्स
|
|
एग्जाम आयोजक संस्था
|
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI)
|
|
एग्जाम का नाम
|
सीए इंटरमीडिएट (CA Intermediate - September 2026)
|
|
एग्जाम डेट्स
|
01 सितंबर से 12 सितंबर 2026
|
|
रिजल्ट जारी होने की डेट
|
(आज) 22 अक्टूबर 2026
|
|
ग्रुप-1 पास प्रतिशत (Group 1)
|
23.14% (1,00,301 में से 23,210 छात्र उत्तीर्ण)
|
|
ग्रुप-2 पास प्रतिशत (Group 2)
|
18.92% (68,400 में से 12,938 छात्र उत्तीर्ण)
|
|
दोनों ग्रुप पास प्रतिशत
|
13.21% (38,339 में से 5,066 छात्र उत्तीर्ण)
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट्स
|
CA Inter Result 2026 Direct Link - यहां क्लिक करें
सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 ऑल इंडिया टैलेंट/टॉपर्स लिस्ट (AIR Toppers List)
आईसीएआई ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल करने वाले टॉपर्स की लिस्ट भी ऑफिशियल रूप से जारी कर दी है:
- AIR 1 (संयुक्त टॉपर): नील राजेश शाह एवं चांडक साक्षी - दोनों ने 502/600 मार्क्स (83.67%) प्राप्त कर पहली रैंक हासिल की।
- AIR 2: श्रुति वी. — 492 मार्क्स (82.00%)।
- AIR 3: प्रेम अग्रवाल — 490 मार्क्स (81.67%)।
रिजल्ट चेक करने के लिए इन वेबसाइट से करें चेक
सीए इंटर एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। छात्र
नीचे दी गई इन वेबसाइट का उपयोग करें।
1. icai.nic.in
3. icai.org
CA Inter Result 2026 कैसे चेक करें?
ICAI CA Inter Result 2026 को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट caresults.icai.org पर विजिट करें।
- होमपेज पर प्रदर्शित हो रहे CA Intermediate Result September 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, अपना 6 नंबर वाला Roll Number और Registration Number को फिल करें।
- फिल करने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को फिल है।
- Submit बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- फिर, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और आर्टिकलशिप रजिस्ट्रेशन के लिए अपना रिजल्ट सुरक्षित डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
यहां भी पढ़े: JEE Main 2027: क्या केवल एग्जाम पास करने भर से मिल जाती है IIT या NIT में सीट? जानें एडमिशन के असली नियम
