UP Board Exam Centre List 2027: यूपी बोर्ड एग्जाम के लिए एटा में बने 85 एग्जाम सेंटर, लगभग 53,000 छात्र होंगे शामिल

UP Board Exam Centre List 2027 Etah: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने एटा जिले के लिए 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के लिए 85 एग्जाम सेंटर की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 16 सरकारी, 41 सहायता प्राप्त और 28 प्राइवेट स्कूल शामिल हैं। अन्य जानकारी के लिए यहां से पढ़े। 

Oct 29, 2026, 12:28 IST
Etah Exam Centre List 2027 Class 10 & 12
Etah Exam Centre List 2027 Class 10 & 12

Etah Exam Centre List 2027 Class 10 & 12: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा साल 2027 के 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड एग्जाम के लिए तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इसी प्रोसेस में बोर्ड ने एटा (Etah) जिले के लिए एग्जाम सेंटर की Provisional Centre List ऑफिशियल रूप से जारी कर दी है। एटा जिले में इस साल कुल 85 एग्जाम सेंटर्स को जोड़ा गया है, जिन पर जिले के लगभग 53,000 छात्र बोर्ड एग्जाम में शामिल होंगे।

बोर्ड द्वारा जारी की गई इस सिल्ट में सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त प्राइवेट स्कूल को शामिल किया गया है। साथ ही, ऑब्जेक्शन फिल कराने की लास्ट डेट 28 अक्टूबर 2026 बीत चुकी है, अब जिला प्रशासन ऑब्जेक्शन के परीक्षण के बाद फाइनल लिस्ट को फाइनल रूप देने की प्रक्रिया में जुटा है।

Etah UP Board Exam Centre List 2027: मुख्य डिटेल्स 

एटा जिले में साल 2027 के लिए निर्धारित एग्जाम सेंटर और उससे जुड़े प्रमुख नंबर और डिटेल्स की जानकारी लेने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।  

Related Stories

इवेंट 
डिटेल्स 
बोर्ड का नाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
एग्जाम साल 
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं एग्जाम 2027
संबंधित जिला
एटा, उत्तर प्रदेश
कुल प्रस्तावित एग्जाम सेंटर 
85 सेंटर 
सरकारी स्कूल सेंटर 
16 सेंटर 
सहायता प्राप्त (Aided) स्कूल सेंटर 
41 सेंटर 
गैर-सहायता प्राप्त प्राइवेट स्कूल सेंटर 
28 सेंटर 
कुल अनुमानित छात्र संख्या
लगभग 53,000 छात्र 
ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट 
28 अक्टूबर 2026 (समाप्त)
ऑफिशियल वेबसाइट

किस कैटेगरी के कितने स्कूलों को बनाया गया है सेंटर? 

एटा जिले की इस फाइनल लिस्ट के अनुसार, एग्जाम सेंटर को तीन प्रमुख कैटेगरी में बांटा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय के नंबर के मुताबिक जिले के कुल उपलब्ध संस्थानों में से निम्नलिखित स्कूलों को सेंटर के रूप में चुना गया है:

स्कूल की कैटेगरी 
जिले में कुल उपलब्ध स्कूल (रिपोर्ट के अनुसार)
प्रस्तावित एग्जाम सेंटर 
सरकारी स्कूल
25
16
सहायता प्राप्त स्कूल 
54
41
प्राइवेट स्कूल 
निर्दिष्ट नहीं
28

इन नंबर्स से स्पष्ट है कि जिले के 25 सरकारी स्कूलों में से 16 को और 54 सहायता प्राप्त स्कूलों में से 41 को एग्जाम सेंटर बनाया गया है। इसके अलावा, इस बार प्राइवेट स्कूलों के नंबर भी बढ़कर 28 हो गए है, जबकि पिछले साल शुरुआती लिस्ट में केवल 20 प्राइवेट स्कूल ही शामिल थे।

Comparison With Last Year

पिछले साल की तुलना में एटा जिले में इस बार एग्जाम सेंटर के नंबर में थोड़ी सी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

  • साल 2026: पिछले सेशन में शुरुआत में 82 सेंटर प्रस्तावित किए गए थे, लेकिन ऑब्जेक्शन के निस्तारण और छात्र अलॉटमेंट के बाद 92 सेंटर पर एग्जाम आयोजित हुई थीं।
  • साल 2027: इस बार शुरुआती फाइनल लिस्ट में 85 सेंटर्स रखे गए हैं। जिला अधिकारियों और बोर्ड के रिव्यू के बाद फाइनल लिस्ट में यह नंबर और बढ़ सकती है, क्योंकि इस बार लगभग 53,000 छात्र एग्जाम में बैठने वाले हैं।

Objection Deadline & Next Steps

जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) डॉ. इंद्रजीत के अनुसार, स्कूलों को फाइनल लिस्ट पर अपने ऑब्जेक्शन और शिकायतें तयशुदा प्रारूप और साक्ष्यों के साथ ईमेल के माध्यम से 28 अक्टूबर 2026 तक भेजने के निर्देश दिए गए थे।

  • ऑब्जेक्शन का परीक्षण: चूंकि निर्धारित समय सीमा समाप्त हो चुकी है, अब जिला स्तरीय समिति प्राप्त आपत्तियों और छात्र-आवंटन (Student Allocation) की समीक्षा कर रही है।
  • फाइनल लिस्ट का प्रकाशन: समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड द्वारा रिवाइज्ड और फाइनल एग्जाम सेंटर लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके आधार पर छात्र अपने अलॉटेड सेंटर की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

यहां भी पढ़े: NTA UGC NET 2026 Latest Update: यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates