UPSC CAPF Exam 2026: यूपीएससी सीपीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा कल, यहां जानें जरूरी गाइडलाइंस

UPSC CAPF Exam 2026: यूपीएससी सीपीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2026 कल यानी दिनांक 19 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 349 रिक्त पदों को भरा जाना है। आप नीचे लेख में परीक्षा से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Jul 18, 2026, 16:30 IST
UPSC CAPF Exam 2026
UPSC CAPF Exam 2026

UPSC CAPF Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट की भर्ती परीक्षा 2026 कल यानी दिनांक 19 जुलाई 2026, रविवार को आयोजित की जाएंगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और सीआईएसएफ सहित विशेष सुरक्षा बलों को भरना है। जिसके माध्यम से कुल 349 रिक्त पदों का भरा जाना है।  परीक्षा ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर) में देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

UPSC CAPF 2026 Exam Schedule 

यूपीएससी सीपीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगी। एग्जाम शेड्यूल के बारे में विस्तृत जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। 

पेपर-1: सामान्य योग्यता और बुद्धिमत्ता

क्र.सं.
मुख्य विषय 
विस्तृत विवरण 
1
सामान्य मानसिक योग्यता
लॉजिकल रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और डेटा इंटरप्रिटेशन 
2
सामान्य विज्ञान
दैनिक जीवन के विज्ञान से जुड़े प्रश्न, सूचना प्रौद्योगिकी, बायोटेक और पर्यावरण विज्ञान
3
करंट अफेयर्स
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, खेल, राजनीति, पुरस्कार और नए विकास
4
भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था
भारत का संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, लोक प्रशासन, मानवाधिकार और भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियादी समझ
5
भारत और विश्व का भूगोल
भारत और विश्व का भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल
6
भारत का इतिहास
भारत का इतिहास (सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक पहलू) – विशेषकर राष्ट्रीय आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम

पेपर-2: सामान्य अध्ययन, निबंध और समझ 

भाग 
विषय और परीक्षा का स्वरूप 
भाग-क - निबंध 
आधुनिक भारतीय इतिहास (विशेषकर स्वतंत्रता संग्राम), भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, मानवाधिकार और विकास से जुड़े मुद्दे
भाग-ख - भाषा कौशल
कॉम्प्रिहेंशन, प्रिसिस राइटिंग , आर्गुमेंट राइटिंग, रिपोर्ट राइटिंग और बेसिक इंग्लिश ग्रामर

UPSC CAPF 2026 Exam Guidelines

यूपीएससी सीपीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में निहित महत्वूपर्ण दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। अन्यथा परीक्षा देने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  

  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले अलॉट किए गए परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। एक बार गेट बंद हो जाने के बाद, किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए, उन्हें रिपोर्टिंग समय का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है।

  • OMR शीट में 5वें विकल्प को ध्यानपूर्वक भरने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय के पेपर में 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

  • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी।

  • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर अपनी किताबें, कॉपी या या छोटा बैग लाने की अनुमति होगी। 

  • यूपीएससी सीपीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड की कॉपी के साथ एक वैध आईडी कार्ड ( आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) और दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाएं। 

  • ओएमआर (OMR) शीट भरने और साइन करने के लिए केवल काले बॉल पॉइंट पेन का ही उपयोग करें। 

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates