UPSSSC ASO Paper Analysis 2026: यूपीएसएसएससी एएसओ परीक्षा का विश्लेषण देखें यहां

UPSSSC ASO Paper Analysis 2026: यूपीएसएसएससी द्वारा आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को असिस्टेंट असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) एवं असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) की मेन्स परीक्षा का आयोजन किया गया। हम आपको नीचे लेख में परीक्षा के विश्लेषण और गुड अटैंप्ट्स के बारे में बताएंगे। 

Jul 26, 2026, 15:02 IST
UPSSSC ASO Paper Analysis 2026
UPSSSC ASO Paper Analysis 2026

UPSSSC ASO Paper Analysis 2026: यूपीएसएसएससी द्वारा आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को असिस्टेंट असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) एवं असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) की मेन्स परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक हुई थी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में (पेन और पेपर) आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न आए थे और प्रश्न स्टैटिस्टिक्स, कंप्यूटर एवं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और उत्तर प्रदेश संबंधित जनरल नॉलेज से पूछे गए थे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से एएसओ/एआरओ के कुल 1565 रिक्त पदों को भरा जाना है। 

हम आपको नीचे लेख में उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक के अनुसार, यूपीएसएसएससी एएसओ परीक्षा के सेक्शन वाइज रिव्यू, ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारेमें बताएंगे। 

UPSSSC ASO Exam Pattern 2026

यूपीएसएसएससी एएसओ परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जो कुल 100 अंकों के थे। प्रश्न स्टैटिस्टिक्स, कंप्यूटर एवं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और उत्तर प्रदेश संबंधित जनरल नॉलेज से पूछे गए थे। परीक्षा कुल 02 घंटे की थी। इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल थी। बाकी डिटेल्स आप नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। 

विषय 
प्रश्नों की संख्या 
कुल अंक
स्टैटिस्टिक्स, गणित और भारतीय अर्थशास्त्र
65
65
कंप्यूटर एवं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
15
15
उत्तर प्रदेश संबंधित जनरल नॉलेज
20
20
कुल 
100 
200

UPSSSC ASO Exam Timings 2026 

यूपीएसएसएससी एएसओ पदों के सलेक्शन में कुल 3 चरण शामिल है। पहले चरण में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा, दूसरे चरण में लिखित परीक्षा और तीसरे व आखिरी चरण में दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है। फाइनल मेरिट लिस्ट तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर बनाई जाएगी। एग्जाम टाइमिंग से संबंधित जानकारी नीचे दी गई है। 

यूपीएसएसएससी एएसओ शिफ्ट
एग्जाम टाइमिंग 
रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा की अवधि 
शिफ्ट-1 
सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 
सुबह 09.00 बजे
02 घंटे 

UPSSSC ASO Paper Analysis 2026 

यूपीएसएसएससी एएसओ परीक्षा के विश्लेषण में ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल, विषय संबंधित स्पेसिफिक और चुनौतियां शामिल है। विश्लेषण सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट के आधार पर तैयार किया गया है। उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक के अनुसार, पेपर के बारे में मिक्स रिव्यू देखने को मिले। परीक्षा का लेवल कठिन रहा। इसके अलावा कंप्यूर सेक्शन का लेवल मध्यम रहा। वहीं, जनरल नॉलेज का लेवल मध्यम से कठिन रहा। 

UPSSSC ASO Paper Difficulty Level 

यूपीएसएसएससी एएसओ परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न की गई। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त सकते हैं। 

विषय 
डिफिकल्टी लेवल
गुड अटैंप्ट्स की संख्या
स्टैटिस्टिक्स, गणित और भारतीय अर्थशास्त्र
मध्यम 
50-55
कंप्यूटर एवं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
मध्यम से कठिन
10-12
उत्तर प्रदेश संबंधित जनरल नॉलेज
मध्यम
13-16
ओवरऑल 
मध्यम 
70-75

UPSSSC ASO Paper Analysis 2026 परीक्षा के बाद क्या होगा? 

यूपीएसएसएससी मेन्स परीक्षा के बाद प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी करेगा और अगर किसी को उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति होगी, तो वह अपनी आपत्ति दी गई समय-सीमा के भीतर जमा करा सकता है। उम्मीदवारों द्वारा दी गई आपत्तियों का रिव्यू करके फाइनल उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करने से पहले दस्तावेज़ों के सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: CG SET Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इस लिंक से करें आवेदन

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates