UPSSSC Assistant Statistical Officer 2026 Question Paper: यूपीएसएससी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर प्रश्न पत्र, इस लिंक से करें डाउनलोड

UPSSSC Assistant Statistical Officer 2026 Question Paper: यूपीएसएसएससी एएसओ और एआरओ की परीक्षा दिनांक 26 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के निर्धारित एग्जाम सेंटर पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए लेख में लिंक के जरिए प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Jul 26, 2026, 19:27 IST
UPSSSC Assistant Statistical Officer 2026 Question Paper
UPSSSC Assistant Statistical Officer 2026 Question Paper

UPSSSC Assistant Statistical Officer 2026 Question Paper: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) एएसओ और एआरओ की परीक्षा दिनांक 26 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के निर्धारित एग्जाम सेंटर पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा में स्टैटिस्टिक्स, कंप्यूटर एवं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और उत्तर प्रदेश से संबंधित जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे गए थे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1565 रिक्त पदों को भरा जाना है। 

यूपीएसएससी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर की लिखित परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। ये प्रश्न पत्र डिफिकल्टी लेवल, प्रश्नों के पैटर्न और ट्रेंड्स को समझने में मदद करते हैं। 

UPSSSC ASO 2026 Question Paper - हाइलाइट्स 

असिस्टेंट असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर की परीक्षा दिनांक 26 जुलाई 2026 को 3 मुख्य परीक्षा के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक हुई थी। आप नीचे दी गई टेबल से जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
परीक्षा का नाम 
यूपीएसएससी एएसओ एवं एआरओ परीक्षा 2026
रिक्त पदों की संख्या
1565
परीक्षा की तिथि 
26 जुलाई 2026 
एग्जाम टाइमिंग 
सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 
प्रश्नों की संख्या 
100
अधिकतम अंक
100
नेगेटिव मार्किंग 
0.25 अंक 
परीक्षा की अवधि 
02 घंटे 
ऑफिशियल वेबसाइट  
upsssc.gov.in

UPSSSC ASO/ARO 2026 Question Paper Download PDF

यूपीएसएससी एएसओ एवं एआरओ परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार की सुविधा के लिए डाउनलोड लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। 

यूपीएसएससी एएसओ एवं एआरओ प्रश्न पत्र डाउनलोड लिंक 

UPSSSC Assistant Statistical Officer 2026 Question Paper का उपयोग कैसे करें? 

आगामी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी एएसओ प्रश्न पत्र 2026 डाउनलोड कर परीक्षा का पैटर्न, महत्वपूर्ण विषय और परीक्षा के ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल को समझ सकते हैं। आपको प्रश्न पत्र से ये फायदे हो सकते हैं। 

पेपर विश्लेषण - यूपीएसएसएससी एएसओ प्रश्न पत्र 2026 उम्मीदवारों को परीक्षा के पैटर्न, सेक्शन वाइज और परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार को समझने में मदद करता है। 

जरूरी टॉपिक को समझना -  यूपीएसएसएससी एएसओ प्रश्न पत्र 2026 को सॉल्व करने से  उम्मीदवार बार-बार आने वाले और जरूरी विषयों का आइडिया लगा सकते हैं। इससे परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं। 

अपनी कमियों को पहचानना - यूपीएसएसएससी एएसओ प्रश्न पत्र 2026 सॉल्व करने के बाद उम्मीदवार को अपनी कमियों को पहचानना चाहिए और उसमें सुधार करना चाहिए। इससे परीक्षा के कमजोर सेक्शन पर काम करने में मदद मिलेगी। 

टाइम को मैनेज करना - यूपीएसएसएससी एएसओ प्रश्न पत्र 2026 को सॉल्व करने से टाइम को मैनेज करने में मदद मिलती है। रेगुलर प्रश्न पत्र सॉल्व करने से स्पीड में सुधार होता है और कम समय में प्रश्न पत्र जल्दी सॉल्व हो जाता है। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates