UPSSSC Inter Level Recruitment 2026: यूपी इंटर लेवल के 1784 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 10 नवंबर से करें आवेदन

UPSSSC Inter Level Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने संयुक्त अवर अधीनस्थ (इंटरमीडिएट स्तरीय) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत विभिन्न विभागों में कुल 1784 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार चयन प्रक्रिया, आयु सीमा सहित अन्य डिटेल्स आगे लेख में जानें। 

Oct 16, 2026, 16:48 IST

UPSSSC Inter Level Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने संयुक्त अवर अधीनस्थ पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। विज्ञापन संख्या 26-परीक्षा/2026 के तहत विभिन्न विभागों में पदों को भरा जाएगा। जिसमें कुल 1784 रिक्त पद शामिल हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 1 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है।

इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य डिटेल्स आगे लेख में देखें। 

UPSSSC Inter Level Recruitment 2026: नोटिफिकेशन 

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिसके बाद PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना होगा। UPSSSC की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन आज यानि 16 अक्टूबर, 2026 को जारी किया गया है। रजिस्ट्रेशन 10 नवंबर को शुरू किए जाएंगे। आयु सीमा, चयन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल्स जानने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

Related Stories

यूपीएसएसएससी संयुक्त अवर अधीनस्थ (इंटरमीडिएट स्तरीय) भर्ती 2026

UPSSSC Inter (12th) Level Recruitment 2026: रिक्त पद और योग्यताएं

विज्ञापन संख्या 26-परीक्षा/2026 के तहत वाणिज्य कर संग्रह अमीन, भूमि अर्जन अमीन, भंडार पाल एवं लिपिक के विभिन्न पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में रिक्त पद और शैक्षणिक योग्यता देख सकते हैं:

विभाग का नाम 
पोस्ट 
शैक्षणिक योग्यता
राज्य कर आयुक्त कार्यालय 
वाणिज्य कर संग्रह अमीन
  • माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा अवश्य उत्तीर्ण की हो। 
भूमि अध्याप्ति निदेशालय, राजस्व परिषद्
भूमि अर्जन अमीन
  • माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश का इण्टरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा अवश्य उत्तीर्ण की हो। 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय 
भंडार पाल एवं लिपिक 
  • माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष घोषित कोई परीक्षा अवश्य उत्तीर्ण हो।   
कार्यालय आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता 
सहकारी कृषि पर्यवेक्षक 
  • माध्यमिक शिक्षा परिषद की इण्टरमीडिएट परीक्षा या राज्यपाल द्वारा उसके समकक्ष घोषित कोई परीक्षा।
निदेशालय जनजाति 
गृहमाता 
  • इण्टरमीडिएट या उसके समकक्ष परीक्षा।
कार्यालय चकबंदी 
सारणीयक 
  • माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा या राज्यपाल द्वारा उसके समकक्ष घोषित किसी परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। 
समाज कल्याण विभाग निदेशालय 
समाज कल्याण पर्यवेक्षक 
  • माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो। 
  • NIELIT द्वारा प्रदान किया गया कंप्यूटर प्रचालन में CCC प्रमाण पत्र अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष प्रमाण पत्र।  
समाज कल्याण विभाग निदेशालय 
ग्राम विकास अधिकारी 
पंचायती राज निदेशालय 
ग्राम पंचायत अधिकारी 
  • माध्यामक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश का इण्टरमीडिएट पराक्षी या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा। 
  • NIELIT (पहले डोयेक संस्था) द्वारा कंप्यूटर में CCC प्रमाण पत्र। 
मुख्यालय कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं
फार्म लिपिक 
  • माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश सेइण्टरमीडियट या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • कृषि संक्रिया में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव।
  • देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का ज्ञान। 
मुख्यालय कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं
बिक्री कर्ता 
  • माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से इण्टरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 
  • किसी फर्म या किसी सरकारी विभाग में विक्रय कार्य का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव। 
  • देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्य अनुभव। 

 UP PET City Slip 2026 Out: यूपी पीईटी सिटी स्लिप upsssc.gov.in जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates