उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन-सा है, जानें यहां

उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि अपनी विविध संस्कृति के लिए जाता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Oct 23, 2026, 07:47 IST
रनवे
रनवे

उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि अपनी विविध संस्कृति के लिए जाना जाता है। इसके साथ-साथ बीते कुछ वर्षों में यूपी ने यातायात के क्षेत्र में भी तेजी से तरक्की की है। इस कड़ी में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हमें अलग-अलग एयरपोर्ट देखने को मिलते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन-सा है

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) है, जिसे आमतौर पर 'जेवर एयरपोर्ट' (Jewar Airport) के नाम से जाना जाता है। हाल ही में 9 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने इसका नाम बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Related Stories

कितना बड़ा है एयरपोर्ट 

यह हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर कस्बे में स्थित है। इसके निर्माण के लिए लगभग 1334 हेक्टेयर विस्तारित होकर 11,750 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है। जब यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा, तो यह भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन जाएगा।

एयरपोर्ट का उद्घाटन और संचालन

इस हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। इसके बाद 15 जून 2026 से यहां से पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हो गई है। इसके साथ ही, यह अब इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI, दिल्ली) के विकल्प के रूप में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) को अपनी सेवाएं दे रहा है।

कितना बड़ा है रनवे 

वर्तमान में पहले चरण के तहत यहां 3,900 मीटर लंबा एक रनवे चालू किया गया है, जो दुनिया के सबसे बड़े विमानों को भी उतारने में सक्षम है। इस पहले चरण की यात्री क्षमता 1.2 करोड़ यात्री प्रति वर्ष है। जब यह हवाई अड्डा अपने अंतिम चरण में पूरी तरह से विकसित हो जाएगा, तो इसमें कुल 6 रनवे और 4 टर्मिनल होंगे, और इसकी क्षमता 30 करोड़ यात्रियों तक पहुंच जाएगी।

क्या है कनेक्टिविटी

यात्रियों की सुविधा के लिए इसे बेहतरीन कनेक्टिविटी दी जा रही है। इसे सीधे यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा गया है। भविष्य में इसे गाजियाबाद से रैपिड रेल और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हाई-स्पीड रेल के जरिए भी जोड़ा जाएगा।

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates