भारतीय रेलवे के सभी रेलवे जोन और उनके मुख्यालय, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय रेलवे को बेहतर संचालन और प्रशासनिक तौर पर चलाने के लिए 19 रेलवे जोन में बांटा गया है। इसमें कोलकाता मेट्रो भी शामिल है। विभिन्न परीक्षाओं में रेलवे के जोन और उनके मुख्यालयों के बारे में पूछा जाता है। इस लेख में हम पूरी लिस्ट पढ़ेंगे। 

Jul 6, 2026, 15:55 IST
भारतीय रेलवे
भारतीय रेलवे

भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। इसके रेलवे ट्रैक की लंबाई 67,000 किलोमीटर से अधिक है। इन ट्रैक्स पर प्रतिदिन 13,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जाता है, जिनमें करोड़ों यात्री सफर करते हैं और कई मीट्रिक टन माल की ढुलाई भी होती है।

इस कड़ी में इतने बड़े रेलवे नेटवर्क के बेहतर संचालन और प्रशासनिक रूप से चलाने के लिए 19 अलग-अलग रेलवे जोन में बांटा गया है। इसमें कोलकाता मेट्रो भी शामिल है, जो कि भारतीय रेलवे का हिस्सा है। ये सभी जोन कुल 70 मंडल में आते हैं। इस लेख में हम रेलवे के सभी जोन और उनके मुख्यालयों के बारे में जानेंगे।

भारतीय रेलवे के जोन और उनके मुख्यालय 

भारतीय रेलवे के अलग-अलग जोन हैं, जो कि दिशा के अनुसार विभिन्न राज्यों में आते हैं। रेलवे जोन का मुखिया महाप्रबंधक होता है, जो कि रेलवे के चेयरमैन को रिपोर्ट करते हैं।

Related Stories

रेलवे जोन
मुख्यालय 
मध्य रेलवे
मुंबई
पूर्व रेलवे
कोलकाता
पूर्व मध्य रेलवे
हाजीपुर
पूर्व तटीय रेलवे
भुवनेश्वर
उत्तर रेलवे
नई दिल्ली
उत्तर-मध्य रेलवे
प्रयागराज
उत्तर पूर्व रेलवे
गोरखपुर
उत्तर पश्चिम रेलवे
जयपुर
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे
मालीगांव, गुवाहाटी
दक्षिण रेलवे
चेन्नई
दक्षिण मध्य रेलवे
सिकंदराबाद
दक्षिण पूर्व रेलवे
कोलकाता
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
बिलासपुर
दक्षिण पश्चिम रेलवे
हुबली
पश्चिम रेलवे
मुंबई
पश्चिम मध्य रेलवे
जबलपुर
दक्षिण तटीय रेलवे
विशाखापट्टनम
कोलकाता मेट्रो रेलवे
कोलकाता
कोंकण रेलवे
नवी मुंबई

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कोंकण रेलवे अलग से एक निगम है, लेकिन इसे जोन की तरह ही माना जाता है। 

सबसे बड़ा रेलवे जोन कौन-सा है

भारत का सबसे बड़ा रेलवे जोन उत्तर रेलवे है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में बड़ौदा हाउस में मौजूद है। इसकी स्थापना 14 अप्रैल, 1952 को की गई थी। इस जोन में दिल्ली, अंबाला, फिरोजपुर, लखनऊ और मुरादाबाद जैस मंडल आते हैं। इससे अंतर्गत आने वाले राज्यों की बात करें, तो पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर व दिल्ली इसमें शामिल है।

सबसे छोटा रेलवे जोन कौन-सा है

सबसे छोटे रेलवे जोन की बात करें, तो यह कोलकाता मेट्रो है। यह रेलवे का 17वां जोन था, जिसे 2010 में मान्यता दी गई थी। यह इकलौता जोन है, जो कि सिर्फ एक शहर में मेट्रो नेटवर्क तक सीमित है। वहीं, यदि मेट्रो नेटवर्क को हटा दिया जाए, तो पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व तटीय रेलवे सबसे छोटे रेलवे जोन हैं।

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates