PM Kisan Yojana 24th Kist: सितंबर के दूसरे सप्ताह में आएगी 24वीं किस्त क्या? ये है लेटेस्ट अपडेट

PM Kisan 24th Installment Date: सितंबर के दूसरे सप्ताह में पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी होने की उम्मीद है, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी ऐसी कोई तारीख घोषित नहीं की है। ऐसे में किसान पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहे।   

Sep 5, 2026, 23:02 IST
किस्त से पहले किसान जरूर कर लें ये काम
किस्त से पहले किसान जरूर कर लें ये काम

PM Kisan Yojana 24th Installment Kab Aayegi: देश के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पिछली यानी 23वीं किस्त जून में किसानों के खातों में पहुंची थी, ऐसे में अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है की 24वीं किस्त कब आएगी? क्या सितंबर के दूसरे सप्ताह में किसानों के बैंक अकाउंट में 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर हो जाएगी?

सितंबर के दूसरे सप्ताह में किस्त जारी होने की चर्चा जरूर है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक 24वीं किस्त की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में किसानों के लिए जरूरी है कि वे किसी भी अनऑफिशियल तारीख पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक अपडेट जरूर देखें। 

जून में आई थी पीएम किसान की 23वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। इस दौरान सरकार ने 18880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की थी।

इस किस्त का लाभ 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को मिला था, जिनमें करीब 2.18 करोड़ महिला किसान शामिल थीं। किस्त जारी करने की घोषणा पश्चिम बंगाल के हुगली से की गई थी। अब 23वीं किस्त के बाद किसानों की नजर अगली यानी 24वीं किस्त पर टिकी है।

Related Stories

क्या सितंबर के दूसरे सप्ताह में आएगी 24वीं किस्त?

सितंबर के दूसरे सप्ताह में 24वीं किस्त जारी होने की उम्मीद है, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी ऐसी कोई तारीख घोषित नहीं की है। इसलिए किसानों को इस दावे को आधिकारिक सूचना नहीं मानना चाहिए।

पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर भी फिलहाल 23वीं किस्त से जुड़ा अपडेट ही दिखाई दे रहा है। 24वीं किस्त की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

फिर कब आ सकती है 24वीं किस्त? 

पीएम किसान योजना के तहत किस्तें आमतौर पर करीब चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। पिछली 23वीं किस्त जून 2026 में जारी हुई थी। यदि इसी अंतराल को आधार माना जाए, तो 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 के आसपास आने की संभावना बनती है। हालांकि, यह सिर्फ भुगतान के पिछले पैटर्न पर आधारित अनुमान है। अंतिम तारीख सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही तय मानी जाएगी। 

किस्त से पहले किसान जरूर कर लें ये काम

यदि आप पीएम किसान के लाभार्थी हैं, तो अगली किस्त का इंतजार करने के साथ-साथ अपना रिकॉर्ड भी चेक कर लें। खासतौर पर:

-e-KYC पूरी है या नहीं

-आधार बैंक खाते से लिंक है या नहीं

-बैंक खाते की जानकारी सही है या नहीं

-भूमि/खेत का सत्यापन पूरा हुआ है या नहीं

इनमें से किसी प्रक्रिया में कमी होने पर किस्त का भुगतान अटक सकता है।

साल में 6000 रुपये देती है सरकार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि यानी PM-KISAN केंद्र सरकार की प्रमुख किसान कल्याण योजनाओं में से एक है। इसके तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम 2 हजार की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में DBT के जरिए भेजी जाती है।

फिलहाल 24वीं किस्त की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में किसानों को पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट और सरकार के आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना चाहिए।

Free Solar Panel Scheme: पीएम सूर्य घर योजना के तहत अब फ्री में लगेगा सोलर पैनल, किसे मिलेगा लाभ, देखें यहां

8th Pay Commission: कैसे ₹18,000 वाला बेसिक पे बढ़कर हो सकता है ₹72000, समझें पूरी गणित

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates