JEE Main 2026 City Intimation Slip: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम डेट्स जारी, jeemain.nta.nic.in पर जल्द जारी हो सकती है सिटी इंटिमेशन स्लिप
JEE Main 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द ही jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी। 2 से 9 अप्रैल तक होने वाले एग्जाम के लिए, छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करें। बाकी सभी डिटेल्स के लिए छात्र नीचे देखें।
JEE Main 2026 Session 2 City Intimation Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 के दूसरे सेशन के लिए एग्जाम सेंटरों के शहर की जानकारी यानी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही, एग्जाम की डेट्स का भी ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। JEE Main 2026 के एग्जाम 2 से 9 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित किए जा रहे है।
जेईई मेन सेशन 2 की एग्जाम डेट और शहर एलॉट करने के लिए, NTA छात्रों के संबंधित लॉगिन के तहत jeemain.nta.nic.in पर JEE Mains सेशन 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। शहर की सूचना स्लिप 2026 को देखने और डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
NTA जेईई मेन सेशन 2 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप कब होगी जारी?
NTA आमतौर पर एग्जाम से 10-15 दिन पहले ही सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करता है। सिटी इंटिमेशन स्लिप में छात्रों को एग्जाम डेट और शहर की जानकारी दी जाती है, जिससे वे एग्जाम के दिन की यात्रा और आवास की योजना बना सकें।
पिछले सालों के रुझानों के अनुसार, NTA द्वारा जेईई मेन्स 2026 सेशन 2 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आज यानी 19 मार्च या कल 20 मार्च 2026 को जारी होने की उम्मीद की जा रही है।
JEE Main के दूसरे सेशन के एग्जाम के लिए जारी की जाने वाली सिटी स्लिप में निम्नलिखित डिटेल्स भी शामिल होंगी, जिनका छात्रों को ध्यान रखना होगा। साथ ही, सिटी स्लिप में एग्जाम की निर्धारित शिफ्ट और एग्जाम सेंटर का नाम नहीं होगा। ये सभी विवरण JEE Main के एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे, जो एग्जाम से 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाता है।
JEE Main 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स
| इवेंट | डिटेल्स / डेट्स |
| एग्जाम का नाम | JEE Main 2026 (सत्र 2) |
| एग्जाम की डेट्स | 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 |
| सिटी स्लिप रिलीज | मार्च के तीसरे सप्ताह में (जारी) |
| एडमिट कार्ड जारी | एग्जाम से 3 दिन पहले |
| रिजल्ट की घोषणा | 20 अप्रैल 2026 (संभावित) |
सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लॉग इन करें।
- होमपेज पर 'JEE Main 2026 Session 2 City Intimation' के लिंक को चुनें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म डेट फिल करें।
- सिक्योरिटी पिन डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- फिर, स्क्रिन पर मौजूद सिटी स्लिप को डाउनलोड कर लें।
सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर
छात्र अक्सर इस बात को लेकर भ्रमित रहते हैं, इसलिए इसे समझना जरूरी है:
- सिटी इंटिमेशन स्लिप: यह केवल आपको यह बताती है कि आपका एग्जाम किस शहर में और किस डेट को है।
- एडमिट कार्ड: यह एग्जाम से कुछ दिन पहले आता है, जिसमें आपके एग्जाम सेंटर का सटीक पता और शिफ्ट का टाइम दिया जाता है। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
यहां भी पढ़े: RBSE 5th-8th Result Date: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, डेट जानने के लिए यहां देखें
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.
