नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान कमांडर डी लॉ लीजियन डी ऑनर हेतु चयन किया गया. अमर्त्य सेन को यह सम्मान फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रेंकोइस हॉलेंड द्वारा प्रदान किया जाना है.
भारत के प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निमंत्रण पर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रेंकोइस हॉलेंड दो दिवसीय राजकीय यात्रा (14 फरवरी से 15 फरवरी 2013 तक) पर भारत आ रहे हैं.
विदित हो कि अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को वर्ष 1998 में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation