मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति राजकेश्वर पुरयाग की भारत की राजकीय यात्रा (03 जनवरी से 10 जनवरी 2013 तक) सम्पन्न. राजकेश्वर पुरयाग के साथ उनकी पत्नी अनीता पुरयाग और कला एवं संस्कृति मंत्री, सामाजिक एकीकरण और आर्थिक सशक्तिकरण मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी भी भारत यात्रा पर आए थे.
मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति राजकेश्वर पुरयाग की भारत की राजकीय यात्रा के मुख्य बिंदु:
• भारत की राजकीय यात्रा के दौरान मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति राजकेश्वर पुरयाग 08 जनवरी-09 जनवरी 2013 तक आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस 2013 के अवसर पर मुख्य अतिथि रहे.
• मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति राजकेश्वर पुरयाग को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया.
• मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति राजकेश्वर पुरयाग भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से नई दिल्ली में 04 जनवरी 2013 को मिले.
• अपनी राजकीय यात्रा के दौरान मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति राजकेश्वर पुरयाग, पटना, तिरुपति और कोच्ची भी गए. वह बिहार में पटना के समीप अपने पैतृक गांव बोजीतपुर भी गए.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation