अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी टेस्ट क्रिकेट की सूची में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. इसी के साथ वह आईसीसी के बल्लेबाजों की टेस्ट और एक दिवसीय दोनों मैचों की रैंकिंग में एक ही समय में शीर्ष पर रहने वाले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए.
आईसीसी द्वारा यह सूची 5 फरवरी 2013 को जारी की गई. हाशिम अमला को यह स्थान जोहानसबर्ग टेस्ट मैच के बाद प्राप्त हुआ. यह टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को पराजित कर 211 रन से जीत लिया. सूची निम्नलिखित है:
शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची:
| क्रम | बल्लेबाज एवं उनके देश का नाम | अंक |
| 1. | हाशिम अमला, दक्षिण अफ्रीका | 895 |
| 2. | एम क्लार्क, ऑस्ट्रेलिया | 887 |
| 3. | चंद्रपाल, वेस्टइंडीज | 879 |
| 4. | डिविलियर्स, दक्षिण अफ्रीका | 844 |
| 5. | कुमार संगकारा, श्रीलंका | 842 |
| 6. | एलेस्टर कुक, इंग्लैण्ड | 836 |
| 7. | जैक कैलिस, दक्षिण अफ्रीका | 794 |
| 8. | रोस टेलर, न्यूजीलैंड | 769 |
| 9. | केविन पीटरसन,इंग्लैण्ड | 759 |
| 10 | मिस्बाह उल हक, पाकिस्तान | 733 |
शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची:
| क्रम | गेंदबाज एवं उनके देश का नाम | अंक |
| 1. | डेल स्टेन, दक्षिण अफ्रीका | 908 |
| 2. | वेर्नान फिलेंडर, दक्षिण अफ्रीका | 857 |
| 3. | रंगना हेराथ, श्रीलंका | 809 |
| 4. | पीटर सिडल, ऑस्ट्रेलिया | 800 |
| 5. | सईद अजमल, पाकिस्तान | 789 |
| 6. | जेम्स एंडरसन, इंग्लैण्ड | 759 |
| 7. | ग्रीम स्वान, इंग्लैण्ड | 755 |
| 8. | प्रज्ञान ओझा, भारत | 739 |
| 9. | एम मोर्कल, दक्षिण अफ्रीका | 722 |
| 10. | हिलफेन्हास, ऑस्ट्रेलिया | 721 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation