भारत ने 9 जुलाई 2017 को इतिहास रचते हुए एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चीन को पीछे छोड़ते हुए पहली बार पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा. ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंगा स्टेडियम में 5 जुलाई से 9 जुलाई 2017 तक चली इस प्रतियोगिता में 45 देशों के 655 एथलीट ने भाग लिया था. कलिंगा स्टेडियम में भारतीय एथलीटों का दबदबा रहा.
भारत ने अपना दबदबा बनाकर 9 जुलाई 2017 को पांच स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और तीन कांस्य पदक जीते और इस तरह से पदक तालिका में शीर्ष रहकर इतिहास रचा तथा चीन को दूसरे स्थान पर खिसका दिया. भारत इस तरह से कुल 29 पदकों (12 स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक और 12 कांस्य पदक) के साथ शीर्ष पर रहा.
यहां भारत के विजेताओं की पूरी सूची है:
स्वर्ण पदक विजेता:
विजेता | घटना |
गोविंदन लक्ष्मणन | पुरुषों की 5000 मीटर की दौड़ |
गोविंदन लक्ष्मणन | पुरुषों की 10000 मीटर की दौड़ |
मुहम्मद अनस | पुरुषों की 400 मीटर की दौड़ |
अजय कुमार सरोज | पुरुषों की 1500 मीटर की दौड़ |
कुन्हू मुहम्मद/ अमोज जैकब/ मुहम्मद अनस / राजीव अरोकिया | पुरुषों की 4x400 मी की दौड़ |
निर्मला | महिलाओं की 400 मीटर की दौड़ |
चित्रा | महिलाओं की 1500 मीटर की दौड़ |
स्वप्न बर्मन | महिलाओं की हेप्टाथलान |
सुधा सिंह | महिलाओं की 3000 मीटर की लंबी बाधा दौड़ |
मनप्रीत कौर | महिलाओं की शॉट पुट |
देबश्री मजूमदार/ एम पूवम्मा / जिस्ना मैथ्यू/ निर्मला | महिलाओं की 4x400 मी रिले |
रजत पदक विजेता:
विजेता | घटना |
ताजिंदर पाल सिंह तोर | पुरुषों की शॉट पुट |
एरोक्यू राजीव | पुरुषों की 400 मीटर की दौड़ |
गोपी थोंकनाल | पुरुषों की 10000 की दौड़ |
नीना वी | महिलाओं की लंबी कूद |
अनु आर | महिलाओं की 400 मीटर की बाधा दौड़ |
कांस्य पदक विजेता:
विजेता | घटना |
जाबीर एमपी | पुरुषों की 400 मीटर की बाधा दौड़ |
जिनसन जॉनसन | पुरुषों की 800 मीटर की दौड़ |
विकास गौड़ा | पुरुषों की डिस्कस थ्रो |
दवेन्द्र सिंह कांग | पुरुषों की भाला फेंक |
दोते चंद | महिलाओं की 100 मीटर की दौड़ |
जिस्ना मैथ्यू | महिलाओं की 400 मीटर की दौड़ |
संजीवनी जाधव | महिलाओं की 5000 मीटर की दौड़ |
नयना जेम्स | महिलाओं की लंबी कूद |
शीना एनवी | महिलाओं की ट्रिपल जंप |
अन्नू रानी | महिलाओं की भाला फेंक |
पूर्णिमा हेमब्रम | महिलाएं की हेप्टाथलान |
मर्लिन के यूसुफ/ हिमाश्री रॉय/ श्रीबानी नंदा / दोते चंद | महिलाओं की 4x100 मीटर रिले |
भारत ने पहली बार 29 पदक जीतकर इस टूर्नामेंट का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारत ने इससे पहले अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नई दिल्ली और जकार्ता में 21 पदक जीतकर किया था. भारत ने एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के इतिहास में पहली बार इतने स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया है.
चीन ने इस टूर्नामेंट का समापन 8 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहकर किया. चीन हमेशा से ही एशिया और विश्व स्तर पर दूसरे देशों पर भारी रहा है. हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता. भारत ने 12 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक और 12 कांस्य पदक के साथ मैडल टैली में पहली बार पहला स्थान हासिल किया है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation