विश्व स्तर पर 27 सितम्बर 2017 को पर्यटन दिवस मनाया गया. यह दिवस प्रत्येक वर्ष 27 सितम्बर को मनाया जाता है, इस दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यटन के महत्व के प्रति जागरूक करना है. इसके अतिरिक्त इस दिवस का उद्देश्य लोगों को यह बताना है की पर्यटन किस तरह से रोजगार निर्माण, स्थाई समाज और समावेशी विकास के लिए जरूरी है और पर्यटन कैसे प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण हैं. वर्ष 2017 के लिए इस दिवस का विषय- “बढता पर्यटन: विकास का एक उपकरण” है.
अंतरराष्ट्रीय परमाणु हथियार उन्मूलन दिवस मनाया गया
विश्व पर्यटन दिवस के लिए 27 सितंबर का दिन चुना गया, क्योंकि इसी दिन 1970 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था. संयुक्त राष्ट्र महासभा हर साल विश्व पर्यटन दिवस की विषय-वस्तु तय करती है. विश्व पर्यटन दिवस का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और पर्यटन के द्वारा अपने देश की आय को बढ़ाना है.
भारत विश्व के पाँच शीर्ष पर्यटक स्थलों में से एक है. विश्व पर्यटन संगठन और वर्ल्ड टूरिज्म एण्ड ट्रैवल काउन्सिल तथा पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणीय संगठनों ने भारतीय पर्यटन को सबसे ज़्यादा तेज़ी से विकसित हो रहे क्षेत्र के रूप में बताया है.
विश्व पर्यटन दिवस के बारे में:
• विश्व पर्यटन दिवस समारोह संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा वर्ष 1980 में शुरु किया गया.
• यह दिवस प्रत्येक वर्ष 27 सितम्बर को आयोजित किया जाता है.
• इस विशेष दिन को चुने जाने के पीछे 27 सितम्बर को ही वर्ष 1970 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान (यूएनडब्ल्यूटीओ) के कानून का प्रभावी होना है.
• इसका लक्ष्य विश्व पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में अन्तर्राष्ट्रीय समुदायों के साथ साथ सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक मूल्यों को वैश्विक स्तर पर कैसे प्रभावित करता है के बारे में लोगों को जागरुक करना है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation