This is an archived article last updated on Jun 22, 2019. The information may be outdated.

पहले ओलंपिक खेल: 10 तथ्य एक नजर में

Last Updated: Jun 22, 2019, 17:59 IST

प्रथम आधुनिक ओलंपिक खेलों का आयोजन एथेंस (ग्रीस) में 1896 में हुआ था. इन खेलों में 14 देशों के 241 एथलीटों ने भाग लिया था. इन खेलों में अमेरिका ने 10 स्वर्ण पदकों सहित कुल 20 पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया था; जबकि ग्रीस 10 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे, जर्मनी 6 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे और फ़्रांस 5 स्वर्ण पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा था.

First Olympic Stadium
First Olympic Stadium

ओलंपिक खेलों को दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन माना जाता है. इन खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी कई प्रतियोगियों को हराकर आते हैं. इसलिए यहाँ पर मुकाबला चैंपियंस के बीच होता है. ओलंपिक खेलों की मेजबानी अपने आप में मेजबान राष्ट्र के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है.भारत को अभी तक एक भी ओलम्पिक खेलों की मेजबानी करने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ है.

1. कहां आयोजित हुए: एथेंस में (6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक)

2. खेलों का उद्घाटन किसने किया था: किंग जॉर्ज प्रथम

3. कितने देशों ने भाग लिया: 14

4. पहला चैंपियन कौन बना: अमेरिकी खिलाडी जेम्स कोलोनी ने ट्रिपल जम्प जीतकर आधुनिक युग के पहले ओलंपिक चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया |

5. सबसे सफल खिलाडी कौन था: जर्मनी के जिमनास्ट कार्ल शुहमान थे जिन्होंने चार स्पर्धाएं जीतीं थीं |

6. किस देश ने सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक जीते: अमेरिका 14 (स्वर्ण पदक)

7. कितने खिलाडियों ने भाग लिया था: 241

8. कितनी खेल प्रतियोगिताएं खेली गयी थीं: 43

9. किस प्रकार के पदक दिए गए थे: प्रथम स्थान के विजेताओं को एक रजत पदक, एक जैतून शाखा और एक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता था। दूसरे स्थान पर आने वाले को एक तांबे का पदक, कल्पवृक्ष की शाखा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता था |

10. सबसे यादगार पल: ग्रीस के एथलीट स्पाईरीदोन लुईस 40 किमी. के विजेता बने I दौड़ के आखिरी लैप में उनको देखकर ग्रीस के राजा जॉर्ज प्रथम भी साथ दौड़ने लगे थे |

(प्रथम ओलिंपिक के दौरान दिया गया स्वर्ण पदक)

इस प्रकार ऊपर लिखे गए आंकड़ों से स्पष्ट है कि पहले ओलम्पिक खेलों में भारत का नमो निशान नही था. भारत के ओलंपिक खेलों के खेलना 1900 में शुरू किया था.

रिओ ओलम्पिक खेल 2016: 10 तथ्य एक नज़र में

क्रिकेट विश्व कप में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी कौन से हैं?

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Jun 22, 2019, 17:48 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News