दुनिया के 15 अद्भुत प्राकृतिक चमत्कार
हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत दोनों जीवन और प्रेरणा का अदम्य स्रोत है। यूनेस्को द्वारा जारी किए गए दुनिया के 7 आश्चर्यों की सूची में केवल मानव की रचनात्मक प्रतिभा से निर्मित कलाकृतियों को शामिल किया गया है, लेकिन इस लेख के माध्यम से, हम प्रकृति की उन उलझनों का विवरण दे रहे हैं जिसे किसी भी इंसान द्वारा नहीं कल्पना की जा सकती है।
हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत दोनों जीवन और प्रेरणा का अदम्य स्रोत है। यूनेस्को द्वारा जारी किए गए दुनिया के 7 आश्चर्यों की सूची में केवल मानव की रचनात्मक प्रतिभा से निर्मित कलाकृतियों को शामिल किया गया है, लेकिन इस लेख के माध्यम से, हम प्रकृति की उन उलझनों का विवरण दे रहे हैं जिसे किसी भी इंसान द्वारा कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
दुनिया के 15 अद्भुत प्राकृतिक चमत्कार
हमारी पृथ्वी चौंकाने वाली जगहों का एक विशाल खजाना है, जिसमें सबसे बड़े शहर, सबसे ऊंचे पहाड़, गहरी घाटियां और सबसे बड़ी नदियां आदि शामिल हैं। इस लेख में हम 15 ऐसे प्राकृतिक चमत्कारों का विवरण दे रहे हैं, जिसे पढ़कर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगेl
1. लिविंग रूट ब्रिज, भारत

Source: owlsinflight.files.wordpress.com
आमतौर पर पुल लकड़ी, स्टील या कंक्रीट से बने होते हैं लेकिन भारत में एक ऐसा अद्वितीय पुल है जिसका निर्माण मनुष्य द्वारा नहीं किया गया था। “फिक्स एलास्टिका” के जड़ों से निर्मित एवं मेघालय में स्थित यह रूट ब्रिज 30 मीटर लंबा है जो एक बार में 50 लोगों का वजन सह सकता हैl
2. लोनार क्रेटर झील, भारत

Source: volunteerworkindia.org
लोनार झील, बेसाल्टिक चट्टान से निर्मित दुनिया का सबसे बड़ा झील है जिसका नाम लोनासुर नामक दानव के नाम पर रखा गया हैl यह झील महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित हैl इस झील की विश्वसनीयता आज भी नासा के भू-वैज्ञानिकों के लिए रहस्यमय है, क्योंकि इसका पानी एक ही समय में क्षारीय और खारा दोनों हैl इस तरह का झील पृथ्वी पर और कहीं नहीं पाया जाता हैl इसके अलावा इस झील के कुछ हिस्सों में दिशासूचक यंत्र (कम्पास) भी काम करने में विफल रहते हैंl
3. एंटीलोप कैनयन, एरिज़ोना (संयुक्त राज्य अमेरिका)

Source: http:composeyourselfmag.com
इसका निर्माण बाढ़ एवं अन्य उप-वायु प्रक्रियाओं के कारण “नवाजो बलुआ पत्थर” के क्षरण के परिणामस्वरूप हुआ थाl गर्मियों के दौरान, एंटीलोप कैनयन के कुछ घुमावदार हिस्से इस खूबसूरती से प्रकाश का परावर्तन करते हैं कि घाटी के अन्य हिस्से (खासकर अपर कैनयन के हिस्से) चमकीले दिखाई पड़ते हैंl एंटीलोप कैनयन की दीवारों की सीमा 1-3 मीटर (3.2 से 9.8 फुट) चौड़ी और 50 मीटर (6.5 से 164 फीट) तक गहरी है, जबकि अपर कैनयन समुद्र तल से 1219 मीटर (4000 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है और इसकी दीवारें 36.5 मीटर (120 फुट) तक लंबी हैl
कैसे मानसून-पूर्व वर्षा भारत के किसानो तथा बाजारों के लिए वरदान है
4. जेजु द्वीप, दक्षिण कोरिया

Source: cdn.wanderlust.co.uk
इसे “देवताओं के द्वीप” के नाम से भी जाना जाता हैl यह छुट्टी और हनीमून मनाने के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। समुद्री महिलाओं, सफेद सरसों के खेत और दुनिया की सबसे लंबी लावा ट्यूब के कारण यह द्वीप काफी लोकप्रिय हैl
5. येलोस्टोन वायोमिंग, मोंटाना, इडाहो (यूएसए)

Source: s-media-cache-ak0.pinimg.com
यह दुनिया का पहला राष्ट्रीय पार्क है जिसमें विभिन्न ज्वालामुखिय शक्तियां छिपी हुई हैं, जो रंगीन गर्म जलधारा, कीचड़ और गीजर (गर्म पानी और भाप के अतिप्रवाह) के रूप में बाहर निकलती हैl यह उत्तरी अमरीका के सबसे ऊँचे झील और महाद्वीप के सबसे बड़े ज्वालामुखी येलोस्टोन काल्डेरा पर स्थित है। काल्डेरा को एक सक्रिय ज्वालामुखी माना जाता हैl इस ज्वालामुखी के विस्फोट से निकलने वाला लावा और चट्टान येलोस्टोन के अधिकतर भूमि क्षेत्र में फैल जाते हैं।
6. ग्रेट बैरियर रीफ, ऑस्ट्रेलिया

Source: http:d3lp4xedbqa8a5.cloudfront.net
यह दुनिया की सबसे बड़ी मूंगा चट्टान है, जो चीन की महान दीवार से भी बड़ा है और अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली पृथ्वी पर एकमात्र जीवित वस्तु है। यह कूबड़ वाले व्हेलों का प्रजनन क्षेत्र है, जो अंटार्कटिक से पलायन करते हैंl इसके अलावा यह कुछ खतरनाक प्रजातियों का भी निवासस्थान है, जिसमें डुगोंग (समुद्री गाय) और हरे रंग के बड़े समुद्री कछुए भी शामिल हैं।
जानिये भारत का गलत नक्शा दिखाने पर कितनी सजा और जुर्माना लगेगा
7. मेंडेनहॉल बर्फ गुफाएं, अलास्का

Source: www.atlasobscura.com
ये गुफाएं 5,815 एकड़ में फैली हुई है और मेंडेनहॉल ग्लेशियर के अंतर्गत टोंगस राष्ट्रीय वन के द्वारा संरक्षित हैl यह एक अद्वितीय पारिस्थितिकी तंत्र है और यह क्षेत्र मछली पकड़ने के लिए बेहद लोकप्रिय है।
8. हालॉन्ग खाड़ी, वियतनाम

Source: halongtourvietnam.org
इस खाड़ी में चूना पत्थर से निर्मित 1600 एकचट्टानी द्वीप स्थित हैंl इसके अलावा इस खाड़ी में 14 स्थानीय पौधों की प्रजाति और 60 स्थानीय जन्तुओं की प्रजातियां पाई जाती हैं। 2000 में, यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति ने पृथ्वी के इतिहास के प्रमुख चरणों और कार्स्टिक चूनापत्थर से निर्मित जियोमोर्फोलॉजिक सुविधाओं का प्रतिनिधित्व करने के कारण विश्व विरासत सूची में हालॉन्ग खाड़ी को शामिल किया थाl
9. हिलियर झील, ऑस्ट्रेलिया

Source: travellingmoods.com
यह प्रशांत महासागर के ठीक बगल में स्थित है और यदि इसे ऊपर से देखा जाता है तो झील का मधुर गुलाबी रंग और समुद्र का नीला रंग के बीच का अंतर आसानी से दिखाई पड़ता है। यह समुद्र के मुकाबले लगभग 10 गुना अधिक नमकीन हैl इसकी लवणता लवण प्रेमी शैवालों और आर्किया को आकर्षित करती है जिसके कारण यह झील गुलाबी रंग का दिखाई देता है।
क्या आप जानतें हैं कि 20 छोटे चांदों से मिलकर बना है अपना चांद
10. गर्म पानी का जलप्रपात, मणिकरण (भारत)

Source: en.wikipedia.org
मणिकरण में जलधारा काफी दबाव के साथ सतह पर आती हैं और बहुत गर्म होती हैं। इस पानी में सल्फर या आयरन का किसी प्रकार का मिश्रण नहीं पाया जाता है, लेकिन इसे रेडियोधर्मी माना जाता है। इस जलधारा का पानी इतना गर्म होता है कि दाल, चावल, सब्जियां आदि को उबाला एवं पकाया जा सकता है।
11. चमकीले कीड़ों वाली गुफाएं, न्यूजीलैंड

Source: 3.bp.blogspot.com
इन गुफाओं को चमकीले कीड़े “अरकोनाकापा लुमिनोस” के निवासस्थान के रूप में जाना जाता हैl यह चूनापत्थर से निर्मित लगभग 300 गुफाओं का समूह है, जिसका निर्माण पिछले 30 मिलियन वर्षों में “वैटोमो क्षेत्र” में भूवैज्ञानिक और ज्वालामुखिय गतिविधियों के कारण हुआ हैl चूनापत्थर जीवाश्म प्रवाल, समुद्री मछली, मछली के कंकाल, और समुद्र के सतह पर रहने वाले कई छोटे समुद्री जीवों से बनता है।
भारतीय में वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय पार्क
12. शैंपेन तालाब, उत्तरी द्वीप, न्यूज़ीलैंड

Source: www.travelphotoadventures.com
यह न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में “वैओटापू” भूतापीय क्षेत्र के अंतर्गत भूतापीय सुविधा का सबसे अच्छा उदाहरण है। कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) की प्रचुर मात्रा में रिसाव के कारण यह किसी गिलास में रखे शैंपेन के बुलबुले के समान दिखाई देता है, जिसके कारण इसका नाम “शैंपेन तालाब” रखा गया हैl खनिज और सिलिकेट के अत्यधिक जमाव के कारण यह चमकीले रंग का दिखाई देता हैl तालाब के किनारे के आसपास की सिलिकेट संरचनाएं सुक्षमजीवीय जीवन से भरी हुई है।
13. सेल्जालैंडफोस जलप्रपात, आइसलैंड

Source: www.themost10.com
इस जलप्रपात का पानी, एक ऐसे व्यवस्थित तरीके से गिरता है कि कोई भी व्यक्ति रेनकोट पहनकर इसके नीचे आसानी से चल सकता है और बूंदा बांदी से गीला हो सकता हैl इसके अलावा धूप में यहां इंद्रधनुष भी देखा जा सकता है।
14. नरक का दरवाजा, तुर्कमेनिस्तान

Source: google.co.in
इसे नरक का दरवाजा, आग का गोला और ज्वालामुखीय दरवाजा के रूप में भी जाना जाता है। यह डेरवेज, तुर्कमेनिस्तान में प्राकृतिक गैस क्षेत्र है, जो 1971 में एक भूमिगत गुफा में गिर गया था, जिसके कारण प्राकृतिक गैस का गड्ढा बन गया। यह दुनिया का सबसे बड़ा गैस रिजर्व हैl
15. सुआ महासागरिय गर्त/ट्रेंच, समोआ

Source: blog.bidtotrip.com
यह ज्वालामुखी गतिविधि के कारण सामोआ द्वीप में उत्पन्न एक प्राकृतिक तरण ताल (swimming pool) है। यह हमारे ग्रह की सबसे मनोरम तरण तालों में से एक है, जहाँ पानी में पहुंचने और पानी से निकलने के लिए लकड़ी की सीढ़ीयां बनी हुई हैl
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.