20वीं शताब्दी की दुनिया विज्ञान और प्रौद्योगिकी का है जिसमें मानव के रचनात्मक प्रतिभाओं की उत्कृष्ट कृतियों का समागम हैl चीन का जियाओज़ुओ खाड़ी ब्रिज इसका सबसे अच्छा उदाहरण है, जिसने चीन के पूर्वी प्रांत को एशिया का अंतरराष्ट्रीय नौ-परिवहण केंद्र बना डाला हैl जियाओज़ुओ खाड़ी ब्रिज दुनिया का सबसे लम्बा समुद्री पुल है जिसकी लम्बाई 26.4 मील है. दूसरे स्थान पर झील पोंटचार्ट्रेन झील पर बना पुल है, जिसकी लम्बाई 23.89 मील है. लेकिन भविष्य में इन दोनों पुलों की लम्बाई को चुनौती देने वाला हांगकांग-झुहाई-मकाऊ पुल वर्तमान में निर्माणाधीन है. यहां, हम दुनिया के सबसे लम्बे समुद्री पुल अर्थात जियाओज़ुओ खाड़ी ब्रिज के बारे में 5 दिलचस्प तथ्य दे रहे हैं जो सामान्य जागरूकता के लिए बहुत उपयोगी हैl
Source: images.chinagate.cn
दुनिया के सबसे लंबे समुद्री ब्रिज के बारे में 5 दिलचस्प तथ्य
1. वैसे तो यह पुल 4 वर्षो में बन के तैयार हो गया था लेकिन अन्वेषण, योजना और डिजाइन में पूरे 17 साल लगेl
2. यह मेहराब की एक श्रृंखला से बना है जो बीजिंग-शंघाई हाई-स्पीड रेलवे पथ के ऊपर एक सड़क पथ के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेl
3. यह पुल 8 पथ वाला 26.4 मील लंबा है और इसे 5200 स्तंभों को जोड़कर बनाया गया है।
4. यह पुल प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, टाइफून आदि जैसे प्राकृतिक आपदा तथा 300,000 टन जहाज के प्रभाव पर मजबूती से खड़ा रह सकता है।
5. इसमें कंक्रीट से निर्मित दुनिया की सबसे ऊंची बख्तरबंद खंभे हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation