This is an archived article last updated on Feb 28, 2017. The information may be outdated.

जानें कैसे कैश रिसाइक्लर आपको नकली नोट के लेन-देन से बचाएगा

Last Updated: Feb 28, 2017, 11:48 IST

हाल के दिनों में एटीएम से नकली नोट निकलने की घटना काफी बढ़ गई है| लोगों को एटीएम से नकली नोट निकलने की समस्या से निजात दिलाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक नई तरकीब ढूंढ ली है| इस तरकीब के तहत भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जगह-जगह पर एटीएम मशीन की जगह कैश रिसाइक्लर मशीन लगाई जा रही है| यह मशीन नकद जमा (cash deposit) और नकद निकासी (cash withdraw) के साथ ही नकली नोट पहचानने का काम भी करती है| इस लेख में हम कैश रिसाइक्लर की विशेषताओं का विवरण दे रहे हैं|

जानें कैसे कैश रिसाइक्लर आपको नकली नोट के लेन-देन से बचाएगा
जानें कैसे कैश रिसाइक्लर आपको नकली नोट के लेन-देन से बचाएगा

हाल के दिनों में एटीएम से नकली नोट निकलने की घटना काफी बढ़ गई है| लोगों को एटीएम से नकली नोट निकलने की समस्या से निजात दिलाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक नई तरकीब ढूंढ ली है| इस तरकीब के तहत भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जगह-जगह पर एटीएम मशीन की जगह कैश रिसाइक्लर मशीन लगाई जा रही है| यह मशीन नकद जमा (cash deposit) और नकद निकासी (cash withdraw) के साथ ही नकली नोट पहचानने का काम भी करती है| इस लेख में हम कैश रिसाइक्लर की विशेषताओं का विवरण दे रहे हैं|

नकली नोट के लेन-देन पर लगाम

कैश रिसाइक्लर मशीन द्वारा नकदी जमा करने के बाद रिसाइक्लर के सेंसर नकली नोट की पहचान कर उसे वापस कर देंगे| अगर रिसाइक्लर नकली नोट ले भी लेता है तो वह उसे नकली नोट वाले अलग कैसेट में डाल देगा| जिसके कारण यह पैसा उस ग्राहक के खाते में नहीं जुड़ेगा, बल्कि उसके खाते में नकली नोट दर्ज हो जाएगा|  
नोट: भारत में सर्वप्रथम कैश रिसाइक्लर मशीन का प्रयोग “बैंक ऑफ बड़ौदा” के द्वारा किया गया था| उसने जापानी कम्पनी “हिटैची” के साथ मिलकर भारत में पहला कैश रिसाइक्लर मशीन स्थापित किया था|
 bank of baroda cash recycle machine
Image source: India Tech Online

IMEI नंबर क्या होता है और कैसे काम करता है

कैश रिसाइक्लर मशीन की विशेषताएं:   

1. कैश रिसाइक्लर में छह कैसेट लगे हुए हैं| पहला कैसेट 2000 रूपए के नोट के लिए, दूसरा कैसेट 500 रूपए के नोट के लिए, तीसरा कैसेट 100 रूपए के नोट के लिए और चौथा कैसेट नकली नोटों के लिए है| शेष दो कैसेट रिजर्व रखे गए हैं|
2. कैश रिसाइक्लर मशीन एटीएम मशीन, कैश डिपाजिट मशीन (CDM) और नकली नोट पहचानने की मशीन तीनों का काम करती है|
3. यह मशीन एटीएम मशीन की तरह 24 घंटे काम करती है| इस मशीन की कीमत लगभग 7.75 लाख रूपए है| इस मशीन में एक बार में 200 नोट जमा किए जा सकते हैं|
4. कैश रिसाइक्लर मशीन में इस बात की सुविधा भी है कि वह विभिन्न मूल्य के नोट जमा किए गए नोट का रिकॉर्ड भी रखता है|
5. कैश रिसाइक्लर मशीन में बैंक द्वारा नोट नहीं डाला जाता है बल्कि ग्राहकों द्वारा जमा किए गए नोट से ही अन्य ग्राहकों को नकद प्राप्त होता है|
6. कैश रिसाइक्लर मशीन द्वारा अपने खाते में जमा करने के आधे घंटे बाद वह आपके खाते में प्रदर्शित होने लगता है|
7. एटीएम मशीन की तरह ही कैश रिसाइक्लर मशीन से नकद निकासी के लिए एटीएम कार्ड जरूरी है|

कैश रिसाइक्लर मशीन से लाभ:

1. कैश रिसाइक्लर मशीन व्यापारियों के लिए काफी लाभदायक है| अब वह अपना कैश बैंक में लाने के बजाय सीधे कैश रिसाइक्लर मशीन में जमा करा सकते हैं| यह उनके लिए सुरक्षित भी होगा और समय की भी बचत होगी|
2. कैश रिसाइक्लर मशीन के कारण बैंकों में लगनेवाली ग्राहकों की लंबी-लंबी कतारों में कमी आएगी|
3. कैश रिसाइक्लर मशीन द्वारा ग्राहक एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किए बिना ही केवल खाता संख्या से ही नकद जमा कर सकते हैं|
जानें कैसे एक रोबोट आपको टेबल टेनिस खेलना सीखा सकता है?   

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More
First Published: Feb 28, 2017, 11:41 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News