जानें किस उम्र के व्यक्ति को दिन में कितने घंटे सोना चाहिए
इस बात में कोई शक नहीं है कि नींद हमारे दैनिक दिनचर्या का एक अनिवार्य हिस्सा हैl यह हमें अपने सम्पूर्ण स्वास्थ्य की जांच में मदद करता है और प्रतिदिन के कार्य संपादन के लिए हमारे शरीर को तैयार करता हैl जिस तरह हमें अपने स्मार्टफोन और लैपटॉप को दिन में एक बार चार्ज करने की आवश्यकता होती है, उसी तरह नींद भी हमारे शरीर को रिचार्ज करती हैl राष्ट्रीय नींद संस्थान (National Sleep Foundation) ने अलग-अलग उम्र के व्यक्तियों के लिए सोने के समय के बारे नए आंकड़े दिए हैl इस लेख में उन आंकड़ों के आधार पर इस बात का उल्लेख कर रहें हैं कि किस उम्र के व्यक्ति को दिन में कितने घंटे सोना चाहिएl
इस बात में कोई शक नहीं है कि नींद हमारे दैनिक दिनचर्या का एक अनिवार्य हिस्सा हैl यह हमें अपने सम्पूर्ण स्वास्थ्य की जांच में मदद करता है और प्रतिदिन के कार्य संपादन के लिए हमारे शरीर को तैयार करता हैl जिस तरह हमें अपने स्मार्टफोन और लैपटॉप को दिन में एक बार चार्ज करने की आवश्यकता होती है, उसी तरह नींद भी हमारे शरीर को रिचार्ज करती हैl शोधकर्ताओं द्वारा उल्लिखित आंकड़ों के अनुसार हम अपने जीवन का एक-तिहाई हिस्सा सोने में समाप्त करते हैंl अतः हमें अपने नींद के बारे में गंभीरता सोचना चाहिएl
हमें हर परिस्थिति में "अच्छी नींद” के लिए अपने शरीर की देखभाल करने की आवश्यकता है ताकि हमारी आयु बढ़ने में मदद मिल सकेl हम में से कई लोगों ने यह महसूस किया होगा कि जिस रात हमें अच्छी नींद आती है तो उसके अगले दिन हम खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं और अपना काम जल्दी खत्म करते हैंl अतः रात में अच्छी नींद हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन दुख की बात यह है कि हम में से कुछ लोग इसे प्राथमिकता नहीं देते हैंl
जानें किस ब्लड ग्रुप के व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है

वास्तव में हम उन बाहरी उत्तेजक पदार्थों (external stimulants) पर काफी निर्भर हो गए हैं जो हमें नींद की कमी होने के वाबजूद काम करते रहने के लिए प्रेरित करते हैं और हमें लगता है कि हमारी जिन्दगी में सब कुछ सही चल रहा हैl लेकिन कॉफी से लेकर अन्य बाहरी उत्तेजक पेय पदार्थ हमारी प्राकृतिक नींद के चक्र (natural sleep cycle) को तोड़ने का काम करते हैंl इसके अलावा लम्बे समय तक इन पेय पदार्थों के उपभोग से हमारी आन्तरिक शक्ति और सहनशक्ति में कमी आती हैl
हालांकि अलग-अलग उम्र के लोगों के लिए नींद की अवधि अलग-अलग निर्धारित की गई है, लेकिन एक बात जो सबके लिए समान है वह यह है कि हमें अपने आपको आराम करने के लिए उचित और पर्याप्त समय देने की जरूरत हैl इसके अलावा हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि हमारी नींद हमारी जीवनशैली और स्वास्थ्य के अनुसार अलग-अलग होते हैं।
जानें शरीर पर स्थित तिल आपके भविष्य के बारे में क्या बताते है?
क्या आप जानते हैं कि जब हम प्रतिदिन 5 घंटे से कम समय तक सोते हैं तो यह अनजाने में हमारे दिल को प्रभावित करता है? इसके अलावा अगर हम 7 घंटे से कम समय तक सोते हैं तो हम मधुमेह और मोटापे जैसी बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैंl अतः खुद को इन बीमारियों से बचाने का सबसे आसान तरीका यह है हमें अपने उम्र के अनुसार पर्याप्त नींद लेनी चाहिएl
हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर “चार्ल्स सीज़िस्लर” एवं कुछ विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने विभिन्न शोधों के आधार पर विभिन्न उम्र के व्यक्तियों के लिए नींद की आवश्यक घंटों को निर्धारित किया है, जिसका विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है:
| आयु सीमा | नींद का समय |
| नवजात शिशु (0-3 माह) | 14 से 17 घंटे |
| शिशु (4-11 माह) | 12 से 15 घंटे |
| बच्चे (1-2 वर्ष) | 11 से 14 घंटे |
| बच्चे (3-5 वर्ष) | 10 से 13 घंटे |
| स्कूल जाने वाले बच्चे (6-13 वर्ष) | 9 से 11 घंटे |
| किशोर (14-17 वर्ष) | 8 से 10 घंटे |
| युवा (18-25 वर्ष) | 7 से 9 घंटे |
| वयस्क (26-64 वर्ष) | 7 से 9 घंटे |
| वरिष्ठ नागरिक (65 वर्ष से अधिक) | 7 से 8 घंटे |
Image source: National Sleep Foundation
राष्ट्रीय नींद संस्थान (National Sleep Foundation) ने भी अलग-अलग उम्र के व्यक्तियों के लिए उपरोक्त वर्णित नींद के समय की अनुशंसा की हैl अतः हमें अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय नींद संस्थान (National Sleep Foundation) के द्वारा निर्धारित समय के अनुसार ही नींद लेना चाहिए ताकि हम शारीरिक एवं मानसिक दोनों तरह से खुद को तरोताजा रख सकेंl
क्या आप जानते हैं कि किन मानव अंगों को दान किया जा सकता है
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.