“फिल्म महोत्सव निदेशालय” एक भारतीय सरकारी एजेंसी है जो “भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव” और “राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों” का आयोजन करता है| भारत सरकार द्वारा 1973 में सांस्कृतिक आदान-प्रदान के वाहक के रूप में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत इसे स्थापित किया गया था। इस लेख में हम 2016 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं (63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार) की सूची दे रहें हैं जो न केवल फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए बल्कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए भी उपयोगी है|

2016 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं (63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार) की सूची
| विजेता का नाम | पुरस्कार श्रेणी |
|---|---|
| बाहुबली | सर्वश्रेष्ठ फिल्म |
| संजय लीला भंसाली, बाजीराव मस्तानी | सर्वश्रेष्ठ निर्देशक |
| अमिताभ बच्चन, पिकू | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता |
| कंगना रानाउत, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री |
| दम लगा के हैशा | सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म |
| नीरज घेवान, मसान | अपनी पहली फिल्म में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार |
| बजरंगी भाईजान | सम्पूर्ण मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म |
| रेमो डीसूजा, दीवानी मस्तानी गाना (बाजीराव मस्तानी) | सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन (Choreography) |
| मोनाली ठाकुर, मोह मोह के धागे | सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका |
| नानक शाह फकीर | राष्ट्रीय एकता पर आधारित सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार |
| जूही चतुर्वेदी (पिकू) और हिमांशु शर्मा (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स) | सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक (मूल) |
| पाथेमारी | सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म |
| निरन्य्कम | सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म |
| इल्लैराजा, थारी थाप्पत्तई | सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (बैकग्राउंड स्कोर) |
| वेलिया चिरकुल्ला पक्षिकल | पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म |
| दुरोंतो | सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म |
| विसाराने | सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म |
| कंचे | सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म |
| प्रियामानसम | सर्वश्रेष्ठ संस्कृत फिल्म |
| तिथि | सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म |
| रिंगन | सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म |
| मिथिला मखान | सर्वश्रेष्ठ मैथिली फिल्म |
| चौथी कूट | सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म |
| संखचिल | सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म |
| इनिमी | सर्वश्रेष्ठ कोंकणी फिल्म |
| कोथानोड़ी | सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म |
| सतरंगी | सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म |
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में पुरस्कार स्वरूप स्वर्ण कमल एवं रजत कमल स्मृति चिन्ह, एक शॉल एवं नकद ईनाम दिया जाता है| इस पुरस्कार समारोह का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय मैत्री को बढ़ावा देना, विश्व सिनेमा में नई प्रवृत्तियों का प्रयोग करना, फिल्म संस्थानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा उत्पन्न करना और इन प्रक्रियाओं के माध्यम से भारतीय फिल्मों के स्तर में सुधार करना है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation