BPSSC Vacancy 2026: बिहार कंपनी कमांडर भर्ती की अंतिम तिथि, डायरेक्ट लिंक bpssc.bihar.gov.in से करें अप्लाई

BPSSC Vacancy 2026: बिहार पुलिस कंपनी कमांडर भर्ती 2026 के ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई को समाप्त होने जा रहे हैं। विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से अप्लाई कर सकते हैं। 

Jul 28, 2026, 15:10 IST

BPSSC Bihar Police Vacancy 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) कंपनी कमांडर के लिए आवेदन 30 जुलाई को समाप्त करने जा रहा है। संबंधित भर्ती का उद्देश्य बिहार पुलिस कमांडर के कुल 65 रिक्त पदों को भरना है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून को शुरू की गई थी। ग्रेजुएट उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन के पात्र हैं। चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेन्स, शारीरिक दक्षता परीक्षण, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। 

BPSSC Bihar Police Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तिथियां 

बीपीएससी ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन में आवेदन की अंतिम तिथि सहित डिटेल शामिल की है। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं। 

विवरण 
महत्वपूर्ण तिथि 
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि
जून 2026
आवेदन की तिथि 
30 जून, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि
30 जुलाई, 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 
30 जुलाई, 2026
एडमिट कार्ड 
जल्द 
परीक्षा तिथि 
जल्द 

BPSSC Bihar Company Commander Online Form 2026: आवेदन लिंक 

बिहार कंपनी कमांडर ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। 

बीपीएसएससी बिहार कंपनी कमांडर भर्ती 2026

BPSSC Bihar Company Commander Vacancy 2026: आवेदन शुल्क 

बीपीएसएससी बिहार कंपनी कमांडर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए समान रखा गया है। जनरल, ईडब्ल्यूएस, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं के लिए 100 रुपये शुल्क रखा गया है। 

BPSSC Bihar Company Commander Online Form 2026 कैसे भरें?

बिहार कंपनी कमांडर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, BPSSC Bihar Company Commander Online Form 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। 

स्टेप 4 आवेदन पत्र भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

स्टेप 6 फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates