CG SET Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इस लिंक से करें आवेदन

CG SET Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ स्टाफ सलेक्शन बोर्ड ने राज्य पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इसके लिए 23 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू चुके हैं। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

Jul 26, 2026, 13:46 IST
CG SET Recruitment 2026
CG SET Recruitment 2026

CG SET Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ स्टाफ सलेक्शन बोर्ड (CGSSB) ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 23 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन दिनांक 17 अगस्त 2026 तक जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) राज्यभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। इसकी लिखित परीक्षा दिनांक 04 अक्टूबर 2026 और एडमिट कार्ड 28 सितंबर 2026 को जारी किया जा सकता है। 

CG SET Notification 2026 Recruitment Apply Online Link

छत्तीसगढ़ पात्रता परीक्षा के लिए सीजी व्यापम के ऑफिशियल पोर्टल  vyapamprofile.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें। आवेदन फॉर्म को भरते समय अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं। 

छत्तीसगढ़ पात्रता परीक्षा ऑनलाइन आवेदन लिंक 

CG SET Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

छत्तीसगढ़ पात्रता परीक्षा के सलेक्शन प्रोसेस में केवल लिखित परीक्षा शामिल है और रिजल्ट की घोषणा क्वालीफाइंग मार्क्स के जरिए की जाएगी। इसमें इंटरव्यू शामिल नहीं होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं और जिसकी अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 है। बाकी जानकारी आप नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
छत्तीसगढ़ स्टाफ सलेक्शन बोर्ड (CGSSB)
परीक्षा का नाम  
छत्तीसगढ़ पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026 
पद का नाम 
असिस्टेंट टीचर 
विज्ञापन संख्या 
एफ-20
एप्लीकेशन मोड 
ऑनलाइन
एग्जाम मोड 
ऑफलाइन
नोटिफिकेशन
ऑफिशियल वेबसाइट 
vyapamcg.cgstate.gov.in

CG SET Vacancy 2026 Important Dates 

छत्तीसगढ़ स्टाफ सलेक्शन बोर्ड द्वारा राज्य की पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार महत्वपूर्ण तिथियों के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं। 

विवरण 
तिथि 
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि  
22 जुलाई 2026 
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि  
23 जुलाई 2026 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
17 अगस्त 2026 (शाम 5.00 बजे तक)
आवेदन करेक्शन विंडों 
18 अगस्त से 20 अगस्त 2026  
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 
28 सितंबर 2026 
लिखित परीक्षा की तिथि 
14 अक्टूबर 2026
परीक्षा की टाइमिंग 
पेपर-1 सुबह 10.00 बजे से 11.15 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 2.00 बजे से शाम 04.15 बजे तक 
एग्जाम सेंटर 
10 जिले 

CG SET Recruitment 2026 Eligibility Criteria

छत्तीसगढ़ पात्रता परीक्षा में अग्निवीर वायु पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों के पास यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके लिए कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है। आवेदन फीस कैटगरी वाइज 200 से 350 रुपये रखी गई है। 

CG SET Recruitment 2026 ऑनलाइन कैसे आवेदन कैसे करें? 

छत्तीसगढ़ पात्रता परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ स्टाफ सलेक्शन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

  • CG SET Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स ध्यान से चेक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates