Indian Air Force Agniveer Vayu Vacancy 2026: इंडियन एयरफोर्स में अग्निपथ योजना के तहत विज्ञापन संख्या 02/2027 के अंतर्गत अग्निवीर वायु इनटेक के लिए अप्लाई करने का आज आखिरी मौका है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल रिक्रूटमेंट पोर्टल iafrecrutment.edcil.co.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। इनमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप-एक्स और ग्रुप-वाई के तहत टेक्निकल या टेक्निकल पदों पर भर्ती किया जाएगा।
इंडियन एयर फोर्स में अग्निवीर वायु पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 06 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं। इसकी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 22-23 सितंबर 2026 के बीच आयोजित किए जाने की उम्मीद है।
Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment 2026 Apply Online Link
इंडियन एयरफोर्स में पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जल्द से जल्द पूरा कर लें। पदों पर सलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों की नौकरी 4 साल की होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले एप्लीकेशन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।
|
इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक
|
Indian Air Force Agniveer Vayu Intake Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन की PDF में परीक्षा की तिथि, वैकेंसी डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। बाकी डिटेल्स आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
इंडियन एयर फोर्स (IAF)
|
|
इनटेक
|
अग्निवीर वायु इनटेक 02/2027
|
|
पद का नाम
|
अग्निवीर वायु (ग्रुप-एक्स और वाई)
|
|
नोटिफिकेशन
|
|
|
रजिस्ट्रेशन तिथि
|
06 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक
|
|
एप्लीकेशन मोड
|
ऑनलाइन
|
|
परीक्षा तिथि
|
22 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक
|
|
चयन प्रक्रिया
|
ऑनलाइन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, अडैप्टेबिलिटी टेस्ट और मेडिकल परीक्षा
|
|
आवेदन फीस
|
550
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
agnipathvayu.cdac.in
|
Indian Air Force Agniveer Vayu Vacancy 2026 Eligibility Criteria
इंडियन एयर फोर्स में अग्निवीर वायु पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। साइंस के लिए उम्मीदवारों ने केंद्रीय, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत और इंग्लिश में 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होनी चाहिए। केंद्रीय, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) कुल 50 प्रतिशत अंक और इंग्लिश विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। अन्य विषय के लिए उम्मीदवार ने न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और इंग्लिश में 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम या विषय से कक्षा 12 पास होनी चाहिए।
Indian Air Force Agniveer Vayu Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इंडियन एयर फोर्स में अग्निवीर वायु पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले इंडियन एयर फोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
-
Agniveer Vayu Intake 02/2027 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स ध्यान से चेक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
