Rajasthan Computer Instructor Syllabus 2026: राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा का सिलेबस देखें यहां

Rajasthan Computer Instructor Syllabus 2026: राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के सिलेबस में जनरल नॉलेज, रीज़निंग, गणित और कंप्यूटर के विषय शामिल होंगे। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लेटेस्ट सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को देखते हुए अपनी तैयारी को और अच्छा बना सकते हैं। 

Jul 20, 2026, 16:05 IST
Rajasthan Computer Instructor Syllabus 2026
Rajasthan Computer Instructor Syllabus 2026

Rajasthan Computer Instructor Syllabus 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RSSB) बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पोस्ट के लिए परीक्षा का आयोजन करेगा, जो कि दिनांक 22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3951 रिक्त पदों को भरा जाना है। राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलेक्शन के लिए लेटेस्ट सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को फॉलो करना चाहिए। 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा का सिलेबस अलग-अलग विषयों में विभाजित है। पेपर-1 में कला व संस्कृति, इतिहास, भूगोल, जनरल साइंस और राजस्थान की करंट अफेयर्स आदि विषय शामिल है। पेपर-2 में कंप्यूटर से जुड़े विषय शामिल है।  

Rajasthan Computer Instructor Syllabus 2026 डाउनलोड लिंक 

आरएसएसबी ने पहले अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विस्तृत नोटिफिकेशन, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी किया था। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को पहले सिलेबस को समझना चाहिए। सिलेबस डाउनलोड करने का ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा सिलेबस डाउनलोड लिंक 

Rajasthan Computer Instructor Exam Pattern 2026 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर का एग्जाम ऑफलाइन मोड पेन और पेपर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें 2 पेपर शामिल होंगे, जिसमें 100 प्रश्न 100 अंकों के होंगे। परीक्षा कुल 02 घंटे की होगी और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे। इसके अलावा 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल होगी। बाकी जानकारी आप टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। 

पेपर 
विषय 
प्रश्नों की संख्या 
अंक 
पेपर-1 
जनरल नॉलेज, रीज़निंग और गणित 
100
100
पेपर-2 
कंप्यूटर एवं मेंटल एबिलिटी  
100
100
 
कुल 
100
100

Rajasthan Computer Instructor Subject-Wise Syllabus 2026

लेख में हम आपको राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा का सब्जेक्ट-वाइज और विषय-वाइज सिलेबस उपलब्ध करा रहे हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सिलेबस में निहित विषयों को ध्यान से चेक करना चाहिए। आप इसकी डिटेल नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। 

पेपर
सब्जेक्ट 
टॉपिक 
पेपर-1
सामान्य ज्ञान
राजस्थान की कला एवं संस्कृति, इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान और समसामयिक मामले
 
सामान्य योग्यता
तार्किक विचार और विश्लेषणात्मक क्षमता, निर्णय लेना और समस्या समाधान। सामान्य मानसिक क्षमता। बुनियादी संख्यात्मकता - संख्याएं और उनके संबंध, परिमाण के क्रम, आदि (कक्षा X स्तर)। डेटा व्याख्या - चार्ट, ग्राफ, तालिकाएं, डेटा पर्याप्तता, आदि।
पेपर-2
कंप्यूटर 
 
 
कंप्यूटर के मूलभूत सिद्धांत
संख्या प्रणाली, अंकगणितीय संचालन, कंप्यूटर भाषा की विभिन्न श्रेणियों का परिचय, इनपुट और आउटपुट उपकरणों के कार्यात्मक विवरण
 
प्रोग्रामिंग के मूलभूत सिद्धांत
C, C++, जावा, डॉटनेट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, पायथन और ब्लॉक चेन, प्रोग्रामिंग, डेटा प्रकार (बिल्ट-इन और यूजर डिफाइंड), चर का दायरा, ऑपरेटरों की प्राथमिकता, नियंत्रण प्रवाह, फ़ंक्शन, ऐरे पॉइंटर्स, स्ट्रक्चर और यूनियन, एन्यूमरेटेड डेटा-प्रकार और फाइल हैंडलिंग, कमांड लाइन तर्क
 
C++ और JAVA प्रोग्रामिंग 
ऑब्जेक्ट और क्लास। इनहेरिटेंस, पॉलीमोर्फिज्म, इवेंट और एक्सेप्शन हैंडलिंग, फाइलें और स्ट्रीम
 
डेटा स्ट्रक्चर्स और एल्गोरिदम
एब्स्ट्रैक्ट डेटा प्रकार, डेटा संरचनाओं के रूप में ऐरे, भंडारण के लिए लिंक्ड लिस्ट बनाम ऐरे, स्टैक और स्टैक ऑपरेशन, कतारएं (Queues), बाइनरी ट्री, बाइनरी सर्च ट्री, ग्राफ और उनके प्रतिनिधित्व, सॉर्टिंग और सर्चिंग, सिंबल टेबल
 
डिजिटल लॉजिक सिस्टम
बूलियन व्यंजक, K-मैप, TTL और CMOS लॉजिक परिवार, हाफ/फुल एडर, सबट्रैक्टर और मल्टीप्लेक्सर का उपयोग करके कॉम्बिनेशनल लॉजिक डिज़ाइन, सिंक्रोनस अनुक्रमिक प्रणाली डिज़ाइन
 
कंप्यूटर संगठन और वास्तुकला
कंप्यूटर की वॉन-न्यूमैन वास्तुकला। रजिस्टर और माइक्रो ऑपरेशन, नियंत्रण तर्क, प्रोसेसर एड्रेसिंग और बस संगठन। प्रोसेसर इनपुट/आउटपुट और DMA, मेमोरी संगठन और कैश सुसंगतता
 
ऑपरेटिंग सिस्टम
CPU शेड्यूलिंग, डेडलॉक्स, मेमोरी प्रबंधन, फाइल सिस्टम, डिस्क शेड्यूलिंग। वितरित वातावरण और RPC में क्लाइंट सर्वर आर्किटेक्चर की अवधारणा। प्रक्रिया, थ्रेड्स और उनका सिंक्रोनाइज़ेशन
 
डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम
E-R मॉडल, रिलेशनल बीजगणित, कैलकुलस और डेटाबेस, सत्यनिष्ठा बाधाएं (Integrity constraints), ट्रिगर, सामान्यीकरण (Normalization), और इंडेक्सिंग। ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग, कन्करेंसी कंट्रोल और रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)
 
सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग
सिस्टम डेवलपमेंट लाइफ साइकिल के चरण। सिस्टम मॉडलिंग। सॉफ्टवेयर आवश्यकता विनिर्देश और DFDs। सॉफ्टवेयर टेस्टिंग का परिचय, सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट प्रबंधन
 
डेटा और कंप्यूटर नेटवर्क
नेटवर्किंग का विकास, डेटा संचार शब्दावली, ट्रांसमिशन मीडिया, नेटवर्क उपकरण। TCP/IP और OSI/ISO संदर्भ मॉडल, विभिन्न परतों के कार्य, भौतिक मीडिया की विशेषताएं, भौतिक परत में मल्टीप्लेक्सिंग, मध्यम पहुंच प्रोटोकॉल, 802.3, 802.4, 802.5, 802.11 LAN प्रौद्योगिकियों का परिचय, राउटिंग और कंजेशन कंट्रोल सहित IP प्रोटोकॉल, TCP और UDP, DNS
 
नेटवर्क सुरक्षा
सीमित स्थान में समूह, रिंग और फ़ील्ड, यूलर और फ़र्मेट का प्रमेय, प्रिमलिटी परीक्षण, सुरक्षा सेवाएं और तंत्र, DES, AES, IDEA, RSA एल्गोरिदम सहित सममित और असममित एन्क्रिप्शन, सममित और असममित एन्क्रिप्शन में कुंजी प्रबंधन, संदेश, प्रमाणीकरण और हैशिंग, ईमेल सुरक्षा, वायरस और विश्वसनीय प्रणाली, नेटवर्किंग (LAN और WAN), सुरक्षा, एथिकल हैकिंग
 
संचार के मूलभूत सिद्धांत
चैनल क्षमता, क्षीणन, संचार संबंधी कमियां, मुक्त स्थान के माध्यम से EM तरंगों का प्रसार (मुक्त स्थान मॉडल को छोड़कर) PCM और डेल्टा मॉडुलन, WDM, GSM और CDMA आधारित संचार प्रणालियों का संक्षिप्त परिचय
 
वेब डेवलपमेंट
HTML/DHTML, HTML का उपयोग करके वेब पेज निर्माण, डॉक्यूमेंट ऑब्जेक्ट मॉडल अवधारणा और डॉक्यूमेंट ऑब्जेक्ट मॉडल का महत्व, डायनेमिक HTML डॉक्यूमेंट और डॉक्यूमेंट ऑब्जेक्ट मॉडल। कैस्केडिंग स्टाइल शीट (CSS), एक्सटेंसिबल मार्कअप लैंग्वेज (XML) का परिचय, PHP और जावा स्क्रिप्ट के मूलभूत सिद्धांत
 
Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates