बिजली बिल से आजादी! सर्दियों में सोलर वॉटर हीटर है बेहतर ऑप्शन, कितना लगेगा पैसा और कौन सा है बेहतर? देखें

सर्दियों में सोलर वॉटर हीटर एक बेहतर विकल्प हो सकता है, जो सूर्य की रोशनी से पानी गर्म करने का एक बेहतर विकल्प देता है। आइए जानते हैं कि सोलर वॉटर हीटर कैसे काम करता है, इसकी कीमत कितनी हो सकती है और खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।  

Oct 21, 2026, 18:38 IST
Solar Water Heater: कीमत, फायदे और बेस्ट विकल्प कौन-सा जानें सब कुछ
Solar Water Heater: कीमत, फायदे और बेस्ट विकल्प कौन-सा जानें सब कुछ

Solar Water Heater Hindi: सर्दियों में सुबह नहाने से लेकर बर्तन धोने जैसे कामों के लिए गर्म पानी की जरूरत लगभग हर घर में बढ़ जाती है। ऐसे में लोग गीजर या इलेक्ट्रिक रॉड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनके ज्यादा उपयोग से बिजली की खपत बढ़ जाती है और महीने के अंत में बिल भी बढ़ जाता है। यदि आप भी इस खर्च को कम करना चाहते हैं, तो सोलर वॉटर हीटर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह सूर्य की रोशनी से पानी गर्म करता है और धूप अच्छी रहने पर बिजली की जरूरत काफी कम कर सकता है। आइए जानते हैं कि सोलर वॉटर हीटर कैसे काम करता है, इसकी कीमत कितनी हो सकती है और खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

क्या है सोलर वॉटर हीटर और कैसे करता है काम?

सोलर वॉटर हीटर एक ऐसा उपकरण है, जो सूर्य की रोशनी का उपयोग करके पानी गर्म करता है। इसमें सोलर कलेक्टर और पानी जमा करने के लिए एक टैंक होता है। कलेक्टर सोलर सिस्टम से ऊर्जा लेता है और इसी से पानी गर्म होता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अच्छी धूप में पानी गर्म करने के लिए बिजली पर निर्भरता कम हो जाती है।

1 सोलर पैनल कितने का आता है? 3kW के लिए कितने पैनल चाहिए, Surya Ghar Yojana का उठाये लाभ

Related Stories

कौन-सा सोलर वॉटर हीटर है बेहतर?

देखा जाए तो बाजार में मुख्य रूप से दो तरह के सोलर वॉटर हीटर मिलते हैं।

फ्लैट प्लेट कलेक्टर (FPC): यह ठोस बनावट वाला विकल्प है और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त हो सकता है। हालांकि, इसकी शुरुआती कीमत कुछ ज्यादा हो सकती है।

इवैक्यूएटेड ट्यूब कलेक्टर (ETC): इसमें कांच की खास ट्यूबों का उपयोग होता है। यह आमतौर पर किफायती विकल्प माना जाता है और ठंड के मौसम में भी उपयोगी हो सकता है। 

दोनों में से सही विकल्प चुनने से पहले अपने क्षेत्र के मौसम, वाटर क्वालिटी और बजट को जरूर देख लें।

परिवार के हिसाब से चुनें टैंक की क्षमता

सोलर वॉटर हीटर खरीदते समय उसकी क्षमता पर ध्यान देना जरूरी है। छोटे परिवार के लिए 100 लीटर का मॉडल पर्याप्त हो सकता है, जबकि तीन से चार सदस्यों वाले परिवार के लिए 150 लीटर का विकल्प उपयोगी रहेगा। बड़े परिवारों में 200 लीटर या उससे अधिक क्षमता की जरूरत पड़ सकती है। सही क्षमता आपके परिवार की रोजाना गर्म पानी की खपत पर निर्भर करेगी।

कितनी होगी सोलर वॉटर हीटर की कीमत?

इसकी कीमत क्षमता, ब्रांड, तकनीक और इंस्टॉलेशन पर निर्भर करती है। खरीदने से पहले अलग-अलग कंपनियों से कीमत पता कर सकते है। यह भी जरूर पता कर लें कि इंस्टॉलेशन, पाइप, स्टैंड और वारंटी का खर्च कीमत में शामिल है या नहीं।

खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सोलर वॉटर हीटर लगवाने के लिए छत पर पर्याप्त जगह और अच्छी धूप होना जरूरी है। फ्लैट में रहने वाले लोग छत के उपयोग की स्थिति जरूर देख लें। साथ ही, कम धूप वाले दिनों के लिए इलेक्ट्रिक बैकअप वाला मॉडल चुनना फायदेमंद हो सकता है।

कुल मिलाकर, यदि आपके घर में रोजाना गर्म पानी की जरूरत है और छत पर पर्याप्त धूप आती है, तो सोलर वॉटर हीटर लंबे समय में बिजली का खर्च कम करने में मदद कर सकता है।

सोलर पैनल लगवाने के बाद, यह काम नहीं किया तो रुक सकता है PM Surya Ghar सब्सिडी का पैसा!

 
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates