Diwali Special Trains 2026: बिहार और पूर्वांचल वालों के लिए खुशखबरी! इन स्टेशनों से मिलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग और रूट
Diwali-Chhath Special Train: दिवाली या छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष सुविधा का ऐलान किया है। पूर्वांचल और बिहार के लिए वंदे भारत सहित कई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया गया है। चलिए इन ट्रेनों के रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग के बारें में विस्तार से देखते है।
Diwali-Chhath Special Train: दिवाली और छठ पूजा पर यदि आप दिल्ली से बिहार या पूर्वांचल जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो रेलवे से जुड़ी यह खबर आपके काम की है। त्योहार आते ही घर लौटने वाले यात्रियों में खासा इजाफा हो जाता है। ऐसे में ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना किसी चुनौती से कम नहीं होता। यात्रियों की इसी परेशानी को कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से पटना जंक्शन के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल चलाने की योजना बनाई है। इस ट्रेन से दिल्ली और बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर से 26 नवंबर तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
ऐसे में चलिए देखते है बिहार और पूर्वांचल के लिए किस रूट पर कौन से स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
दिल्ली से पटना कब पहुंचेगी वंदे भारत?
नई दिल्ली से पटना जाने वाली वंदे भारत स्पेशल सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। ट्रेन सुबह 8:35 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और उसी दिन रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
पटना से दिल्ली लौटने का भी जानें समय
वापसी में यह ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को पटना जंक्शन से रवाना होगी। ट्रेन सुबह 10 बजे पटना से चलकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
रास्ते में इन 6 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल में कुल 16 चेयर कार कोच होंगे। रास्ते में ट्रेन का छह स्टेशनों पर स्टॉपेज रहेगा। इनमें आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू), प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ शामिल हैं।
रेगुलर सर्विस से पहले दो अतिरिक्त चक्कर
रिपोर्ट के अनुसार, रेगुलर सेवा से पहले ट्रेन के दो विशेष फेरे भी निर्धारित किए गए थे। नई दिल्ली से 16 और 18 अक्टूबर को तथा पटना से 17 और 19 अक्टूबर को यात्रा प्रस्तावित थी। इन फेरों की टाइमिंग नियमित फेस्टिवल स्पेशल जैसी बताई गई थी। हालांकि, इन तारीखों के लिए मौजूदा परिचालन की स्थिति रेलवे से जांचना जरूरी है।
इन ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त बोगियां
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन (04210) में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। पटना स्पेशल (04616) और पटना-फिरोजपुर कैंट स्पेशल (04615) में भी अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की जा रही है। आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन (04014) में भी अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की जा रही है। यह व्यवस्था 1 नवंबर से शुरू होकर 17 नवंबर तक अलग-अलग ट्रेनों में लागू रह सकती है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि सही अपडेट के लिए रेलवे के ऑफिसियल अपडेट को जरूर देखें।
कुल मिलाकर, त्योहारों के दौरान दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल और अन्य स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना यात्रियों के लिए राहत भरी हो सकती है। यात्रा से पहले ट्रेन की उपलब्धता और समय की आधिकारिक पुष्टि जरूर करें।
ट्रेन में स्पीकर पर गाने सुनने वाले हो जाएं सावधान! हो सकती है जेल, लग सकता है जुर्माना, रेलवे का नया नियम
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.