वर्ष 2013 के लिए चित्रकार एस हैदर रजा एवं वैज्ञानिक प्रो. यशपाल सहित कुल 108 व्यक्तियों का चयन पद्म पुरस्कार के लिए किया गया. इनमें चार पद्म विभूषण, 24 पद्म भूषण और 80 पद्मश्री पुरस्कार हेतु चयनित किए गए हैं. पुरस्कार विजेताओं में 24 महिलाएं शामिल हैं. 11 पुरस्कार विदेशी, अप्रवासी, भारतीय मूल या मरणोपरांत श्रेणी में दिए जाने हैं. वर्ष 2013 हेतु भारत रत्न के लिए किसी का चयन नहीं किया गया.पद्म पुरस्कार-2013 हेतु चयनित लोगों की नाम श्रेणी एवं उनका क्षेत्र निम्नलिखित है:
पद्म विभूषण
क्रमांक | नाम | श्रेणी | राज्य/ निवास |
1. | रघुनाथ महापात्र | कला | ओडिसा |
2. | एस हैदर रजा | कला | दिल्ली |
3. | प्रो. यशपाल | विज्ञान एवं इंजीनियरिंग | उत्तर प्रदेश |
4. | प्रो. रोडम नरसिम्हा | विज्ञान एवं इंजीनियरिंग | कर्नाटक |
पद्म पुरस्कार
पद्म विभूषण | 4 |
पद्म भूषण | 24 |
पद्म श्री | 80 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation