पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने वर्ष 2013 के आम चुनाव का परिणाम 14 मई 2013 को जारी किया. पाकिस्तान में नेशनल असेंबली की कुल 342 सीटें में से 272 सीटों के लिए चुनाव हुए. पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) (पीएमएल-एन) को 126 सीटों पर और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को 31 सीटों पर जीत मिली. यह चुनाव पाकिस्तान की 14वीं संसद के लिए हुए.
इसी के साथ चार प्रातीय विधानसभाओं (पंजाब, केपीके, सिंध और बलूचिस्तान) के लिए भी चुनाव हुए.
पाकिस्तान के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 342 सीटें हैं जिसमें 60 सीटें महिलाओं के लिए और 10 सीटें गैर मुस्लिमों के लिए आरक्षित हैं. नेशनल असेंबली के चुनावों में 4600 उम्मीदवारों ने भाग लिया. पाकिस्तान की संसद के निचले सदन को मजलिस-ई-शूरा (Majlis-e-Shoora) कहा जाता है.
वर्ष 1947 में अलग राष्ट्र बनने के बाद पाकिस्तान में पहली बार किसी लोकतांत्रिक सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा किया है. वर्तमान सरकार ने 18 मार्च 2013 को अपना कार्यकाय पूरा किया. पाकिस्तान में 13वीं संसद हेतु वर्ष 2008 में चुनाव हुए थे.
पाकिस्तान के आम चुनाव 2013 से संबंधित मुख्य तथ्य
• पाकिस्तान की संसद के निचले सदन को मजलिस-ई-शूरा (Majlis-e-Shoora) की 272 सीटों के लिए चुनाव हुए, जिसमें 4670 उम्मीदवारों ने भाग लिया.
• मजलिस-ई-शूरा (Majlis-e-Shoora) में कुल 342 सीटें हैं, जिसमें 60 सीटें महिलाओं के लिए और 10 सीटें गैर मुस्लिमों के लिए आरक्षित हैं.
• केवल 161 महिलाएं ही आम चुनावों में उम्मीदवारे के तौर पर खड़ी हुईं.
• पाकिस्तान में मतदाताओं की कुल संख्य 86.2 मिलियन, जिसमें 37.6 मिलियन महिलाएं और 48.6 मिलियन पुरुष मतदाता हैं.
प्रांतीय विधानसभाओं के चुनाव के परिणाम
पंजाब | सिंध | केपीके | बलूचिस्तान | ||||
पीएमल-एन | 211/297 | पीपीपीपी | 65/130 | पीटीआई | 34/99 | पीएसएपी | 10/51 |
आईएनडी | 41/297 | एसक्यूएम | 35/130 | आईएनडी | 14/99 | पीएमएल-एन | 8/51 |
पीटीआई | 20/297 | आईएनडी | 8/130 | पीएमएल-एन | 13/99 | आईएनडी | 8/51 |
पीएमएल- क्यू | 8/297 | पीएमएल-एफ | 7/130 | जेयूआई-एफ | 12/99 | जेयूआई-एफ | 6/51 |
सीटें | 293/297 | सीटें | 122/130 | सीटें | 98/99 | सीटें | 48/51 |
प्रांतीय विधानसभाओं के चुनाव से संबंधित मुख्य तथ्य
• पीएमएल (एन) ने 297 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में 211 सीटें जीत कर बहुमत प्राप्त किया.
• पीपीपी पार्टी ने 130 सीटों वाली सिंध विधानसभा में 65 सीटें जीती.
• पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने 99 सीटों वाली केपीके विधानसभा में 34 सीटें जीती.
• पीएमएपी (पख्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी) ने 21 सीटों वाली बलूचिस्तान विधानसभा में 10 सीटें जीती.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation