भारतीय सेना के 15 सर्वश्रेष्ठ अनमोल कथन

भारतीय सेना की स्थापना अप्रैल 1, 1895 में हुई थी | भारतीय सेना के पास 12.5 लाख सक्रीय सैनिक और 11.5 लाख सुरक्षित सैनिक है (जवानों की संख्या दुनिया में चीन के बाद सबसे अधिक है)। भारत की आजादी के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना को चार बार हराया है (1948, 1965, 1971 तथा 1999) तथा 1962 में चीन से एक बार हार मिली है। भारतीय सेना के प्रमुख कमांडर भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी हैं।

Sep 22, 2016, 16:07 IST

भारतीय सेना की स्थापना अप्रैल 1, 1895; 121 वर्ष पहले अंग्रेजों द्वारा की गयी थी | भारतीय सेना के पास 12.5 लाख सक्रिय सैनिक और 11.5 लाख सुरक्षित सैनिक है (जवानों की संख्या दुनिया में चीन के बाद सबसे अधिक है)। भारत की आजादी के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना को चार बार हराया है (1948, 1965, 1971 तथा 1999) तथा चीन से 1962 में एक बार हार मिली है। भारतीय सेना के प्रमुख कमांडर भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी हैं। भारतीय सेना आण्विक हथियार से लैस है और उनके पास उचित मिसाइल तकनीक भी उपलब्ध है। भारतीय सेना की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र है।

इस लेख में हमने भारतीय सेना के 15 ऐसे कथनों को बताया है जो कि भारतीय सेना में ऊर्जा का संचार करते हैं तथा भविष्य में आने वाले सैनिकों को भी ऊर्जावान बनाकर भारतीय सरजमीं की रक्षा करने को प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे |

भारतीय सेना के 15 सर्वश्रेष्ठ अनमोल कथन

1. मै तिरंगा लहराकर वापस आऊंगा या फिर तिरंगे में लिपटकर आऊंगा, लेकिन में वापस अवश्य आऊंगा |     

कैप्टेन विक्रम बत्रा, परमवीर चक्र


Image source:www.scoopnest.com

2. जो आपके लिए जीवनभर का असाधारण रोमांच है वो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी है |

लेह-लद्दाख राजमार्ग पर साइनबोर्ड

Image source:www.lafandar.org

आजादी के बाद भारत की 10 महत्वपूर्ण उपलब्धियां

3. यदि अपना शौर्य सिद्ध करने से पूर्व मेरी मृत्यु आ जाये, तो ये मेरी कसम है कि मै मृत्यु को ही मार डालूँगा |

कैप्टेन मनोज कुमार पाण्डेय, परमवीर चक्र,गोरखा राइफल्स

Image source:h0tsh0t02.deviantart.com

4. हमारा झंडा इसलिए नहीं लहराता क्योंकि हवा चल रही होती है, बल्कि यह हर उस जवान की आखिरी सांस से लहराता है जो इसकी रक्षा में अपने प्राणों का त्याग कर देता है |

भारतीय सेना


Image source:economictimes.indiatimes.com

शहीद भगत सिंह ने क्यों कहा कि "मैं नास्तिक हूँ"

5. हमें पाने के लिए आपको अवश्य ही अच्छा होना होगा, हमें पकड़ने के लिए आपको तीव्र होना होगा, किन्तु हमें जीतने के लिए आपको अवश्य ही बच्चा होना (धोखा देना) होगा |

भारतीय सेना


Image source:www.lafandar.org

6. ईश्वर हमारे दुश्मनों पर दया करे ,क्योंकि हम तो करेंगे नहीं |

भारतीय सेना


Image source:www.premiumtimesng.com

7. हमारा जीना हमारा संयोग है, हमारा प्यार हमारी पसंद है, दुश्मन को मारना हमारा जुनून है |          

ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई


Image source:www.ssbcrack.com

8. यदि कोई व्यक्ति कहे कि उसे मृत्यु का भय नहीं लगता है, तो या तो वह झूंठ बोल रहा होगा या फिर वो गोरखा ही होगा|       

फील्ड मार्शल सैम मानेकशा


Image source:defenceforumindia.com

9. आतंकवादियों को माफ़ करना ईश्वर का काम है, लेकिन उनकी ईश्वर से मुलाकात करवाना हमारी जिम्मेदारी है |     

भारतीय सेना


Image source:www.online-instagram.com

भारत का राष्ट्रीय ध्वजः तथ्यों पर एक नजर

10. इसका हमें अफ़सोस है कि हमें अपने देश को देने के लिए हमारे पास केवल एक ही जीवन है |  

ऑफिसर प्रेम रामचंदानी


Image source:www.blogarama.com

11. भारत को जो करना नमन छोड़ दे,

  कह दो वो मेरा वतन छोड़ दे ||

मजहब प्यारा है जिसे भारत नहीं ,

  वो इसकी मिटटी में होना दफ़न छोड़ दे ||

"एक भारतीय फौजी"

12. जब आप घर जायें,

उन्हें हमारे बारे में जरूर कहना |

  आपके कल के लिए,

  हमने अपना आज दिया है ||

शहीद स्मारक कोहिमा

Image source:forum.santabanta.com

13. यहाँ तू और में,

     हिंदु मुसलमां के ,

फ़र्क में मर जाते हैं !!!

   और कुछ लोग,

हम दोनों की खातिर ,

  “बर्फ” में मर जाते हैं !!!

Image source:topyaps.com

14. तू शहीद हुआ,

तो न जाने,

    कैसे तेरी माँ सोयी होगी?

लेकिन एक बात तो तय है कि ...

  तुझे लगने वाली गोली भी,

 सौ बार रोयी होगी !!!

कारगिल विजय दिवस की जीत पर


Image source:www.pravakta.com

15. सच्चे सैनिक अपनी आखिरी सांस तक लड़ते हैं इसलिए नही कि वे अपने सामने वालों से नफरत करते हैं बल्कि इसलिए क्योंकि वे अपने पीछे खड़े लोगों से प्यार करते हैं |

भारतीय सेना


Image source:www.reckontalk.com

जाने भारत ‌- पाकिस्तान के बीच कितने युद्ध हुए और उनके क्या कारण थे

भारतीय सेना के 25 आश्चर्यजनक तथ्य जो कि हमें भारतीय होने पर गर्व कराते हैं

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News