This is an archived article last updated on Jul 20, 2016. The information may be outdated.

भारत की वन संसाधन रिपोर्ट (2013)

Last Updated: Jul 20, 2016, 17:51 IST

भारत में वनों की स्थिति पर केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के भारतीय वन सर्वेक्षण (Forest Survey of India) की 13वीं वन स्थिति रिपोर्ट – 2011, 8 जुलाई 2014 को पूर्व पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जारी की | इस रिपोर्ट के अनुसार 2011 में देश में कुल वनाच्छादित क्षेत्र 697898 वर्ग किमी. है जो कि देश के कुल भूभाग का 21.23% है |

भारत की वन संसाधन रिपोर्ट (2013)
भारत की वन संसाधन रिपोर्ट (2013)

भारत में वनों की स्थिति पर केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के भारतीय वन सर्वेक्षण (Forest Survey of India) की 13वीं वन स्थिति  रिपोर्ट – 2011, 8 जुलाई 2014 को पूर्व पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जारी की | इस रिपोर्ट के अनुसार  2011 में देश में कुल वनाच्छादित क्षेत्र 697898 वर्ग किमी. है जो कि देश के कुल भूभाग का 21.23% है |

1. देश में शीर्ष वनावरण क्षेत्रफल वाले 4 राज्य इस प्रकार हैं :

राज्य

क्षेत्रफल किमी2

कुल वन क्षेत्रफल का %

मध्य प्रदेश

77552

11.22

अरुणाचल प्रदेश

67321

9.74

छत्तीसगढ़

55621

8.04

महाराष्ट्र

50632

7.31

2. देश में न्यूनतम वनावरण क्षेत्रफल वाले 5 राज्य इस प्रकार हैं :

राज्य

क्षेत्रफल किमी2

हरियाणा

1586

पंजाब

1772

गोवा

2219

सिक्किम

3358

बिहार

7291

3. देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के प्रतिशत के हिसाब से न्यूनतम वन वाले राज्य इस प्रकार हैं :

राज्य

कुल वन क्षेत्रफल का %

पंजाब 

3.5

हरियाणा

3.59

राजस्थान 

4.70

उत्तर प्रदेश

5.96

बिहार

7.74

4. राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के प्रतिशत के हिसाब से शीर्ष 5 वन वाले राज्य इस प्रकार हैं :

राज्य

कुल वन क्षेत्रफल का %

मिजोरम 

90.38

अरुणाचल प्रदेश

80.39

नागालैंड

78.68

मेघालय

77.08

मणिपुर

76.10

5. देश में शीर्ष 3 क्षेत्रफल धारी वन समूह इस प्रकार हैं:-

राज्य

कुल वन क्षेत्रफल का %

उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन (Tropical Dry Deciduous Forests)

41.87

उष्णकटिबंधीय नम पर्णपाती वन  (Tropical Moist Deciduous Forest)

19.73

उष्णकटिबंधीय अर्ध नम सदाबहार जंगल (Tropical Semi Evergreen Forests)

13.79

इसे भी पढ़ें...

भारत में सिचाई सुविधाएँ: तथ्यात्मक विश्लेषण

इन्हें भी जाने :

1. राष्ट्रीय कृषि वानिकी अनुसन्धान केंद्र, झाँसी (उत्तर प्रदेश) में स्थित है |

2. केन्द्रीय मरूक्षेत्र अनुसन्धान संस्थान , जोधपुर (राजस्थान) में है |

3. वन नीति 1952  के अनुसार, देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 33.3% भाग वनाच्छादित होना चाहिए |

4. भारत में प्रति व्यक्ति वनों का औसत  0.2 से 0.11 हेक्टेयर मात्र है, जबकि विश्व में प्रति व्यक्ति वनों का औसत 0.6 हेक्टेयर  है |

5. भारत में वन महोत्सव के जन्मदाता K.M. मुंशी थे |

6. भारत ने वन महोत्सव कार्यक्रम 1950 में लागू किया था |

7. देश के 14 PHYSIOGRAPHIC क्षेत्रों में क्षेत्रफल की दृष्टि से सर्वाधिक वृक्षावरण क्रमशः पश्चिम घाट, मध्य उच्च भूमि एवं पूर्वी दक्कन क्षेत्र में है |

8. देहरादून स्थित फोरेस्ट सर्वे ऑफ़ इंडिया संस्थान प्रति दो वर्ष के अन्तराल पर यह रिपोर्ट जारी  करता है |

9. संसार के शीर्ष चार वन क्षेत्रधारी राष्ट्र हैं : रूस , ब्राज़ील ,कनाडा और अमेरिका

10. सकल भूमि के क्षेत्रफल की दृष्टि से शीर्ष चार वन क्षेत्रधारी राष्ट्र: सूरीनाम (94.6%), माईक्रोनेशिया (91.7%) और सेशेल्स 88.5% हैं |

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Jul 20, 2016, 17:51 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News