This is an archived article last updated on Apr 25, 2017. The information may be outdated.

विश्व में प्रथम व्यक्ति, वस्तु और स्थानों की सूची

Last Updated: Apr 25, 2017, 11:38 IST

“विश्व में प्रथम” व्यक्ति, वस्तु और स्थानों की पूरी सूची में उन सभी मानवीय अन्वेषण, रोमांच, अभियानों, खोजों और आविष्कारों को शामिल किया गया है जो मानव जाति के इतिहास में पहली बार किये गए थेl यह सूची UPSC-prelims, SSC, State Services, NDA, CDS, Railways, Bank और Entrance Exam की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के सामान्य ज्ञान के लिए काफी उपयोगी हैl

विश्व में प्रथम व्यक्ति, वस्तु और स्थानों की सूची
विश्व में प्रथम व्यक्ति, वस्तु और स्थानों की सूची

मानव जाति के इतिहास पर एक नजदीकी दृष्टि डालने पर यह पता चलता है कि इंसानों में उत्पादन, खोज और रोमांच की एक सहज प्रवृत्ति होती हैl बहुत से लोगों ने इस सहज मानवीय प्रवृत्ति को बनाए रखा है जो इस विचार की सच्चाई को भी सत्यापित करता है। इस लेख में हम “विश्व में प्रथम” व्यक्ति, वस्तु और स्थानों की एक पूरी सूची दे रहे हैं, जिसमें उन सभी मानवीय अन्वेषण, रोमांच, अभियानों, खोजों और आविष्कारों को शामिल किया गया है जो मानव जाति के इतिहास में पहली बार किये गए थेl

 First in World

विश्व में प्रथम व्यक्ति, वस्तु और स्थानों की सूची

प्रथम व्यक्ति, देश, स्थान शहर, वस्तुएं आदि

प्रथम व्यक्ति, देश, स्थान शहर, वस्तुएं आदि के नाम

माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले प्रथम व्यक्ति

शेरपा तेनजिंग और एडमंड हिलेरी

उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला व्यक्ति

रॉबर्ट पिएरी

दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला व्यक्ति

एमंडसन

दुनिया का पहला धर्म

हिन्दू

किताब छपाई करने वाला पहला देश

चीन

कागजी मुद्रा का प्रचलन शुरू करने वाला पहला देश

चीन

सिविल सेवा में चयन के लिए प्रतियोगिता परीक्षा लागू करने वाला पहला देश

चीन

संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राष्ट्रपति

जॉर्ज वाशिंगटन

इंग्लैंड के पहले प्रधानमंत्री

रॉबर्ट वाल्पोल

संयुक्त राष्ट्र संघ के पहले महासचिव

त्रिग्वेली (नार्वे)

फुटबॉल विश्व कप जीतने वाला पहला देश

उरूग्वे

संविधान तैयार करने वाला पहला देश

संयुक्त राज्य अमेरिका

पाकिस्तान के पहले गवर्नर जेनरल

मोहम्मद अली जिन्ना

“नाम” सम्मलेन की मेजबानी करने वाला पहला देश

युगोस्लाविया (बेलग्रेड)

भारत पर आक्रमण करने वाला पहला यूरोपीय

सिकन्दर  

चीन की यात्रा करने वाला पहला यूरोपीय

मार्कोपोलो

हवाई जहाज उड़ाने वाला पहला व्यक्ति

राइट ब्रदर्स

समुद्री रास्ते से दुनिया का चक्कर लगाने वाला पहला व्यक्ति

मैगलेन

चन्द्रमा पर मनुष्य भेजने वाला पहला देश

संयुक्त राज्य अमेरिका

अंतरिक्ष में कृत्रिम उपग्रह भेजने वाला पहला देश

रूस

आधुनिक ओलम्पिक खेलों का पहला मेजबान देश  

ग्रीस

पहला शहर जिस पर परमाणु बम गिराया गया थाl

हीरोशिमा (जापान)

चन्द्रमा पर कदम रखने वाला पहला व्यक्ति

नील आर्मस्ट्रोंग, उनके बाद एडविन एल्ड्रिन

अंतरिक्ष में जाने वाला पहला अंतरिक्ष शटल

कोलम्बिया

मंगल पर उतरने वाला पहला अंतरिक्षयान

वाइकिंग – 1

इंग्लैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री

मार्गेट थैचर

किसी देश की पहली मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री

बेनजीर भुट्टो (पाकिस्तान)

किसी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री

श्रीमती एस. भंडारनायके (श्रीलंका)

एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला

जुन्को ताबेई (जापान)

दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री

वेलेंटीना टेरेस्कोवा (रूस)

संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा की पहली महिला अध्यक्ष

विजया लक्ष्मी पंडित

अंतरिक्ष में जाने वाला प्रथम व्यक्ति

यूरी गागरिन (रूस)

अपने पदार्पण के बाद पहले तीन टेस्टों में तीन शतक लगाने वाला पहला बल्लेबाज

मोहम्मद अजहरूद्दीन

एवरेस्ट की चोटी पर दो बार चढ़ने वाले पहले पुरूष

नवांग गोम्बू

अपने पद से इस्तीफा देने वाले अमेरिका के पहले  राष्ट्रपति

रिचर्ड निक्सन

“विश्व में प्रथम” व्यक्ति, वस्तु और स्थानों की उपरोक्त सूची UPSC-prelims, SSC, State Services, NDA, CDS, Railways, Bank और Entrance Exam की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के सामान्य ज्ञान के लिए काफी उपयोगी हैl

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं (63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार) की सूची

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More
First Published: Apr 25, 2017, 11:38 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News