नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों - महालक्ष्मी, महासरस्वती और दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा होती है जिन्हें नवदुर्गा कहते हैं।
क्या आप जानते हैं कि एक वर्ष में चार बार नवरात्र आते है. जो नवरात्र आषाढ़ और माघ के महीने में पड़ते है उन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है. अधिकतर गुप्त नवरात्रों को नहीं मनाया जाता है परन्तु तंत्र की साधना करने वालों के लिए ये काफी महत्वपूर्ण होते हैं. जो नवरात्रे शरद ऋतु के आश्विन मास में पड़ते हैं उन्हें शारदीय नवरात्र कहा जाता है और बसंत ऋतु में जो नवरात्र पड़ते है उन्हें चैत्र या वासंती नवरात्र भी कहा जाता है. चैत्र नवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध त्योहार हैl
1. चैत्र नवरात्रि का त्योहार निम्नलिखित में से किस देवी/देवता की पूजा से संबंधित है?
A. भगवान शिव
B. मां काली
C. मां दुर्गा
D. भगवान राम
Ans. C
2. भारत में नवरात्रि का त्योहार साल में कितनी बार मनाया जाता है?
A. 1 बार
B. 2 बार
C. 3 बार
D. 4 बार
Ans. D
3. चैत्र नवरात्रि को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
A. शारदीय नवरात्रि
B. वासंती नवरात्रि
C. पौष नवरात्रि
D. आषाढ़ीय नवरात्रि
Ans. B
4. चैत्र नवरात्रि का त्योहार चैत्र महीने की किस तिथि से प्रारंभ होता है?
A. पूर्णिमा
B. शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा
C. अमावस्या
D. कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा
Ans. B
5. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के किस रूप की पूजा की जाती है?
A. ब्रह्मचारिणी
B. शैलपुत्री
C. चंद्रघंटा
D. कात्यायिनी
Ans. B
भारत का ऐसा मंदिर जहाँ प्रसाद में सोने के आभूषण मिलते हैं
6. चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के किस रूप की पूजा की जाती है?
A. महागौरी
B. कात्यायिनी
C. चंद्रघंटा
D. ब्रह्मचारिणी
Ans. D
7. चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के किस रूप की पूजा की जाती है?
A. कात्यायिनी
B. महागौरी
C. चंद्रघंटा
D. कालरात्रि
Ans. C
8. चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के किस रूप की पूजा की जाती है?
A. कात्यायिनी
B. कालरात्रि
C. कुष्मांडा
D. महागौरी
Ans. C
9. चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन मां दुर्गा के किस रूप की पूजा की जाती है?
A. कात्यायिनी
B.सिद्धिदात्री
C. महागौरी
D. स्कंदमाता
Ans. D
10. चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के किस रूप की पूजा की जाती है?
A. कात्यायिनी
B. कालरात्रि
C. सिद्धिदात्री
D. महागौरी
Ans. B
तो अब आपको नवरात्रों के बारे में ज्ञात हो गया होगा कि कौनसा नवरात्र कब आता है और चैत्र नवरात्र की क्या विशेषता है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation