This is an archived article last updated on Sep 11, 2019. The information may be outdated.

भारत के पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची 2019

Last Updated: Sep 11, 2019, 12:50 IST

भारत में पुरस्कार और सम्मान भारतीय गणराज्य के लिए सेवारत व्यक्तियों या कई बार किसी खास संगठन को दिया जाता है. भारत में मुख्य रूप से चार प्रकार के सम्मान दिए जाते हैं- नागरिक सम्मान, सैन्य सम्मान, लीडरशिप पुरस्कार और साहित्य सम्मान. भारत में पद्म पुरस्कारों को सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है. पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं: पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए), पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा) और पद्म श्री (विशिष्ट सेवा) के लिए. पद्म पुरस्कारों की स्थापना 1954 में की गयी थी.

List of Awards and Honours in India
List of Awards and Honours in India

भारत सरकार ने 1954 में दो नागरिक पुरस्कारों -भारत रत्न और पद्म विभूषण की स्थापना की थी बाद में (1955 में)पद्म विभूषण को तीन श्रेणियों में बाँट दिया गया था. भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है. यह मानव सेवा के किसी भी क्षेत्र में असाधारण सेवा प्रदान करने के लिए दिया जाता है.

पद्म पुरस्कार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं.  पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं: 

1. पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए)
2. पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा) और 
3. पद्म श्री (विशिष्ट सेवा)

2019 में पद्म पुरस्कार जीतने वालों की सूची इस प्रकार है 

भारत रत्न (2019)    
1. प्रणब मुखर्जी

यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। 1969 में कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सदस्य के रूप में (उच्च सदन) से शुरू हुआ था। वे 1975, 1981, 1993 और 1999 में फिर से चुने गये। 1973 में वे औद्योगिक विकास विभाग के केंद्रीय उप मन्त्री के रूप में मन्त्रिमण्डल में शामिल हुए थे। 25 जुलाई 2012 को भारत के तेरहवें राष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी.
अन्तर्राष्ट्रीय भूमिका: सन 1984 में उन्होंने आईएमएफ और विश्व बैंक से जुड़े ग्रुप-24 की बैठक की अध्यक्षता की थी । मई और नवम्बर 1995 के बीच उन्होंने सार्क मन्त्रिपरिषद सम्मेलन की अध्यक्षता की थी। 10 अक्टूबर 2008 को मुखर्जी और अमेरिकी विदेश सचिव कोंडोलीजा राइस ने धारा 123 समझौते पर हस्ताक्षर किए। वे अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक और अफ्रीकी विकास बैंक के प्रशासक बोर्ड के सदस्य भी थे।

2. नानाजी देशमुख

ये भारतीय समाजसेवी थे और भारतीय जनसंघ के नेता थे। अटलजी के कार्यकाल में भारत सरकार ने उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य व ग्रामीण स्वालम्बन के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिये पद्म विभूषण भी प्रदान किया था।

3. भूपेन हजारिका   

वे भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम से एक बहुमुखी प्रतिभा के गीतकार, संगीतकार और गायक थे। इनको 1975 में सर्वोत्कृष्ट क्षेत्रीय फिल्म के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार, 1992 में सिनेमा जगत के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के सम्मान से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें 2009 में असोम रत्न और इसी साल संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड, 2011 में पद्म भूषण जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

भारत के कुटीर उद्योग पर एक संक्षिप्त विवरण

पद्म विभूषण (2019)

1. तीजन बाई (कला)

2. इस्माइल उमर गुलेह (जिबूती) (सार्वजनिक जीवन)

3. अनिल कुमार मणिभाई नाईक (व्यापार व उद्योग ढांचा)

4. बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे (कला)

पद्म भूषण  (2019)

1. सुखदेव सिंह ढींढसा (सार्वजनिक जीवन)

2. जॉन चैंबर्स (व्यापार व औद्योगिक तकनीक)

3. प्रवीण गोवर्धन, दक्षिण अफ्रीका, सार्वजनिक जीवन)

4. महाशय धर्मपाल गुलाटी (व्यापार व खाद्य प्रसंस्करण)

5. दर्शन लाल जैन (समाज सेवा)

6. अशोक लक्ष्मण राव कुकाडे (मेडिसिन)

7. करिया मुंडा (सार्वजनिक जीवन)

8. बुधादित्य मुखर्जी (सितार वादन)

9. मोहन लाल विश्वनाथन नायर (कला)

10. एस नांबिनारायण (अंतरिक्ष विज्ञान)

11. कुलदीप नैयर (मरणोपरांत) (साहित्य व शिक्षा)

12. बछेंद्री पाल (पर्वतारोहण)

13. वीके शुंगलू (सिविल सेवा)

14. हुकुमदेव नारायण यादव (सार्वजनिक जीवन)

पद्मश्री (2019)

1. राजेश्वर आचार्य (कला)

2. बंगारू आदिगलार (अध्यात्म)

3. इलियास अली (मेडिसिन-सर्जरी)

4. मनोज वाजपेयी (फिल्म अभिनेता)

5. उदभ कुमार भाराली (ग्रामीण विकास)

6. उमेश कुमार भारती (मेडिसिन)

7. प्रीतम भर्तवान (लोक गायक)

8. ज्योति भट्ट (पेंटिंग)

9. दिलीप चक्रवर्ती (पुरातत्व)

10. मम्मी चांडी (मेडिसिन)

11. स्वपन चौधरी (तबला वादक)

12. कंवल सिंह चौहान (कृषि)

13. सुनील छेत्री (फुटबॉल)

14. दिनकर ठेकेदार (रंगमंच)

15. मुक्ताबेन- पंकज कुमार दागली (सामाजिक कार्य)

16. बाबूलाल दहिया (कृषि)

17. थांगा दारलोंग (बांसुरी वादक)

18. प्रभु देवा (नृत्य)

19. राजकुमारी देवी (कृषि)

20. भागीरथी देवी (सार्वजनिक जीवन)

21. बलदेव सिंह ढिल्लों (विज्ञान और इंजीनियरिंग)

22. हरिका द्रोणावल्ली (शतरंज)

23. गोदावरी दत्ता  (चित्रकला)

24. गौतम गंभीर (क्रिकेट)

25. द्रौपदी घिमिरय (सामाजिक कार्य)

26. रोहिणी गोडबोले (परमाणु विज्ञान)

27. संदीप गुलेरिया (सर्जरी)

28. प्रताप सिंह हार्डिया (ऑर्थमोलॉजी)

29. बुलू इमाम (समाजसेवा और संस्कृति)

30. फ्रेडरिक इरिना (सामाजिक कार्य)

31. जोरावरसिंह जादव (लोकनृत्य)

32. एस जयशंकर (पूर्व विदेश सचिव)

33. नरसिंह देव जाम्वाल (साहित्य)

34. फैयाज अहमद जान (शिल्प)

35. केजी जयन (भक्ति-संगीत)

36. सुभाष काक (विज्ञान)

37. शरथ कमल (टेबल टेनिस)

38. रजनी कांत (सामाजिक कार्य)

39. सुदाम केट (चिकित्सा)

40. वामन केंद्रे (रंगमंच)

41. कादर खान (मरणोपरांत) (फिल्म)

42. अब्दुल गफूर खत्री (चित्रकला)

43. रवींद्र कोल्हे और स्मिता कोल्हे (चिकित्सा)

44. बॉम्बेला देवी लेशराम (तीरंदाजी)

45. कैलाश मडबैया (साहित्य)

46. रमेश बाबाजी महाराज (सामाजिक कार्य)

47. वल्लभभाई वासरा भाई मारवानिया (कृषि)

48. गीता मेहता (साहित्य)

49. शादाब मोहम्मद (डेंटिस्ट्री)

50. केके मुहम्मद (पुरातत्व)

51. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (चिकित्सा)

52. डी नाईक (सामाजिक कार्य)

53. शंकर महादेवन (गायक)

54. शांतनु नारायण (उद्योग)

55. नर्तकी नटराज, तमिलनाडु, नृत्य,

56. टेरिंग नोरबो (सर्जरी)

57. अनूप रंजन पांडे (संगीत)

58. जगदीश प्रसाद पारिख (कृषि)

59. गणपतभाई पटेल (साहित्य)

60. बिमल पटेल (आर्किटेक्चर)

61. हुकुमचंद पाटीदार (कृषि)

62. एचएस फूलका (सार्वजनिक जीवन)

63. मदुरै चिन्ना पिल्लई (सामाजिक जीवन)

64. ताओ पोर्चोन-लिंच (योग)

65. कमला पुजारी (कृषि)

66. बजरंग पुनिया (कुश्ती)

67. जगत राम (नेत्र रोग)

68. आरवी रमणी (ऑप्थल्मोलॉजी)

69. देवरापल्ली प्रकाश राव (सामाजिक कार्य)

70. अनूप साह (फोटोग्राफी)

71. मिलिना साल्विनी (कथकली)

72. एनडी संघवी (पत्रकारिता)

73. सिरिवेनेला सीथारमा शास्त्री (गीत)

74. शब्बीर सैयद (पशु कल्याण)

75. महेश शर्मा (आदिवासी कल्याण)

76. मोहम्मद हनीफ खान शास्त्री (साहित्य)

77. बृजेश कुमार शुक्ल (साहित्य)

78. नरेंद्र सिंह (पशुपालन)

79. प्रशांति सिंह (बास्केटबॉल)

80. सुल्तान सिंह (पशुपालन)

81. ज्योति कुमार सिन्हा (सामाजिक कार्य)

82. आनंदन शिवमणि (संगीत)

83. शारदा श्रीनिवासन (पुरातत्व)

84. देवेंद्र स्वरूप (मरणोपरांत) (साहित्य)

85. अजय ठाकुर (कबड्डी)

86. राजीव थरानाथ (सरोद)

87. सालुमरदा थिमका (पर्यावरण)

88. जमुना टुडू (पर्यावरण)

89. भारत भूषण त्यागी (कृषि)

90. रामास्वामी वेंकटस्वामी (सर्जरी)

91. रामशरण वर्मा (कृषि)

92. स्वामी विशुद्धानंद (अध्यात्म)

93. हीरालाल यादव (गायन)

94. वेंकटेश्वर राव यदलापल्ली (कृषि)

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं (63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार) की सूची

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Sep 11, 2019, 12:34 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News