दुनिया के 10 सबसे मंहगे और सबसे सस्ते शहर कौन से हैं

Apr 18, 2017, 19:08 IST

मनुष्य स्वभाव से एक भ्रमणशील प्राणी है, जिसके कारण वह हमेशा घूमने-फिरने के फिराक में रहता है और मौका मिलते ही घूमने निकल जाता हैl लेकिन पर्यटन के उद्देश्य से किसी देश या शहर में जाने से पहले हमें इस बात की जानकारी अवश्य होना चाहिए कि दुनिया में सबसे मंहगे और सबसे सस्ते शहर कौन से हैंl अगर आप भी इन गर्मियों की छुट्टी के दौरान पर्यटन के उद्देश्य से किसी खास देश या शहर में जाना चाहते हैं और आपको उस शहर के सस्ते या मंहगे होने की जानकारी नहीं है तो आप घबराएँ नहीं, क्योंकि इस लेख में हम दुनिया के 10 सबसे मंहगे और 10 सबसे सस्ते शहरों की सूची दे रहे हैंl

मनुष्य स्वभाव से एक भ्रमणशील प्राणी है, जिसके कारण वह हमेशा घूमने-फिरने के फिराक में रहता है और मौका मिलते ही घूमने निकल जाता हैl लेकिन पर्यटन के उद्देश्य से किसी देश या शहर में जाने से पहले हमें इस बात की जानकारी अवश्य होना चाहिए कि दुनिया में सबसे मंहगे और सबसे सस्ते शहर कौन से हैंl अगर आप भी इन गर्मियों की छुट्टी के दौरान पर्यटन के उद्देश्य से किसी खास देश या शहर में जाना चाहते हैं और आपको उस शहर के सस्ते या मंहगे होने की जानकारी नहीं है तो आप घबराएँ नहीं, क्योंकि इस लेख में हम दुनिया के 10 सबसे मंहगे और 10 सबसे सस्ते शहरों की सूची दे रहे हैंl
दरअसल “इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट” (EIU) नामक संस्था ने हाल ही में दुनियाभर में कॉस्ट ऑफ़ लिविंग के आधार पर तैयार एक रिपोर्ट के अनुसार यह घोषणा की है कि लगातार चौथे वर्ष दुनिया के सबसे महंगे शहरों की सूची में सिंगापुर सबसे ऊपर है।
ten most least expensive cities
Image source: Economist Intelligence Unit
इस सर्वेक्षण के अनुसार छः सबसे मंहगे शहरों की सूची में पांच एशियाई शहर है, जिनमें हांगकांग दूसरे स्थान पर जबकि टोक्यो, ओसाका और सियोल क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर हैंl इस सूची में ज्यूरिख तीसरे स्थान पर है, जो सबसे महंगा यूरोपीय शहर है। पेरिस और जिनेवा संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर है जबकि कोपेनहेगन और अमेरिका का न्यूयार्क शहर इस सूची में 9वें स्थान पर हैl न्यूयार्क शीर्ष 10 मंहगे शहरों में शामिल एकमात्र अमेरिकी शहर हैl

दुनिया में रहने योग्य 10 सर्वश्रेष्ठ शहर

यह वार्षिक सर्वेक्षण विदेशी कंपनियों के लिए मुआवजे के पैकेज की गणना में मदद करता है और 150 से अधिक वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों की तुलना सहित 133 प्रमुख शहरों में रहने की लागत को मापता है। इस रिपोर्ट में पाया गया कि सिंगापुर न्यूयॉर्क की अपेक्षा 20% अधिक और हांगकांग से 5% अधिक महंगा है। इसके अलावा कुछ एशियाई शहरों में रहने की लागत बढ़ रही है, लेकिन यूरोपीय शहरों में, जिनकी संख्या एक दशक पहले तक शीर्ष 10 देशों की सूची में आठ थी, वहां रहने की लागत घट रही हैl
ब्रेक्सिट जनमत संग्रह के बाद पाउंड के मूल्य में कमी होने के कारण लंदन पिछले 20 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया हैl इस सूची में शामिल 16 अमेरिकी शहरों में से केवल सैन फ्रांसिस्को, लेक्सिंगटन और केंटकी ही पिछले वर्ष की तुलना में ऊपर आये हैंl हालांकि, पांच साल पहले की तुलना में अमेरिकी शहर अभी भी महंगे हैं क्योंकि उस समय न्यूयॉर्क 46वें स्थान पर था।

विश्व में सबसे ज्यादा और कम कानूनों का पालन करने वाले देश कौन से हैं?

दुनिया के 10 सबसे मंहगे शहरों की सूची

क्र.सं.

शहर (देश)

1.

सिंगापुर (सिंगापुर)

2.

हांगकांग (हांगकांग)

3.

ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड)

4.

टोक्यो (जापान)

5.

ओसाका (जापान)

6.

सियोल (दक्षिण कोरिया)

7.

पेरिस (फ्रांस)

7.

जिनेवा (स्विट्जरलैंड)

9.

कोपेनहेगन (डेनमार्क)

9.

न्यूयार्क (संयुक्त राज्य अमेरिका)


“इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट” (EIU) की कॉस्ट ऑफ़ लिविंग रिपोर्ट के आधार पर ही दुनिया के सबसे सस्ते शहरों की भी सूची तैयार की गई है, जिसमें अलमाटी ने लागोस को हटाकर पहला स्थान प्राप्त किया हैl जबकि बुखारेस्ट जो उपरोक्त सूची में 124वें स्थान पर स्थान पर है यूरोप का सबसे सस्ता शहर हैl लेकिन इसके बाद दक्षिण एशियाई शहरों का वर्चस्व है और 10 सबसे सस्ते शहरों की सूची में भारत और पाकिस्तान के पांच शहर हैंl    

दुनिया के 10 सबसे सस्ते शहरों की सूची

क्र.सं.

शहर (देश)

1.

अलमाटी (कजाकिस्तान)

2.

लागोस (नाइजीरिया)

3.

बंगलौर (भारत)

4.

कराची (पाकिस्तान)

5.

अल्जीयर्स (अल्जीरिया)

6.

चेन्नई (भारत)

7.

मुंबई (भारत)

8.

कीव (यूक्रेन)

9.

बुखारेस्ट (रोमानिया)

10.

नई दिल्ली


दरअसल इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने अपने सर्वे में दुनिया के कुछ खुबसूरत शहरों को सबसे महंगा बताया है। अतः अगर आप भी आने वाले दिनों में उपरोक्त किसी शहर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार जरूर सोच लें। इस रिपोर्ट में किसी देश की वित्तीय स्थिति को देखकर उस देश के शहर को महंगा या सस्ता घोषित किया गया है।

दुनिया के सबसे मजबूत लोकतांत्रिक देशों की सूची

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News