दुनिया के सबसे मजबूत लोकतांत्रिक देशों की सूची
हाल ही में घोषित लोकतांत्रिक सूचकांक (Democracy Index) 2016 के आधार पर विश्व के शक्तिशाली लोकतांत्रिक देशों की सूची जारी की गई हैl आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि भारत को शक्तिशाली लोकतांत्रिक देशों की सूची में शीर्ष 10 देशों की सूची से बाहर रखा गया हैl इस लेख में हम विश्व के शक्तिशाली लोकतांत्रिक देशों की सूची और लोकतांत्रिक सूचकांक ज्ञात करने की प्रक्रिया का विवरण दे रहें हैं जो विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले समसामयिक सामान्य ज्ञान (current GK) से संबंधित प्रश्नों की तैयारी के लिए काफी उपयोगी हैl
हाल ही में घोषित लोकतांत्रिक सूचकांक (Democracy Index) 2016 के आधार पर विश्व के शक्तिशाली लोकतांत्रिक देशों की सूची जारी की गई हैl आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि भारत को शक्तिशाली लोकतांत्रिक देशों की सूची में शीर्ष 10 देशों की सूची से बाहर रखा गया हैl इस लेख में हम विश्व के शक्तिशाली लोकतांत्रिक देशों की सूची और लोकतांत्रिक सूचकांक ज्ञात करने की प्रक्रिया का विवरण दे रहें हैं जो विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले समसामयिक सामान्य ज्ञान (current GK) से संबंधित प्रश्नों की तैयारी के लिए काफी उपयोगी हैl
लोकतांत्रिक सूचकांक (Democracy Index)

Image source: GoPo Pro
लोकतांत्रिक सूचकांक ब्रिटिश अर्थशास्त्रियों के खुफिया इकाई द्वारा संकलित एक सूचकांक है, जोकि 167 देशों में लोकतंत्र की स्थिति को मापता है, जिनमें से 166 संप्रभु राष्ट्र (sovereign states) हैं और 165 संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राष्ट्र हैंl यह सूचकांक सर्वप्रथम 2006 में जारी किया गया थाl यह सूचकांक 60 मानकों (indicators) पर आधारित है, जिसे पांच अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है और इसकी मदद से अनेकता, नागरिक स्वतंत्रता और राजनीतिक संस्कृति को मापा जाता हैl यह सूचकांक विभिन्न देश के शासनतंत्र को चार समूहों- पूर्ण लोकतंत्र, दोषपूर्ण लोकतंत्र, मिश्रित शासन और तानाशाही शासनतंत्र में बांटता हैl
भारत के 9 ऐसे क्षेत्र जो अलग राज्य की मांग कर रहे हैं
लोकतांत्रिक सूचकांक ज्ञात करने का तरीका
वास्तव में लोकतांत्रिक सूचकांक (Democracy Index) 60 प्रश्नों के जवाब पर आधारित एक रिपोर्ट है जो इन जवाबों का औसत होता हैl इन 60 प्रश्नों को पांच विभिन्न श्रेणियों- चुनावी प्रक्रिया और बहुलवाद, नागरिक स्वतंत्रता, सरकार का कामकाज, राजनीतिक भागीदारी और राजनीतिक संस्कृति में बांटा जाता हैl सभी प्रश्नों के लिए 0 या 1 अंक निर्धारित किया जाता हैl दो भिन्न देशों का सूचकांक सामान होने पर पांच विभिन्न श्रेणियों के सूचकांक का औसत निकालकर रैंकिंग का निर्धारण किया जाता हैl
शासन पद्धति (regime) की परिभाषाएं
1. पूर्ण लोकतंत्र (Full democracy): ऐसे राष्ट्र जहां नागरिक स्वतंत्रताएं और बुनियादी राजनीतिक स्वतंत्रताएं न केवल सम्मानित हैं बल्कि लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल राजनीतिक संस्कृति को भी विकसित किया गया हैl इन देशों में सरकारी नियंत्रण और संतुलन के लिए एक स्वतंत्र प्रणाली है, यहाँ स्वतंत्र न्यायपालिका है जिसका निर्णय सम्पूर्ण देश पर लागू होता है, यहाँ की सरकारें पर्याप्त रूप से कार्य करती हैं और यहाँ की मीडिया स्वतंत्र और निष्पक्ष हैl इन देशों में लोकतांत्रिक कार्यकलापों में केवल सीमित समस्याएं हैंl इन राष्ट्रों का स्कोर 8 से 10 के बीच होता हैl उदाहरण के लिए- नार्वे
Image source: Wikipedia
2. दोषपूर्ण लोकतंत्र (Flawed democracy): ऐसे राष्ट्र जहां चुनाव निष्पक्ष और नि:शुल्क होते हैं और मूल नागरिक स्वतंत्रताओं का भी पालन किया जाता है लेकिन मीडिया की स्वतंत्रता का उल्लंघन जैसी समस्याएं भी हैंl बहरहाल, इन देशों में लोकतांत्रिक पहलुओं में कई महत्वपूर्ण खामियां हैं, जिनमें अविकसित राजनीतिक संस्कृति, राजनीति में भाग लेने वालों का निम्न स्तर और शासनप्रणाली के क्रियान्वयन से संबंधित मुद्दे शामिल हैंl इन राष्ट्रों का स्कोर 6 से 8 के बीच होता हैl उदाहरण के लिए- भारत
Image source: Maps of India
3. मिश्रित शासनतंत्र (Hybrid regimes): ऐसे राष्ट्र जहां चुनाव में होने वाली अनियमितताएं निष्पक्ष और मुफ्त चुनावों में बाधक है। इन देशों में आम तौर पर ऐसी सरकारें हैं जो राजनीतिक विरोधियों, गैर स्वतंत्र न्यायिकों, व्यापक भ्रष्टाचार, उत्पीड़न और मीडिया पर दबाव, कानून के विकृत नियम, अविकसित राजनीतिक संस्कृति, राजनीति में भाग लेने वालों का निम्न स्तर और शासनप्रणाली के क्रियान्वयन से संबंधित मुद्दों में उलझी रहती हैंl इन राष्ट्रों का स्कोर 4 से 6 के बीच होता हैl उदाहरण के लिए- बांग्लादेश
Image source: World Atlas
4. तानाशाही शासनतंत्र (Authoritarian regimes): ऐसे राष्ट्र जहां राजनीतिक विविधता गायब हो गई है या बेहद सीमित है। ये राष्ट्र मूलतः पूर्ण तानाशाही राष्ट्र हैं, जहाँ लोकतंत्र की कुछ परंपरागत संस्थाएं होती हैं, लेकिन उनका महत्व ना के बराबर हैl इन राष्ट्रों में नागरिक स्वतंत्रता के दुरूपयोग के मामले सामान्य हैंl ये वह राष्ट्र है जहाँ निष्पक्ष और स्वतंत्र मीडिया नहीं हैं, मीडिया अक्सर राज्य के स्वामित्व वाली संस्थाओं द्वारा या शासन से जुड़ी समूहों द्वारा नियंत्रित होती है, न्यायपालिका स्वतंत्र नहीं है, सर्वव्यापी सेंसरशिप की व्यवस्था नहीं है और सरकार की आलोचना करने वालों का दमन किया जाता हैl इन राष्ट्रों का स्कोर 0 से 4 के बीच होता हैl उदाहरण के लिए- उत्तर कोरिया

Image source: World Atlas
उत्तर कोरिया के बारे में 13 अनजाने तथ्य
लोकतांत्रिक सूचकांक (Democracy Index) 2016 के आधार पर विश्व के शक्तिशाली लोकतांत्रिक देशों की सूची
| रैंकिंग | स्कोर | शासन पद्धति (regime) |
| 1. नार्वे | 9.93 | पूर्ण लोकतंत्र |
| 2. आइसलैंड | 9.50 | पूर्ण लोकतंत्र |
| 3. स्वीडन | 9.39 | पूर्ण लोकतंत्र |
| 4. न्यूजीलैंड | 9.26 | पूर्ण लोकतंत्र |
| 5. डेनमार्क | 9.20 | पूर्ण लोकतंत्र |
| 6. कनाडा | 9.15 | पूर्ण लोकतंत्र |
| 7. आयरलैंड | 9.15 | पूर्ण लोकतंत्र |
| 8. स्विट्जरर्लैंड | 9.09 | पूर्ण लोकतंत्र |
| 9. फिनलैंड | 9.03 | पूर्ण लोकतंत्र |
| 10. ऑस्ट्रेलिया | 9.01 | पूर्ण लोकतंत्र |
| 32. भारत | 7.81 | दोषपूर्ण लोकतंत्र |
| 167. उत्तर कोरिया | 1.08 | तानाशाही शासनतंत्र |
शासन व्यवस्था के आधार पर लोकतांत्रिक सूचकांक
| शासन व्यवस्था एवं स्कोर | देशों की संख्या | विश्व जनसंख्या का प्रतिशत |
| पूर्ण लोकतंत्र (8-10) | 19 | 4.5 |
| दोषपूर्ण लोकतंत्र (6-8) | 57 | 44.8 |
| मिश्रित शासनतंत्र (4-6) | 40 | 18.0 |
| तानाशाही शासनतंत्र (0-4) | 51 | 32.7 |
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.