दुनिया के 11 ऐसे देश जिनके पास अपनी सेना नही है

आज जब पूरी दुनिया के देशों में ज्यादा से ज्यादा बड़ी सेना और खतरनाक हथियारों की होड़ लगी हुई है ऐसे माहौल में आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया में ऐसे कई देश हैं जिनके पास अपनी खुद की सेना नही है और वे अपनी बाह्य सुरक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर हैं| वेटिकन सिटी, मॉरीशस, पनामा और कोस्टारिका कुछ ऐसे देश हैं जिनके पास अपनी सेना नही है|

Feb 28, 2017, 19:10 IST

आज जब पूरी दुनिया के देशों में ज्यादा से ज्यादा बड़ी सेना और खतरनाक हथियारों की होड़ लगी हुई है ऐसे माहौल में आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया में ऐसे कई देश हैं जिनके पास अपनी खुद की सेना नही है और वे अपनी बाह्य सुरक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर हैं| वेटिकन सिटी, मॉरीशस, पनामा और कोस्टारिका कुछ ऐसे देश हैं जिनके पास अपनी सेना नही है|

1. वेटिकन सिटी

दुनिया के इस सबसे छोटे देश की अपनी खुद की कोई स्थायी सेना नही है।

हालांकि, यहाँ पर आंतरिक सुरक्षा के लिए एक Gendarmerie नाम की पुलिस वाहिनी रखी जाती है | यहाँ पर स्विस गार्ड, धर्ममण्डल (Holy See) की रक्षा करने के लिए तैयार रहती है न कि वैटिकन सिटी राज्य की सुरक्षा के लिए|

हालांकि इटली के साथ कोई औपचारिक रक्षा समझौता नही है लेकिन फिर भी अनौपचारिक रूप से वेटिकन सिटी की सुरक्षा इतालवी सेना करती है। यहाँ पर तालु गार्ड और नोबल गार्ड की सेवाओं को 1970 में समाप्त कर दिया गया था।

vatican-city

2. मॉरीशस

यह बहुसांस्कृतिक देश 1968 से सेना के बिना चल रहा है।

मॉरीशस एक और लोकप्रिय देश है जिसके पास कोई स्थायी सेना नही है। हालांकि फिर भी इसके पास 10,000 व्यक्तियों की सेना है जो कि सक्रिय पुलिस, सभी सैन्य और अन्य सभी सुरक्षा कार्यों के लिए जिम्मेदार है |

mauritius

3. पनामा

यह देश 1990 के बाद से किसी भी सेना के बिना चल रहा है| हालांकि इस देश की आंतरिक सुरक्षा और सीमा की समस्याओं के लिए एक सुरक्षा दस्ता रखा जाता है जिसे पनामा पब्लिक बल कहा जाता है|

panama-city

4. मोनाको

इस देश के पास 17वीं सदी से ही कोई सेना नही है

इस छोटे से देश ने 17वीं सदी से ही सैन्य निवेश बंद कर लिया था|  दिलचस्प बात यह है कि है, इस देश की दो छोटे सैन्य इकाइयां है, जिनमे एक राजकुमार की रक्षा के लिए है और दूसरी नागरिकों की सुरक्षा के लिए। इस देश को किसी भी बाहरी आक्रमण से बचाव के लिए फ्रांस जिम्मेदार है।

Monaco-country

दुनिया के 10 सबसे छोटे देश

 5.कोस्टा रिका

इस देश के पास 1948 से ही अपनी सेना नहीं है।

वर्ष 1948 में इस देश में गृह युद्ध छिड़ गया था इसके बाद यहाँ पर सशस्त्र बलों को समाप्त कर दिया गया था | यह सशस्त्र बल नही रखने वाले बड़े देशों में से एक है| आंतरिक सुरक्षा पुलिस बल द्वारा की जाती है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि निकारागुआ के साथ एक सीमा संघर्ष के बावजूद इस देश के पास अपनी कोई सेना नही है |

costarica-country

6. हैती

इसके पास 1995 के बाद से कोई सेना नही है| सन 1995 से पहले यहाँ पर सैन्य तख्तापलट बहुत आम थे। एक दर्जन से अधिक सैन्य तख्तापलट और आंतरिक संघर्षों की वजह से सरकार ने सेना न रखने का फैसला किया था लेकिन विद्रोही एक सेना बल के गठन की मांग करते रहे हैं।

Haiti-country

जाने भारत के 20 सबसे ईमानदार शहर कौन से हैं

7. आइसलैंड

इस देश में 1869 के बाद से सेना नहीं है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस देश के पास सन 1869 से ही कोई सेना नही है| यह देश नाटो का सदस्य है और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ रक्षा करार किया है |

iceland-country

8. सेंट लूसिया

कई अन्य कैरिबियाई देशों की तरह, इस देश की भी अपनी सेना नहीं है।

इसके रक्षा तंत्र को क्षेत्रीय सुरक्षा प्रणाली के द्वारा नियंत्रित किया जाता है जो कि अधिकांश कैरेबियन देशों की रक्षा के लिए जिम्मेदार है| देश की आतंरिक सुरक्षा के लिए रॉयल सेंट लूसिया पुलिस बल जिम्मेदार है |

St.-Lucia-country

9. समोआ

इस देश के पास इसकी स्थापना के समय से ही कोई सैन्य बल नही है| हालांकि, वहाँ एक पुलिस बल है कि आंतरिक सुरक्षा का ख्याल रखता है। सन 1962 के रक्षा समझौते के अनुसार, न्यूजीलैंड इसकी सैन्य रक्षा के लिए जिम्मेदार है|

samoa-country

10 सोलोमन द्वीप

इसने 1976 में स्वशासन हासिल किया था| यह ब्रिटेन का गुलाम देश था| इसने भारी जातीय संघर्ष (1998–2003) के बाद से सेना को रखना बंद कर दिया है| हालांकि शुरू में इसके पास अपनी सेना हुआ करती थी, लेकिन 2003 के जातीय संघर्ष के बाद से सेना रखना बंद कर दिया गया था| अब यह अपनी आतंरिक सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल को रखता है l

Solomon-Island

11. पलाऊ

इस देश की स्थापना के बाद से ही इसके पास स्थायी सेना नहीं है। यहाँ पर पुलिस रखने की अनुमति है इसके साथ ही यहाँ पर 30 समुद्री निगरानी इकाइयाँ हैं जो कि मिलकर आंतरिक सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं| इस देश को संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाती है |

palau-Islands

आज जब पूरी दुनिया परमाणु बम के ढेर पर बैठी है और फिर भी ये देश आसानी से बिना किसी सैन्य दल के शांतिपूर्वक रह रहे हैं तो फिर पूरी दुनिया को इन देशों से प्रेरणा लेने और आपस में मानवता के साथ रहने की जरुरत है l

दुनिया के 10 सबसे छोटे देश

 

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News