भारत की 13 प्रमुख मिसाइलें, उनकी मारक क्षमता (Range) एवं विशेषताएं
वैज्ञानिकों के कई वर्षों के अथक प्रयास के बाद आज भारत मिसाइल तकनीक के मामले में विश्व के अग्रणी देशों के साथ खड़ा है| आज भारत के पास ऐसी मारक क्षमता वाली मिसाइलें हैं जिससे दुश्मन देश थर्राते हैं| इस लेख में हम भारत के विभिन्न मिसाइलों और उनकी मारक क्षमता (Range) एवं विशेषताओं का विवरण दे रहे हैं|
भारत हमेशा से शांति का समर्थक रहा है| लेकिन आजादी के बाद भारत को चीन और पाकिस्तान के विरूद्ध युद्ध करना पड़ा| चीन के हाथों युद्ध में हार के बाद भारत ने अपनी रक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने की ओर ध्यान दिया और हमारे वैज्ञानिकों ने मिसाइल तकनीक पर काम करना शुरू किया| कई वर्षों के अथक प्रयास के बाद आज भारत मिसाइल तकनीक के मामले में विश्व के अग्रणी देशों के साथ खड़ा है| आज भारत के पास ऐसी मारक क्षमता वाली मिसाइलें हैं जिससे दुश्मन देश थर्राते हैं| इस लेख में हम भारत के विभिन्न मिसाइलों और उनकी मारक क्षमता (Range) एवं विशेषताओं का विवरण दे रहे हैं|
सबसे पहले जानते हैं कि भारत में मिसाइलों का निर्माण कौन करता है?
भारत में मिसाइल बनाने की जिम्मेदारी डीआरडीओ (DRDO) को दी गई है| डीआरडीओ द्वारा अब तक तैयार की गई मिसाइलों में कई मिसाइलें ऐसी भी हैं, जिनकी टेक्नोलॉजी एवं उपकरण विदेशों से खरीदे गये हैं। डीआरडीओ द्वारा निर्मित मिसाइलें भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना को समर्पित की गई हैं।
मारक क्षमता (Range) के आधार पर भारत के विभिन्न मिसाइलों का विवरण
अग्नि मिसाइल (Range: 1250-12000 किलोमीटर)

Image source: Slide Share
अग्नि-6: यह चार चरणों एवं सतह से सतह पर मार करने वाली एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है, जो वर्तमान में निर्माणाधीन है| ऐसी संभावना है कि इस मिसाइल का वजन लगभग 70 टन होगी और यह 3 टन बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 12000 किलोमीटर तक होगी, जिसके कारण पूरा यूरोप इस मिसाइल के रेंज में आ जाएगा|
अग्नि-5: यह तीन चरणों एवं सतह से सतह पर मार करने वाली एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है| इस मिसाइल का वजन 50 टन है और यह 1.5 टन बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 8000 किलोमीटर तक है, जिसके कारण पूरा चीन इस मिसाइल के रेंज में आ गया है|
अग्नि-4: यह दो चरणों एवं सतह से सतह पर मार करने वाली एक लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है| इस मिसाइल का वजन 17 टन है और यह 2 टन बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 4000 किलोमीटर तक है, जिसके कारण पूरा पाकिस्तान और आधे से ज्यादा चीन इस मिसाइल के रेंज में आ गया है|
अग्नि-3: यह दो चरणों एवं सतह से सतह पर मार करने वाली एक लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है| इस मिसाइल का वजन 22 टन है और यह 2.5 टन बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 5000 किलोमीटर तक है, जिसके कारण पूरा पाकिस्तान और आधे से ज्यादा चीन इस मिसाइल के रेंज में आ गया है|
अग्नि-2: यह दो चरणों एवं सतह से सतह पर मार करने वाली एक लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है| इस मिसाइल का वजन 16 टन है और यह 1 टन बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 3000 किलोमीटर तक है|
अग्नि-1: यह एकल चरण एवं सतह से सतह पर मार करने वाली एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है| इस मिसाइल का वजन 12 टन है और यह 1 टन बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 1250 किलोमीटर तक है|
जाने भारतीय सेना की संरचना कैसी है?
K श्रेणी के मिसाइल (Range: 700-3500 किलोमीटर)

Image source: www.indiandefensenews.in
K4 मिसाइल: यह पानी के भीतर से सतह पर मार करने वाली पनडुब्बी द्वारा संचालित एक बैलिस्टिक मिसाइल है| इस मिसाइल का वजन 17 टन है और यह 2 टन बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 3500 किलोमीटर तक है|
K15 (सागरिका) मिसाइल: यह पानी के भीतर से सतह पर मार करने वाली पनडुब्बी द्वारा संचालित एक बैलिस्टिक मिसाइल है| इस मिसाइल का वजन 6 टन है और यह 1 टन बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 700 किलोमीटर तक है|
नोट: K श्रेणी के मिसाइल का नामकरण भूतपूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की स्मृति में रखा गया है| इन दोनों मिसाइलों को हाल ही में “अरिहन्त” पनडुब्बी पर स्थापित किया गया है|
शौर्य मिसाइल (Range: 700-1900 किलोमीटर)

Image source: LiveLeak.com
यह कनस्तर द्वारा संचालित एवं सतह से सतह पर मार करने वाली एक हाइपरसोनिक मिसाइल है| इस मिसाइल का वजन 6.2 टन है और यह 1 टन बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 700-1900 किलोमीटर तक है| यह मिसाइल भारतीय थल सेना के लिये बनाई गई है|
निर्भय मिसाइल (Range: 1000 किलोमीटर)

Image source: Daily Excelsior
यह थल, जल और वायु तीनों सेनाओं में इस्तेमाल होने वाली एक सबसोनिक क्रूज़ मिसाइल है, जिसका निर्माण डीआरडीओ में चल रहा है| इस मिसाइल का वजन 1 टन होगा और यह 100 किलोग्राम बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 1000 किलोमीटर तक होगी|
भारतीय सेना का वार्षिक खर्च 2016: एक विश्लेषण
पृथ्वी मिसाइल (Range: 150-600 किलोमीटर)
यह एक ऐसी मिसाइल है, जिसका इस्तेमाल भारतीय सेना की तीनों इकाईयों- थल, वायु और नौसेना में होता है। तीनों सेनाओं के लिये पृथ्वी मिसाइल के अलग-अलग वर्जन बनाये गये हैं|

Image source: B14643.de
पृथ्वी 3: यह सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की एक बैलिस्टिक मिसाइल है| इस मिसाइल का वजन 5.6 टन है और यह 0.5 टन बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 600 किलोमीटर तक है| किसी भी लड़ाकू जहाज से इस मिसाइल को प्रक्षेपित किया जा सकता है। इसे विशेष रूप से भारतीय नौसेना के लिए बनाई गई है|
पृथ्वी 2: यह सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की एक बैलिस्टिक मिसाइल है| इस मिसाइल का वजन 4.6 टन है और यह 0.5 टन बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 350 किलोमीटर तक है| किसी भी लड़ाकू जहाज से इस मिसाइल को प्रक्षेपित किया जा सकता है। इसे विशेष रूप से भारतीय वायुसेना के लिए बनाई गई है|
पृथ्वी 1: यह सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की एक बैलिस्टिक मिसाइल है| इस मिसाइल का वजन 4.4 टन है और यह 1 टन बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 150 किलोमीटर तक है| इसे सतह से प्रक्षेपित किया जाता है| इसे विशेष रूप से भारतीय थलसेना के लिए बनाई गई है| वर्तमान में यह मिसाइल सेवा में नहीं है|
धनुष मिसाइल (Range: 350 किलोमीटर)

Image source: India Today
यह समुद्र से समुद्र या समुद्र से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है| वास्तव में यह पृथ्वी 3 से ही बनी है, जो खास तौर से नौसेना में इस्तेमाल होती है| इस मिसाइल का वजन 4.6 टन है और यह 0.5 टन बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 350 किलोमीटर तक है| इसे पहली बार आईएनएस सुभद्रा से छोड़ा गया था|
ब्रह्मोस मिसाइल (Range: 150-600 किलोमीटर)

Image source: www.brahmos.com
यह थल, जल और वायु तीनों सेनाओं में इस्तेमाल होने वाली एक सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है, जिसे डीआरडीओ ने रूस के एनपीओ के साथ मिलकर बनाया गया है। इस मिसाइल का वजन 3 टन है और यह 200 किलोग्राम बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 300 किलोमीटर तक है|
जाति एवं क्षेत्र के आधार पर भारतीय सेना की प्रमुख रेजिमेंट
प्रहार मिसाइल (Range: 150 किलोमीटर)

Image source: warfiles.ru
यह सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की एक शक्तिशाली सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल है। यह त्वरित प्रतिक्रिया देने में एवं सभी दिशाओं में बम फेंकने में सक्षम है| इस मिसाइल का वजन 1280 किलोग्राम है और यह 200 किलोग्राम बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 150 किलोमीटर तक है| इस मिसाइल को खासतौर से थल सेना और वायुसेना के लिये बनाया गया है। यह मिसाइल मात्र 250 सेकेंड में 150 किलोमीटर की दूरी तय करती है|
बराक मिसाइल (Range: 12-90 किलोमीटर)

Image source: Free Current Affairs
बराक 8: यह समुद्री जहाज से सतह एवं समुद्री जहाज से हवा में मार करने वाली कम दूरी की एक शक्तिशाली मिसाइल है। इस मिसाइल का वजन 275 किलोग्राम है और यह 60 किलोग्राम बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 90 किलोमीटर तक है| इस मिसाइल का प्रयोग समुद्री जहाजों की रक्षा के लिए की जाती है|
बराक 1: यह समुद्री जहाज से सतह एवं समुद्री जहाज से हवा में मार करने वाली कम दूरी की एक शक्तिशाली मिसाइल है। इस मिसाइल का वजन 98 किलोग्राम है और यह 22 किलोग्राम बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 12 किलोमीटर तक है| इस मिसाइल का प्रयोग समुद्री जहाजों की रक्षा के लिए की जाती है|
अस्त्र मिसाइल (Range: 80 किलोमीटर)

Image source: Indian Defence Analysis
यह हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है जो दृश्यता सीमा से परे उड़ान भरती है| इस मिसाइल का वजन 154 किलोग्राम है और यह 15 किलोग्राम बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 80 किलोमीटर तक है|
आकाश मिसाइल (Range: 30 किलोमीटर)

Image source: Zee News - India
यह सतह से हवा में मार करने वाली कम दूरी की मिसाइल है। इस मिसाइल का वजन 720 किलोग्राम है और यह 60 किलोग्राम बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 30 किलोमीटर तक है|
त्रिशूल मिसाइल (Range: 9 किलोमीटर)

Image source: Trishul
यह सतह से हवा में मार करने वाली कम दूरी की मिसाइल है, जो विशेष रूप से भारतीय नौसेना के लिए बनाई गई है| इस मिसाइल का वजन 130 किलोग्राम है और यह 5 किलोग्राम बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 9 किलोमीटर तक है| वर्तमान में यह मिसाइल सेवा में नहीं है|
नाग मिसाइल (Range: 4 किलोमीटर)

Image source: Times of India
यह सतह से सतह एवं हवा से सतह पर मार करने वाली एक टैंकरोधी मिसाइल है। इस मिसाइल का वजन 42 किलोग्राम है और यह 8 किलोग्राम बम के साथ उड़ान भर सकती है| इस मिसाइल की मारक क्षमता (Range) लगभग 4 किलोमीटर तक है|
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.