दुनिया के 10 सबसे छोटे देश
दुनिया के ज्यादातर देश बहुत बड़े हैं लेकिन कुछ ऐसे भी देश हैं जो क्षेत्रफल के लिहाज से बहुत छोटे हैं| यहां तक कि कुछ देशों की आबादी तो हजारों में ही है| क्या आप जानते हैं कि दुनिया के इन 10 सबसे छोटे देशों का कुल क्षेत्रफल केवल 1491.4 वर्ग किमी हैं| आइए इस लेख में हम इन 10 छोटे देशों, द्वीपों और स्थानों को जानने का प्रयास करते हैं|
जैसा कि हम जानते हैं कि एक देश किसी व्यक्ति का जन्मस्थान या निवास स्थान होता है और एक राजनीतिक राज्य या राष्ट्र की सीमा होती है| दुनिया के ज्यादातर देश बहुत बड़े हैं लेकिन कुछ ऐसे भी देश हैं जो क्षेत्रफल के लिहाज से बहुत छोटे हैं| यहां तक कि कुछ देशों की आबादी तो हजारों में ही है| क्या आप जानते हैं कि दुनिया के इन 10 सबसे छोटे देशों का कुल क्षेत्रफल केवल 1491.4 वर्ग किमी हैं| आइए इस लेख में हम इन 10 छोटे देशों, द्वीपों और स्थानों को जानने का प्रयास करते हैं|
दुनिया के 10 सबसे छोटे देश:
1. वैटिकन सिटी

Source: www.idesignarch.com
क्षेत्रफल: 0.44 वर्ग किमी
आबादी : 1000 से कम
राजधानी : रोम
इस देश को होली सी (Holy See) के नाम से भी जाना जाता है| यह कैथोलिक चर्च का मुख्यकेन्द्र है| दुनिया का सबसे बड़ा चर्च– सेंट पीटर्स बेसिलिका यहां पर स्थित है| यहां की अर्थव्यवस्था डाक टिकटों की बिक्री, पर्यटकों और संग्रहालयों में लगने वाले प्रवेश शुल्क आदि पर निर्भर है|
2. मोनैको

Source: www.telegraph.co.uk.com
क्षेत्रफल : 2 वर्ग किमी
आबादी : करीब 36,000
राजधानी: मोनैको
यह जुआ, विलासिता की वस्तुओं और उससे संबंधित उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है| यहां के अधिकांश निवासी की बोल-चाल की भाषा फ्रेंच है| आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि मोनैको में दुनिया के सबसे अधिक करोड़पति और अरबपति रहते हैं| इसके अलावा, सबसे लोकप्रिय वार्षिक प्रतियोगिता फॉर्म्यूला वन (Formula 1) रेस इस शहर से होकर गुजरती है|
3. नौरू (Nauru)

Source: www.record.adventistchurch.com
क्षेत्रफल: 21 Km2
आबादी: 15,000 से कम
राजधानी: यारेन जिला
यह देश प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया के उत्तर पूर्व में स्थित छोटे से द्वीप पर बसा है| इसे प्लीजेंट आइलैंड (Pleasant Island) के नाम से भी जाना जाता है| आश्चर्य की बात यह है कि इस देश में दुनिया के सबसे अधिक मोटे लोग रहते हैं| यहां रहने वाले 97% पुरुष और 93% महिलाएं या तो मोटी हैं या उनका वजन बहुत अधिक है| इसके अलावा इस देश में टाइप-2 मधुमेह के शिकार लोगों का की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है|
4. तुवालु (Tuvalu)

Source: www.firji.com
क्षेत्रफल: 26 Km2
आबादी: करीब 10,000
राजधानी: फनाफुटी
पहले यह एलिस द्वीप/आईलैंड (Ellice Island) के नाम से जाना जाता था| यह प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलया के उत्तर पूर्व में स्थित है| क्या आप जानते हैं कि इस देश में सिर्फ एक ही अस्पताल है? पहले यह ब्रिटिश शासन के अधीन था लेकिन 1978 में इसे स्वतंत्रता प्राप्त हुई|
जाने भारत के 10 आदर्श गाँव कौन से हैं?
5. सैन मैरिनो (San Marino)

Source: www.adrialand.cz.com
क्षेत्रफल: 61 वर्ग किमी
आबादी: 30,000 से कम
राजधानी: सैन मैरिनो
दक्षिमी यूरोप में स्थित यह देश चारों ओर से इटली से घिरा है और यूरोप का तीसरा सबसे छोटा देश है| इसे सैन मैरिनो के सबसे शांत गणराज्य के नाम से भी जाना जाता है| इसकी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है| प्रति व्यक्ति जीडीपी के लिहाज से यह दुनिया के सबसे संपन्न देशों में से एक है|
6. लिकटेंस्टीन (Liechtenstein)

Source: www.continentalbreakfasttravel.com
क्षेत्रफल: 160 वर्ग किमी
आबादी: करीब 33,720
राजधानी: वदूज (Vaduz)
इसकी सीमा स्विट्जरलैंड से लगी है और यह मध्य यूरोप में स्थित है| क्या आप जानते हैं कि प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में यह देश पूरी दुनिया में जर्मन भाषी देशों में सबसे अमीर है?
7. मार्शल आईलैंड (Marshall Islands)

Source: www.abcnews.go.com
क्षेत्रफल: 181 वर्ग किमी
आबादी: 60,000 से कम
राजधानी: माजुरो (Majuro)
यह उत्तरी प्रशांत महासागर में स्थित है| मार्शल आईलैंड के दो द्वीप समूहों का नाम रातक चैन (Ratak Chain) और रालिक चैन (Ralik Chain)है– जहाँ रातक का अर्थ सूर्योदय और रालिक का सूर्यास्त होता है| सूखा नारियल आहार जिसे “कोपरा” कहते हैं, मार्शल देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्रोत है| क्या आप जानते हैं कि इसके द्वीपों की औसत उंचाई समुद्र स्तर से मात्र 7 फीट है?
8. सेंट किट्स एंड नेविस (Saint Kitts and Nevis)

Source: www.wondermondo.com
क्षेत्रफल: 261 Km2
आबादी: 40,000 से कम
राजधानी: बस्सेटेरे (Basseterre)
सेंट किट्स आईलैंड और आईलैंड ऑफ नेविस वेस्ट इंडीज में है| इसे वेस्ट इंडीज की मदर कॉलोनी के नाम से भी जाना जाता है| इसकी अर्थव्यवस्था पर्यटन, कृषि, निर्माण उद्योग आदि पर निर्भर करती है|
9. मालदीव (Maldives)

Source: www.maldives.com
क्षेत्रफल: 300 Km2
आबादी: करीब 345,023
राजधानी: माले
यह देश वर्ष 1965 में स्वंतत्र हुआ था| इससे पहले यह पुर्तगाल, डच और ब्रिटिश जैसे कई साम्राज्यों के अधीन रहा| इस देश की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है| यहां प्रवाल (coral) से निर्मित 1,192 द्वीप हैं|
10. माल्टा (Malta)

Source: www.planetware.com
क्षेत्रफल: 316 Km2
आबादी: करीब 450,000
राजधानी: वलेटा (Valletta)
यह देश भूमध्य सागर में स्थित है| यहां की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर आधारित है क्योंकि यहां कई आकर्षक समुद्र तट हैं और यहां की रातें काफी जीवंत होती हैं|
दुनिया के 20 सबसे छोटे देश
| क्र. सं. | देश का नाम | क्षेत्रफल (वर्ग किमी) |
| 1. | वैटिकन सिटी | 0.44 |
| 2. | मोनैको | 2.02 |
| 3. | नौरू | 21 |
| 4. | तुवालु | 26 |
| 5. | सैन मैरिनो | 61 |
| 6. | लिकटेंस्टीन | 160 |
| 7. | मार्शल आईलैंड्स | 181 |
| 8. | सेंट कीट्स एंड नेविस | 261 |
| 9. | मालदीव | 300 |
| 10. | माल्टा | 316 |
| 11. | ग्रेनदा | 344 |
| 12. | सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडीज | 389 |
| 13. | बारबाडोस | 431 |
| 14. | एंटिगुआ और बरबूडा | 442 |
| 15. | सेशेल्स | 455 |
| 16. | पलाऊ | 459 |
| 17. | एनडोरा | 468 |
| 18. | सेंट लुसिया | 606 |
| 19. | सिंगापुर | 687 |
| 20. | माइक्रोनेशिया | 702 |
अब आप दुनिया के 10 सबसे छोटे देश, उनकी राजधानी, क्षेत्रफल और आबादी के बारे में जानते हैं| साथ ही बेहतर विश्लेषण के लिए तालिका के रूप में दिए गए क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया के 20 सबसे छोटे देशों के बारे में भी आपको जानकारी मिल गई है|