10 ऐसे क्रिकेट स्टेडियम जहां सबसे अधिक टेस्ट मैच खेले गए हैं
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 27-31 जुलाई, 2017 तक केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला गया टेस्ट मैच इस मैदान पर आयोजित होने वाला 100 टेस्ट मैच था. आपकी जानकारी के लिए हम बताना चाहते हैं कि दुनिया में कुछ ही ऐसे गिने-चुने क्रिकेट मैदान हैं, जहां 100 टेस्ट मैचों का आयोजन किया गया है. इस लेख में हम दुनिया के 10 ऐसे क्रिकेट स्टेडियम का विवरण दे रहे हैं, जहां सबसे अधिक टेस्ट मैचों का आयोजन किया गया है.
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 27-31 जुलाई, 2017 तक केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला गया टेस्ट मैच इस मैदान पर आयोजित होने वाला 100 टेस्ट मैच था. आपकी जानकारी के लिए हम बताना चाहते हैं कि दुनिया में कुछ ही ऐसे गिने-चुने क्रिकेट मैदान हैं, जहां 100 टेस्ट मैचों का आयोजन किया गया है. इस लेख में हम दुनिया के 10 ऐसे क्रिकेट स्टेडियम का विवरण दे रहे हैं, जहां सबसे अधिक टेस्ट मैचों का आयोजन किया गया है.
10 ऐसे क्रिकेट स्टेडियम जहां सबसे अधिक टेस्ट मैचों का आयोजन किया गया है
10. क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद)
क्वींस पार्क ओवल विंडीज में स्थित सबसे पुराने क्रिकेट स्टेडियम में से एक है. इस मैदान पर अब तक 60 टेस्ट मैच खेले गए है. इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच 1930 में विंडीज और इंग्लैंड के बीच जबकि अंतिम मैच 2016 में विंडीज और भारत के बीच खेला गया था.
Image source: SuperSport
क्वींस पार्क ओवल मैदान की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 1896
दर्शकों की क्षमता: 25,000
मैदान के दोनों छोरों के नाम: ब्रायन लारा पवेलियन छोर, मीडिया सेंटर छोर
होम टीम: त्रिनिदाद एंड टोबेगो
9. बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)
बेसिन रिजर्व मैदान पर अब तक 61 टेस्ट मैच खेले गए है. इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच 1930 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच जबकि अंतिम मैच 2017 में न्यूजीलैंड और विंडीज के बीच खेला गया था.
Image source: Cricbuzz.com
बेसिन रिजर्व मैदान की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 1868
दर्शकों की क्षमता: 11,600
मैदान के दोनों छोरों के नाम: वेंस स्टैंड छोर, स्कोरबोर्ड छोर
होम टीम: वेलिंगटन
दुनिया के 10 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम
8. ट्रेंटब्रिज, नॉटिंघम (इंग्लैंड)
ट्रेंटब्रिज मैदान का नाम ट्रेंट नदी के नाम पर रखा गया है. अब तक इस मैदान पर 62 टेस्ट मैच खेले गए है. इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच 1899 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जबकि अंतिम मैच 2017 में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था.
Image source: Cricbuzz.com
ट्रेंटब्रिज मैदान की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 1841
दर्शकों की क्षमता: 15,350
मैदान के दोनों छोरों के नाम: पवेलियन छोर, रेडक्लिफ रोड छोर
होम टीम: नॉटिंघमशायर
7. एडिलेड ओवल, एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया)
एडिलेड ओवल मैदान पर अब तक 76 टेस्ट मैच खेले गए है. इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच 1884 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जबकि अंतिम मैच 2017 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था.
Image source: Cricket Australia
एडिलेड ओवल मैदान की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 1873
दर्शकों की क्षमता: 50,000
मैदान के दोनों छोरों के नाम: सिटी छोर, कैथेड्रल छोर
होम टीम: दक्षिण ऑस्ट्रेलिया
6. हेडिंग्ले, लीड्स (इंग्लैंड)
हेडिंग्ले मैदान पर अब तक 76 टेस्ट मैच खेले गए है. इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच 1899 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जबकि अंतिम मैच 2017 में इंग्लैंड और विंडीज' के बीच खेला गया था.
Image source: WordPress.com
हेडिंग्ले मैदान की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 1890
दर्शकों की क्षमता: 17,000
मैदान के दोनों छोरों के नाम: किर्कस्टाल लेन छोर, फुटबॉल स्टैंड छोर
होम टीम: यॉर्कशायर
5. ओल्डट्रेफर्ड, मैनचेस्टर (इंग्लैंड)
ओल्डट्रेफर्ड मैदान पर अब तक 78 टेस्ट मैच खेले गए है. इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच 1884 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जबकि अंतिम मैच 2017 में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था.
Image source: Meetingsbooker
ओल्डट्रेफर्ड मैदान की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 1857
दर्शकों की क्षमता: 19,000
मैदान के दोनों छोरों के नाम: स्ट्रेटफोर्ड छोर, ब्रायन स्टेथम छोर
होम टीम: लंकाशायर
दो अलग-अलग देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाडियों की सूची
4. केनिंग्टन ओवल, लंदन (इंग्लैंड)
केनिंग्टन ओवल मैदान पर अब तक 100 टेस्ट मैच खेले गए है. यह विश्व में चौथा ऐसा मैदान है जहां 100 टेस्ट मैच का आयोजन किया गया है. इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच 1880 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जबकि अंतिम मैच 2017 में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच गया था.
Image source: Meetingsbooker
केनिंग्टन ओवल मैदान की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 1845
दर्शकों की क्षमता: 23,500
मैदान के दोनों छोरों के नाम: पवेलियन छोर, वैक्सहॉल छोर
होम टीम: सरे
3. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 106 टेस्ट मैच खेले गए है. इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच 1882 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जबकि अंतिम मैच 2018 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था.
Image source: AroundYou
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 1848
दर्शकों की क्षमता: 44,002
मैदान के दोनों छोरों के नाम: पैडिंगटन छोर, रैंडविक छोर
होम टीम: न्यू साउथ वेल्स
2. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड दर्शकों की क्षमता के हिसाब से विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. इस मैदान पर अब तक 110 टेस्ट मैच खेले गए है. इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जबकि अंतिम मैच 2017 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. आपकी जानकारी के लिए हम बताना चाहते हैं कि इस मैदान पर 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया मैच क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट मैच था.
Image source: Cricket Country
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 1853
दर्शकों की क्षमता: 1,00,024
मैदान के दोनों छोरों के नाम: मेम्बर्स छोर, ग्रेट साउदर्न स्टैंड छोर
होम टीम: विक्टोरिया
1. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन (इंग्लैंड)
यह दुनिया का सबसे पुराना क्रिकेट स्टेडियम है. इसे क्रिकेट का मक्का भी कहा जाता है. इस मैदान पर अब तक 135 टेस्ट मैच खेले गए है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहले इसी मैदान पर 100 टेस्ट मैच खेले गए थे. इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच 1884 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जबकि अंतिम मैच 2017 में इंग्लैंड और विंडीज के बीच खेला गया था.
Image source: Mirror
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 1814
दर्शकों की क्षमता: 30,000
मैदान के दोनों छोरों के नाम: पवेलियन छोर, नर्सरी छोर
होम टीम: मिडिलसेक्स
टेस्ट मैच में पाँचों दिन बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों की सूची
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.