अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के परिदृश्य पर समय-समय पर कई ऐसे खिलाड़ी उभरे हैं जिन्होंने दो देशों के लिए क्रिकेट खेला है. अब तक 26 खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व किया है. इनमें से 14 खिलाडियों ने दो अलग-अलग देशों के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला है, 9 खिलाड़ियों ने दो अलग-अलग देशों के लिए वनडे क्रिकेट खेला है, जबकि 4 खिलाड़ियों ने दो अलग-अलग देशों के लिए टी20 क्रिकेट खेला है. इस लेख में हम दो अलग-अलग देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची दे रहे है.
टेस्ट क्रिकेट में दो अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी
Image source: Cricket Country
खिलाड़ी का नाम | टीम |
बिली मिडविंटर | ऑस्ट्रेलिया (1877-87) |
इंग्लैंड (1881-82) | |
बिली मुर्डोक | ऑस्ट्रेलिया (1877-90) |
इंग्लैंड (1892) | |
जे. जे. फेरिस | ऑस्ट्रेलिया (1887-90) |
इंग्लैंड (1892) | |
सैमी वुड्स | ऑस्ट्रेलिया (1888) |
इंग्लैंड (1896) | |
फ्रैंक हेर्ने | इंग्लैंड (1889) |
दक्षिण अफ्रीका (1892-96) | |
एल्बर्ट ट्रॉट | ऑस्ट्रेलिया (1895) |
इंग्लैंड (1899) | |
फ्रैंक मिशेल | इंग्लैंड (1899) |
दक्षिण अफ्रीका (1912) | |
इफ्तिकार अली खान पटौदी | इंग्लैंड (1932-34) |
भारत (1946) | |
गुल मोहम्मद | भारत (1946-52) |
पाकिस्तान (1956) | |
अब्दुल हफीज कारदार | भारत (1946) |
पाकिस्तान (1952-58) | |
आमिर इलाही | भारत (1947) |
पाकिस्तान (1952) | |
सैमी गुल्लेन | वेस्टइंडीज (1951-52) |
न्यूजीलैंड (1956) | |
जॉन ट्रेकोस | दक्षिण अफ्रीका (1970) |
जिम्बाब्वे (1992-93) | |
केप्लर वेसल्स | ऑस्ट्रेलिया (1982-85) |
दक्षिण अफ्रीका (1992-94) |
वनडे क्रिकेट में दो अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी
Image source: Sky Sports
खिलाड़ी का नाम | टीम |
केप्लर वेसल्स | ऑस्ट्रेलिया (1983-85) |
दक्षिण अफ्रीका (1991-94) | |
क्लेटन लैम्बर्ट | वेस्टइंडीज (1990-98) |
अमेरिका (2004) | |
एंडरसन कमिंस | वेस्टइंडीज (1991-95) |
कनाडा (2007) | |
डगी ब्राउन | इंग्लैंड (1997-98) |
स्कॉटलैंड (2006-07) | |
गैरेथ जोन्स | इंग्लैंड (2004-06) |
पापुआ न्यू गिनी (2014) | |
एड जोयस | इंग्लैंड (2006-07) |
आयरलैंड (2011-17) | |
इयान मॉर्गन | आयरलैंड (2006-09) |
इंग्लैंड (2009-17) | |
बोयड रैंकिन | आयरलैंड (2007-12, 2016) |
इंग्लैंड (2013-14) | |
ल्यूक रोंकी | ऑस्ट्रेलिया (2008) |
न्यूजीलैंड (2013-17) |
भारत की पहली क्रिकेट टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी थे
टी20 क्रिकेट में दो अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी
Image source: BBC
खिलाड़ी का नाम | टीम |
एड जोयस | इंग्लैंड (2006-07) |
आयरलैंड (2012-14) | |
ल्यूक रोंकी | ऑस्ट्रेलिया (2008-09) |
न्यूजीलैंड (2013-17) | |
डर्क नैनस | नीदरलैंड (2009) |
ऑस्ट्रेलिया (2009-10) | |
बोयड रैंकिन | आयरलैंड (2009-13, 2016-17) |
इंग्लैंड (2013) | |
वैन डर मर्व | दक्षिण अफ्रीका (2009-10) |
नीदरलैंड (2015-17) |
उपरोक्त सूची में वर्णित खिलाड़ियों के अलावा कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने क्रिकेट के अलग-अलग प्रारूपों में दो देशों का प्रतिनिधित्व किया है. उदाहरण के लिए, गेविन हैमिल्टन ने इंग्लैंड की ओर से टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया था, जबकि एकदिवसीय एवं टी20 क्रिकेट में स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व किया था. रयान कैंपबेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे मैचों में हिस्सा लिया था, जबकि टी20 मैचों में हांगकांग का प्रतिनिधित्व किया था. महिला क्रिकेट की दो खिलाड़ी निकोला पेने और रोवन मिलबर्न ने अपना एकदिवसीय करियर नीदरलैंड के लिए खेलते हुए शुरू किया था, लेकिन बाद में दोनों न्यूजीलैंड के लिए खेलने लगी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation