एकदिवसीय क्रिकेट में कितनी बार अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीता गया है
एकदिवसीय एवं टी20 क्रिकेट में हमें कई बार ऐसे रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं जिसमें हार-जीत का फैसला छक्का लगाकर होता है. यूँ तो एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबलों में कई मैचों के नतीजे अंतिम गेंद पर निकले हैं, लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में कुछ ही ऐसे मुकाबले हुए हैं जिसमें मैच की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीता गया है. इस लेख में हम एकदिवसीय क्रिकेट के कुछ ऐसे ही मैचों का विवरण दे रहे हैं, जिसमें मैच की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीता गया था.
एकदिवसीय एवं टी20 क्रिकेट में हमें कई बार ऐसे रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं जिसमें हार-जीत का फैसला छक्का लगाकर होता है. यूँ तो एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबलों में कई मैचों के नतीजे अंतिम गेंद पर निकले हैं, लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में कुछ ही ऐसे मुकाबले हुए हैं जिसमें मैच की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीता गया है. इस लेख में हम एकदिवसीय क्रिकेट के कुछ ऐसे ही मैचों का विवरण दे रहे हैं, जिसमें मैच की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीता गया था.
एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक सात खिलाड़ियों ने मैच की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को विजयी बनाया है, जिसका विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है.
1. जावेद मियांदाद (पाकिस्तान बनाम भारत, शारजाह, 1986)

Image source: Cricket Country
एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार मैच की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीतने का कारनामा पाकिस्तान के महान खिलाड़ी जावेद मियांदाद ने किया था. उन्होंने 18 अप्रैल 1986 को एस्ट्रल-एशिया कप के फाइनल में चिर-परिचित प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ शारजाह के मैदान पर यह कारनामा किया था. उस मैच की अंतिम गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए 4 रनों की जरूरत थी और गेंद भारत के तेज गेंदबाज चेतन शर्मा के हाथों में थी. चेतन शर्मा द्वारा फेंकी गई गेंद पर जावेद मियांदाद ने छक्का लगाकर पाकिस्तान की टीम को मैच और टूर्नामेंट का विजेता बना दिया था. इस मैच को आज भी भारत एवं पाकिस्तान के बीच खेले गए सबसे रोमांचक मैचों में से एक माना जाता है.
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ी
2. लांस क्लूजनर (न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, नेपियर, 1999)

Image source: m.jagran.com
एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में दूसरी बार मैच की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीतने का कारनामा दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑलराउंडर लांस क्लूजनर ने किया था. उन्होंने 26 मार्च 1999 को नेपियर के मैदान पर यह कारनामा किया था. उस मैच की अंतिम गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 4 रनों की जरूरत थी और गेंद उस मैच में न्यूजीलैंड की कप्तानी कर रहे तेज गेंदबाज डियोन नैश के हाथों में थी. डियोन नैश द्वारा फेंकी गई गेंद पर लांस क्लूजनर ने छक्का लगाकर दक्षिण अफ्रीका की टीम को मैच का विजेता बना दिया था.
3. ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश, हरारे, 2006)
Image source: Zee News
एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में तीसरी बार मैच की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीतने का कारनामा जिम्बाब्वे के दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने किया था. उन्होंने 2 अगस्त 2006 को बांग्लादेश के खिलाफ हरारे के मैदान पर यह कारनामा किया था. उस मैच की अंतिम गेंद पर जिम्बाब्वे को जीत के लिए 5 रनों की जरूरत थी और गेंद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मशरफे मुर्तजा के हाथों में थी. मशरफे मुर्तजा द्वारा फेंकी गई गेंद पर ब्रेंडन टेलर ने छक्का लगाकर जिम्बाब्वे की टीम को मैच का विजेता बना दिया था.
4. शिवनारायण चन्द्रपाल (वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2008)

Image source: Presley blog
एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में चौथी बार मैच की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीतने का कारनामा वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवनारायण चन्द्रपाल ने किया था. उन्होंने 10 अप्रैल 2008 को श्रीलंका के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन के मैदान पर यह कारनामा किया था. उस मैच की अंतिम दो गेंद पर वेस्टइंडीज को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी और गेंद श्रीलंका के बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज चामिंडा वास के हाथों में थी. चामिंडा वास द्वारा फेंकी गई अंतिम ओवर की पांचवी गेंद पर शिवनारायण चन्द्रपाल ने चौका लगाया था. इसके बाद मैच की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर शिवनारायण चन्द्रपाल ने वेस्टइंडीज की टीम को मैच का विजेता बना दिया था.
क्रिकेट से जुड़े 13 अज्ञात लेकिन दिलचस्प तथ्य
5. एड रेन्स्फोर्ड (जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड, हरारे, 2010)

Image source: Yahoo Cricket
एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में पांचवी बार मैच की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीतने का कारनामा जिम्बाब्वे के दाएं हाथ के बल्लेबाज एड रेन्स्फोर्ड ने किया था. उन्होंने 26 सितम्बर 2010 को आयरलैंड के खिलाफ हरारे के मैदान पर यह कारनामा किया था. उस मैच की अंतिम गेंद पर जिम्बाब्वे को जीत के लिए 1 रन की जरूरत थी और गेंद आयरलैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज केविन ओ ब्रायन के हाथों में थी. केविन ओ ब्रायन द्वारा फेंकी गई गेंद पर छक्का लगाकर एड रेन्स्फोर्ड ने जिम्बाब्वे की टीम को मैच का विजेता बना दिया था.
6. रेयान मैकलरेन (दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, पोचेस्ट्रम, 2013)

Image source: thatscricket
एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में छठवीं बार मैच की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीतने का कारनामा दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के बल्लेबाज रॉयन मैकलरेन ने किया था. उन्होंने 25 जनवरी 2013 को न्यूजीलैंड के खिलाफ पोचेस्ट्रम के मैदान पर यह कारनामा किया था. उस मैच की अंतिम गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 3 रन की जरूरत थी और गेंद न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेम्स फ्रेंकलिन के हाथों में थी. जेम्स फ्रेंकलिन द्वारा फेंकी गई गेंद पर छक्का लगाकर रॉयन मैकलरेन ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को मैच का विजेता बना दिया था.
7. नाथन मैक्कुलम (श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, हम्बनटोटा, 2013)

Image source: Sky Sports
एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में सातवीं बार मैच की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीतने का कारनामा न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज नाथन मैक्कुलम ने किया था. उन्होंने 12 नवम्बर 2013 को श्रीलंका के खिलाफ हम्बनटोटा के मैदान पर वर्षा से प्रभावित मैच में यह कारनामा किया था. उस मैच में वर्षा के कारण मैच को 23-23 ओवरों का कर दिया गया था. मैच की अंतिम गेंद पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए 1 रन की जरूरत थी और गेंद श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ के हाथों में थी. रंगना हेराथ द्वारा फेंकी गई गेंद पर छक्का लगाकर नाथन मैक्कुलम ने न्यूजीलैंड की टीम को मैच का विजेता बना दिया था.
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.