अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ी
आधुनिक दौर में टी20 क्रिकेट के लगातार प्रसार के कारण क्रिकेट के खेल को चौकों-छक्कों का खेल कहा जाने लगा हैl वर्तमान समय में हर युवा एवं स्थापित बल्लेबाज की तमन्ना लंबे-लंबे छक्के लगाने की होती हैl इसके अलावा क्रिकेट के शौकीन दर्शक भी अधिक-से-अधिक चौके-छक्के देखना पसंद करते हैंl अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हमें कई ऐसे विस्फोटक बल्लेबाजों को देखने का अवसर मिला है जिन्हें बड़े-बड़े छक्के लगाने की कला में महारत हासिल हैl इस लेख में हम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 खिलाडियों का विवरण दे रहे हैंl
वर्तमान समय में क्रिकेट के खेल में बल्लेबाजों का प्रभुत्व बढ़ता जा रहा हैl आधुनिक दौर में टी20 क्रिकेट के लगातार प्रसार के कारण क्रिकेट के खेल को चौकों-छक्कों का खेल कहा जाने लगा हैl वर्तमान समय में हर युवा एवं स्थापित बल्लेबाज की तमन्ना लंबे-लंबे छक्के लगाने की होती हैl इसके अलावा क्रिकेट के शौकीन दर्शक भी अधिक-से-अधिक चौके-छक्के देखना पसंद करते हैंl अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हमें कई ऐसे विस्फोटक बल्लेबाजों को देखने का अवसर मिला है जिन्हें बड़े-बड़े छक्के लगाने की कला में महारत हासिल हैl इस लेख में हम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 खिलाडियों का विवरण दे रहे हैंl
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ी
1. शाहिद आफरीदी (पाकिस्तान)
Image source: Current Affairs of Pakistan
बूम बूम के नाम से मशहूर शाहिद आफरीदी ने 523 मैचों की 507 पारियों में कुल 476 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 23.95 की औसत एवं 114.16 के स्ट्राइक रेट के साथ 11185 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 11 शतक और 51 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|
क्रिकेट मैचों में गेंदबाजों की गति को कैसे मापा जाता है
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे क्रिकेट से जुड़े सभी रिकार्ड्स
2. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

Image source: Cricinfo
वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 430 मैचों की 501 पारियों में कुल 454 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 38.90 की औसत एवं 75.67 के स्ट्राइक रेट के साथ 18207 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 39 शतक और 98 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|
3. ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)

Image source: Pinterest
न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने 432 मैचों की 474 पारियों में कुल 398 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 34.37 की औसत एवं 82.11 के स्ट्राइक रेट के साथ 14676 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 19 शतक और 76 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|
4. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

Image source: Zimbio
श्रीलंका के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 586 मैचों की 651 पारियों में कुल 352 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 34.14 की औसत एवं 81.13 के स्ट्राइक रेट के साथ 21032 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 42 शतक और 103 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|
10 ऐसे क्रिकेट स्टेडियम जहां सबसे अधिक वनडे मैच खेले गए हैं
5. महेन्द्र सिंह धोनी (भारत)

Image source: Cricinfo
भारत के पूर्व कप्तान और मिस्टर कूल के नाम से प्रसिद्ध दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने 488 मैचों की 487 पारियों में कुल 337 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 45.20 की औसत एवं 78.61 के स्ट्राइक रेट के साथ 16138 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 16 शतक और 101 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|
6. ए. बी. डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)

Image source: NDTV Sports
दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ए. बी. डिविलियर्स ने 410 मैचों की 467 पारियों में कुल 320 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 48.16 की औसत एवं 75.04 के स्ट्राइक रेट के साथ 19314 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 46 शतक और 103 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|
7. सचिन तेंदुलकर (भारत)

Image source: TopYaps
क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 664 मैचों की 782 पारियों में कुल 264 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 48.52 की औसत एवं 67.58 के स्ट्राइक रेट के साथ 34357 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 100 शतक और 164 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट का इतिहास: आंकड़ों की नजर में
8. एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

Image source: Alchetron
“गिली” के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने 396 मैचों की 429 पारियों में कुल 262 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 38.94 की औसत एवं 91.43 के स्ट्राइक रेट के साथ 15461 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 33 शतक और 81 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|
9. रोहित शर्मा (भारत)
Image source: The Hindu
“हिटमैन” के नाम से मशहूर भारत के दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 268 मैचों की 271 पारियों में कुल 258 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 41.72 की औसत एवं 85.42 के स्ट्राइक रेट के साथ 9472 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 21 शतक और 55 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|
10. जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)

Image source: Rediff.com
दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के बल्लेबाज जैक कैलिस ने 519 मैचों की 617 पारियों में कुल 254 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 49.10 की औसत एवं 56.30 के स्ट्राइक रेट के साथ 25534 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 62 शतक और 149 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|
नोट: यहाँ हम आपको बताना चाहते हैं कि उपरोक्त आंकड़े 4 दिसम्बर, 2018 तक के हैं और भविष्य में इसमें बदलाव हो सकता है|
10 ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक बनाए हैं
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.