10 ऐसे क्रिकेट स्टेडियम जहां सबसे अधिक वनडे मैच खेले गए हैं
क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ ही ऐसे गिने-चुने क्रिकेट मैदान हैं, जहां 100 से ज्यादा वनडे मैचों का आयोजन किया गया है. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि स्टेडियमों की इस विशिष्ट सूची में भारत का एक भी स्टेडियम शामिल नहीं है. भारत में सबसे ज्यादा वनडे मैचों का आयोजन कोलकाता के इडेन गार्डन में हुआ है, जहां अब तक 29 वनडे मैच खेले गए हैं. इस लेख में हम दुनिया के 10 ऐसे क्रिकेट स्टेडियम का विवरण दे रहे हैं, जहां सबसे अधिक वनडे मैचों का आयोजन किया गया है.
क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ ही ऐसे गिने-चुने क्रिकेट मैदान हैं, जहां 100 से ज्यादा वनडे मैचों का आयोजन किया गया है. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि स्टेडियमों की इस विशिष्ट सूची में भारत का एक भी स्टेडियम शामिल नहीं है. भारत में सबसे ज्यादा वनडे मैचों का आयोजन कोलकाता के इडेन गार्डन में हुआ है, जहां अब तक 29 वनडे मैच खेले गए हैं. इस लेख में हम दुनिया के 10 ऐसे क्रिकेट स्टेडियम का विवरण दे रहे हैं, जहां सबसे अधिक वनडे मैचों का आयोजन किया गया है.
10 ऐसे क्रिकेट स्टेडियम जहां सबसे अधिक वनडे मैचों का आयोजन किया गया है
1. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह (संयुक्त अरब अमीरात)
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, संयुक्त अरब अमीरात का सबसे पुराना क्रिकेट स्टेडियम है. इस मैदान पर अब तक कुल 231 वनडे मैच खेले गए है. इस मैदान पर पहला वनडे मैच 1984 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच जबकि अंतिम मैच 2017 में अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच खेला गया था. 1984 से 2003 के बीच इस मैदान पर कुल 198 वनडे मैचों का आयोजन हुआ था. वर्तमान में यह स्टेडियम संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान क्रिकेट टीम का घरेलू मैदान है.
Image source: Cricruns.com
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 1982
दर्शकों की क्षमता: 27,000
मैदान के दोनों छोरों के नाम: पवेलियन छोर, शारजाह क्लब छोर
होम टीम: संयुक्त अरब अमीरात
2. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 154 वनडे मैच खेले गए है. इस मैदान पर पहला वनडे मैच 1979 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जबकि अंतिम मैच 2017 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया था.
Image source: AroundYou
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 1848
दर्शकों की क्षमता: 44,002
मैदान के दोनों छोरों के नाम: पैडिंगटन छोर, रैंडविक छोर
होम टीम: न्यू साउथ वेल्स
10 ऐसे क्रिकेट स्टेडियम जहां सबसे अधिक टेस्ट मैच खेले गए हैं
3. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड दर्शकों की क्षमता के हिसाब से विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. इस मैदान पर अब तक 147 वनडे मैच खेले गए है. इस मैदान पर पहला वनडे मैच 1971 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जबकि अंतिम मैच 2017 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. आपकी जानकारी के लिए हम बताना चाहते हैं कि इस मैदान पर 1971 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया मैच क्रिकेट इतिहास का पहला वनडे मैच था.
Image source: Cricket Country
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 1853
दर्शकों की क्षमता: 90,000
मैदान के दोनों छोरों के नाम: मेम्बर्स छोर, ग्रेट साउदर्न स्टैंड छोर
होम टीम: विक्टोरिया
4. हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे (जिम्बाब्वे)
हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर अब तक 136 वनडे मैच खेले गए है. इस मैदान पर पहला वनडे मैच 1992 में जिम्बाब्वे और भारत के बीच जबकि अंतिम मैच 2017 में जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच खेला गया था.
Image source: Cricbuzz.com
हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 1900
दर्शकों की क्षमता: 10,000
मैदान के दोनों छोरों के नाम: प्रयाग छोर, साइकिल प्योर छोर
होम टीम: रोडेशिया, जिम्बाब्वे एवं मेशोनलैंड
5. आर. प्रेमदासा स्टेडियम, खेतरामा, कोलंबो (श्रीलंका)
आर. प्रेमदासा स्टेडियम का नाम श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदासा के नाम पर रखा गया है. अब तक इस मैदान पर 124 वनडे मैच खेले गए है. इस मैदान पर पहला वनडे मैच 1986 में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच जबकि अंतिम मैच 2017 में श्रीलंका और भारत के बीच खेला गया था.
Image source: ESPNcricinfo
आर. प्रेमदासा स्टेडियम की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 1986
दर्शकों की क्षमता: 35,000
मैदान के दोनों छोरों के नाम: खेतरामा छोर, मलिगावट्टे छोर
होम टीम: श्रीलंका
6. शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, मीरपुर, ढाका (बांग्लादेश)
शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में अब तक 98 वनडे मैच खेले गए है. इस मैदान पर पहला वनडे मैच 2006 में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच जबकि अंतिम मैच 2016 में बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेला गया था.
Image source: SuperSport
शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 2006
दर्शकों की क्षमता: 25,000
मैदान के दोनों छोरों के नाम: इस्फानीक छोर, एक्वा पेंट छोर
होम टीम: बांग्लादेश
दुनिया के 10 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम
7. एडिलेड ओवल, एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया)
एडिलेड ओवल मैदान पर अब तक 82 वनडे मैच खेले गए है. इस मैदान पर पहला वनडे मैच 1975 में ऑस्ट्रेलिया और विंडीज के बीच जबकि अंतिम मैच 2017 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया था.
Image source: Cricket Australia
एडिलेड ओवल मैदान की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 1873
दर्शकों की क्षमता: 50,000
मैदान के दोनों छोरों के नाम: सिटी छोर, कैथेड्रल छोर
होम टीम: दक्षिण ऑस्ट्रेलिया
8. वाका मैदान, पर्थ (ऑस्ट्रेलिया)
वाका मैदान पर अब तक 80 वनडे मैच खेले गए है. इस मैदान पर पहला वनडे मैच 1980 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जबकि अंतिम मैच 2017 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया था.
Image source: Austadiums
वाका मैदान की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 1893
दर्शकों की क्षमता: 18,000
मैदान के दोनों छोरों के नाम: मेम्बर्स छोर, प्रिंडीविले छोर
होम टीम: पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया
9. ब्रिसबेन क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिसबेन (ऑस्ट्रेलिया)
ब्रिसबेन क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 77 वनडे मैच खेले गए हैं. इस मैदान पर पहला वनडे मैच 1979 में इंग्लैंड और विंडीज के बीच जबकि अंतिम मैच 2017 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया था.
Image source: Hindustan Times
ब्रिसबेन क्रिकेट ग्राउंड की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 1895
दर्शकों की क्षमता: 37,000
मैदान के दोनों छोरों के नाम: स्टेनले स्ट्रीट छोर, वल्चर स्ट्रीट छोर
होम टीम: क्वींसलैंड
10. इडेन पार्क, ऑकलैंड (न्यूजीलैंड)
इडेन पार्क में अब तक 76 वनडे मैच खेले गए है. इस मैदान पर पहला वनडे मैच 1976 में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जबकि अंतिम मैच 2017 में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था.
Image source: Cricbuzz.com
इडेन पार्क की प्रमुख विशेषताएं
स्थापना: 1900
दर्शकों की क्षमता: 41,000
मैदान के दोनों छोरों के नाम: ब्रॉडकास्टिंग छोर, टेरेस छोर
होम टीम: ऑकलैंड
दो अलग-अलग देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाडियों की सूची
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.